सूर्यकुमार यादव vs विराट कोहली: बतौर बल्लेबाज दोनों के टी20I आंकड़ों की तुलना? जानें कौन निकल रहा नंबर-1
Published - 15 Feb 2026, 03:00 PM | Updated - 15 Feb 2026, 03:04 PM
Table of Contents
Suryakumar Yadav: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर आग उगल रहा है। कप्तान सूर्या संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ ओपनिंग मैच में शानदार नाबाद 84 रन की पारी खेली थी। वहीं, सूर्या की इस पारी के बाद भारतीय प्रशंसक इसकी तुलना पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली से करने लगे थे, जिन्होंने ऐसे मौकों पर आकर भारतीय टीम को कई जीत दिलाई हैं।
लेकिन आखिर सूर्या (Suryakumar Yadav) और विराट कोहली में नंबर वन टी20 बल्लेबाज कौन हैं? चलिए इसको दोनों खिलाड़ियों के आंकड़ों से समझते हैं और जानते हैं कि कौन खिलाड़ी क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप का सबसे बड़ा बल्लेबाज है।
विराट कोहली के टी20 आंकड़े
पूर्व कप्तान विराट कोहली ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में ट्रॉफी जीतने के बाद इस प्रारूप से संन्यास की आधिकारिक घोषणा कर दी थी। हालांकि, रिटायरमेंट से पहले विराट कोहली ने भारत के लिए 125 टी20 मैच खेले थे, जिसकी 117 पारियों में किंग कोहली ने 48.69 की दमदार औसत और 137.04 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 4188 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक और 38 अर्धशतक शामिल थे।
कोहली ने अपने टी20 करियर में कुल 369 चौके और 124 छक्के मारे थे। जबकि, कोहली ने भारतीय सरजमीं पर खेली 45 पारियों में 50.87 की दमदार औसत और 148.63 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट के साथ 1577 रन बनाए थे।
इस दौरान कोहली ने 14 अर्धशतक भारतीय सरजमीं पर ठोके थे, जबकि वह 14 बार नाबाद वापस लौटे। बता दें कि, कोहली ने अपने टी20 करियर की अधिकांश पारियां नंबर तीन स्थान पर खेली थी। यहां पर किंग कोहली ने 53.96 की औसत से 3076 रन बनाए हैं। नंबर तीन पर कोहली ने 32 अर्धशतक भी ठोके हैं।
Suryakumar Yadav ने टी20 में बनाए इतने रन
भारतीय टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने भारत के लिए अभी तक 106 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसकी 100 पारियों में उन्होंने 37.66 की दमदार औसत और 165.13 के आकर्षक स्ट्राइक रेट से 3126 रन बनाए हैं। इस दौरान सूर्या ने चार शतक और 25 अर्धशतक ठोके हैं। सूर्या ने अपने टी20आई करियर में 286 चौके और 174 छक्के मारे थे।
बता दें कि, सूर्या (Suryakumar Yadav) भारत के लिए नंबर-3 और नंबर-4 पर अधिकांश बल्लेबाजी करते हैं। सूर्या ने भारत के लिए नंबर तीन पर 32 पारियों में 158.53 के स्ट्राइक रेट से 864 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और छह अर्धशतक शामिल है।
वहीं, नंबर-4 पर सूर्या ने 58 पारियों में 42.27 की औसत और 168.67 के स्ट्राइक रेट की मदद से 1987 रन बनाए हैं। इस दौरान सूर्या (Suryakumar Yadav) ने भारत के लिए 3 शतक और 17 अर्धशतक ठोके हैं।
क्या आप पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में करोगे हैंडशेक? सूर्यकुमार यादव ने जवाब देकर बताया सच
सूर्या-विराट में कौन बेहतर
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और विराट कोहली के बीच आंकड़ों के लिहाज से तुलना की जाए तो यहां पर किंग कोहली का पलड़ा थोड़ा अधिक भारी है। दरअसल, कोहली ने इस प्रारूप में सूर्या से अधिक रन बनाए हैं, जबकि उनका बल्लेबाजी औसत भी सूर्या से बेहतर है। लेकिन सूर्या और विराट का बल्लेबाजी क्रम काफी अधिक अलग है।
जहां कोहली ने अपने टी20आई के अधिकांश मैच नंबर तीन स्थान पर खेले हैं तो सूर्या को अपने स्थान में परिस्थितियों के अनुसार बदलाव करने पड़े हैं। जबकि कुछ मामलों में सूर्या (Suryakumar Yadav) के आंकड़े भी कोहली से बेहतर हैं।
जहां कोहली इस प्रारूप में 137 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते थे तो सूर्या का स्ट्राइक रेट फिलहाल 165 का है, जो कि कोहली से काफी बेहतर है। जबकि सूर्या भी इस प्रारूप में 17 बार नाबाद लौटे हैं तो कोहली ने ये कारनामा 31 बार किया है। लेकिन सूर्या ने कोहली से 17 पारियां कम भी खेली हैं।
सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया साफ़, बताया अभिषेक शर्मा खेलेंगे या नहीं
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर