सूर्यकुमार यादव vs शुभमन गिल: कौन है टीम इंडिया का ज़्यादा अमीर कप्तान? जानें दोनों की नेटवर्थ का बड़ा फर्क
Published - 30 Jan 2026, 04:41 PM | Updated - 30 Jan 2026, 04:44 PM
Table of Contents
Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल वर्तमान समय में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे हैं। जहां सूर्या भारत के टी20 स्क्वाड की कमान संभाल रहे हैं तो शुभमन गिल के पास भारत की टेस्ट और वनडे टीम की कप्तानी है। लेकिन प्रशंसक यह जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं कि सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और शुभमन गिल में से कौन अधिक अमीर है। चलिए आपको बताते हैं कि दोनों खिलाड़ियों की नेटवर्थ क्या है और दोनों में किसके पास अधिक संपत्ति है।
Suryakumar Yadav की कुल नेटवर्थ
भारतीय टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) हाल ही में काफी चर्चाओं में रहे हैं। ऑन द फील्ड सुर्खियां बटोरने वाले सूर्या, ऑफ द फील्ड भी सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन आज हम बात करेंगे कि सूर्यकुमार यादव की कुल नेटवर्थ कितनी है? तो बता दें कि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्या की नेटवर्थ लगभग 55 करोड़ रुपये है।
सूर्या की कमाई का अधिकांश हिस्सा आईपीएल और बीसीसीआई सैलरी से आता है। सूर्या को बीसीसीआई से वार्षिक 3 करोड़ रुपये की सैलरी मिलती है। जबकि आईपीएल में मुंबई इंडियंस से खेलने के लिए एक सीजन के उन्हें 16.35 करोड़ रुपये दिए जाते हैं। इनके अलावा सूर्या (Suryakumar Yadav) की आय के साधन कई ब्रांड्स का एंडोर्समेंट भी है, जहां से वह अच्छी-खासी कीमत वसूलते हैं।
शुभमन गिल की नेटवर्थ
भारतीय वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल अपने खेल के साथ-साथ अपने लाइफ स्टाइल को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। शुभमन का अनुमानित नेटवर्थ 30 से 32 करोड़ के आस-पास है। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट और बीसीसीआई की सैलरी से आता है। गिल बीसीसीआई की ग्रेड ए में शामिल हैं, जिससे उन्हें सालाना 5 करोड़ रुपये के करीब मिलता है।
जबकि शुभमन को टेस्ट, वनडे और टी20 खेलने की अलग फीस मिलती है। वहीं, आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए उन्हें वार्षिक 16.50 करोड़ रुपये दिए जाते हैं। इसके अलावा गिल की कमाई बड़े ब्रांड्स जैसे नाइक, CEAT, Gillette, और अन्य विज्ञापनों से होती है। उनकी एंडोर्समेंट्स के जरिए सालाना कमाई करोड़ों में पहुंच जाती है।
घर-गाड़ी में कौन आगे?
शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) दोनों को घर और गाड़ियों का काफी शौक है। सूर्या का मुंबई के चेंबूर में एक 3BHK का आलीशान फ्लैट है, जिसकी अनुमानित कीमत 8 से 10 करोड़ रुपये के आसपास है। वहीं, सूर्या (Suryakumar Yadav) के पास गाड़ियों के कलेक्शन में Range Rover Velar, Mercedes-Benz GLS 400d, BMW 530d M Sport, Audi A6, Mini Cooper S, Nissan Jonga, Toyota Fortuner, Hyundai i20 शामिल हैं।
शुभमन गिल के पास पंजाब के फिरोजपुर जिले की जलालाबाद तहसील के जयमल सिंह वाला गांव में एक आलीशान घर है, जिसकी अनुमाति कीमत 3 से 4 करोड़ रुपये बताई जाती है। जबकि शुभमन के पास Range Rover SUV, Mercedes Benz E350 और महिंद्रा की थार गाड़ी है, जो कि उन्हें आनंद महिंद्रा ने गिफ्ट दी थी।
बता दें कि भारत के दोनों कप्तानों को गाड़ियों का काफी शौक है और यही कारण है कि दोनों खिलाड़ियों ने गाड़ियों में अच्छा-खासा निवेश किया है, लेकिन गाड़ियों के कलेक्शन में सूर्या आगे हैं।
न्यूजीलैंड में 2 तो टीम इंडिया में 3 बदलाव, पांचवे टी20 के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन आई सामने
कौन है टीम इंडिया का ज्यादा अमीर कप्तान?
सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल की कमाई में काफी बड़ा फर्क है। जहां सूर्या का नेटवर्थ 55 करोड़ रुपये के आसपास है तो शुभमन गिल का फिलहाल नेटवर्थ 30 से 32 करोड़ रुपये के करीब है।
हालांकि, शुभमन गिल की कमाई काफी तेज से बढ़ रही है और यही कारण है कि भविष्य में वह कमाई के मामले में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को पीछे छोड़ सकते हैं। दरअसल, शुभमन गिल के कप्तान बनने के बाद उनकी कमाई में इजाफा हुआ है, जबकि नई जिम्मेदारी के साथ उनको नए ब्रांड अप्रोच कर रहे हैं। जबकि सूर्या काफी सीमित विज्ञापन में नजर आते हैं।
बाबर आजम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नंबर-3 की पोजीशन से निकाले गए बाहर, रिप्लेसमेंट का भी हुआ ऐलान
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर