“उसकी वजह से ही हम...” पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत से खुशी से गदगद हुए सूर्यकुमार यादव, इस खिलाड़ी को दिया क्रेडिट

Published - 15 Feb 2026, 10:59 PM | Updated - 15 Feb 2026, 11:01 PM

Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए का सुपर हिट मुकाबला रविवार को श्रीलंका के आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था, जिसे भारतीय टीम ने 61 रन से जीत लिया। भारत ने इस जीत के साथ सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है।

भारत ने मैच में पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 175 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान की पारी 114 रन पर सिमट गई। इस मैच को अपने नाम करने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में क्या कुछ कहा चलिए आपको बताते हैं।

ये जीत भारत के लिए-Suryakumar Yadav

पाकिस्तान के खिलाफ 61 रन की विशालकाय जीत दर्ज करने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने इस जीत को भारत के नाम समर्पित की। उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में आकर कहा कि ’यह जीत भारत के लिए है। हमने वही क्रिकेट खेला जो हम खेलना चाहते थे।’’

बता दें कि, विश्व कप 2026 के सबसे बड़े मुकाबले में भारी संख्या में भारतीय प्रशंसक टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने के लिए श्रीलंका पहुंचे थे। मैदान पर भारतीय प्रशंसक हर चौके-छक्के और पाकिस्तान की विकेट गिरने पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे थे।

कप्तान ने खिलाड़ी को दिया जीत का क्रेडिट

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत का श्रेय दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन को दिया, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 10 चौके और तीन छक्कों की मदद से 40 गेंदों पर 77 रन जड़े थे। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ईशान की तारीफ के कसीदे पढ़ते हुए कहा कि

''ईशान ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उन्होंने पिछले कुछ मैचों और घरेलू क्रिकेट में जिस तरह से बल्लेबाजी की है, उसी तरह से खेली। ईशान ने कुछ हटकर सोचा। 0-1 के स्कोर पर किसी को जिम्मेदारी लेनी थी और उन्होंने इसे बखूबी निभाया।’’

सभी का योगदान देखना शानदार था-सूर्या

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अपने शब्दों पर विराम लगाने से पूर्व टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों की तारीफ की। उन्होंने अंत में कहा कि ‘’ बल्लेबाजी करते समय बीच में थोड़ी सुस्ती आई, लेकिन यही टी20 क्रिकेट की खूबसूरती है। तिलक, दुबे और रिंकू ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, वह सराहनीय है।’’

कप्तान (Suryakumar Yadav) ने अपने अपने वाक्य को आगे बढ़ाते हुए औसत स्कोर के बारे में आगे कहा कि

‘’पहले बल्लेबाजी करते समय यह बताना मुश्किल है। जैसे ही हमने 175 रन बनाए, हमें लगा कि यह औसत से 15-20 रन ज्यादा है। 155 रन होते तो मैच बहुत कड़ा होता। हार्दिक ने नई गेंद संभाली और कमान संभाली। फिर बुमराह ने दिखाया कि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज क्यों हैं। सभी का योगदान देखना शानदार था।’’

IND vs PAK मैच में बिना खाता खोले आउट हुए अभिषेक शर्मा, तो पाकिस्तानी फैंस ने जमकर लिए मजे

Tagged:

ISHAN KISHAN team india IND vs PAK Suryakumar Yadav abhishek sharma
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

32 रन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com