सूर्या की रणनीति साफ, जिम्बाब्वे मुकाबले में इन 4 खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा मौका, करेंगे सिर्फ बेंच गर्म

Published - 24 Feb 2026, 01:01 PM | Updated - 24 Feb 2026, 01:02 PM

Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम का अगला मैच 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के साथ चेन्नई के लिए एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। ये मैच सूर्या एंड कंपनी के लिए बेहद अहम होगा, क्योंकि भारत इस मैच एक बड़ी जीत दर्ज करना चाहेगी। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में सूर्या (Suryakumar Yadav) ने अपनी रणनीति तैयार कर ली है।

माना जा रहा है कि अगले मुकाबले में ये बड़े खिलाड़ी बेंच पर बैठे नजर आएंगे तो इन 11 खिलाड़ियों पर सूर्या (Suryakumar Yadav) और कोच गौतम गंभीर अपनी मुहर लगा सकते हैं। बता दें कि, टीम इंडिया को सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए ये मैच जीतना बेहद जरूरी है और न सिर्फ जीत बल्कि भारत बड़े अंतर से इस मैच को अपने नाम करना चाहेगा।

Suryakumar Yadav करेंगे अभिषेक-सुंदर को बाहर!

टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के दूसरे मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर अपने सबसे खतरनाक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर सकते हैं। अभिषेक ने टूर्नामेंट में अभी तक चार मुकाबले खेले हैं, जिसमें वह केवल 15 रन ही बना सके हैं। जबकि इस दौरान वह बैक टू बैक तीन बार शून्य के स्कोर पर आउट हुए हैं।

माना जा रहा है कि अगले मैच में अभिषेक की जगह संजू सैमसन को खिलाया जा सकता है। जबकि वाशिंगटन सुंदर का भी बाहर बैठना तय हो चुका है। दो मैचों में मौका देने के बावजूद सुंदर गेंद और बल्ले दोनों विभागों में फ्लॉप रहे हैं। सुंदर नीदरलैंड्स और साउथ अफ्रीका के खिलाफ न ही विकेट ले चुके थे और न ही बल्ले से रन बना सके थे।

रिंकू-सिराज भी करेंगे बेंच गर्म

निचले क्रम में आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर रिंकू सिंह को भी जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से बाहर निकाला जा सकता है। दरअसल, रिंकू ने अभी तक टूर्नामेंट में खेले पांच मैचों में सिर्फ 24 रन बनाए थे, जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहम मैच में वह खाता तक नहीं खोल सके थे।

पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 11 रन की पारी को हटा दिया जाए तो पूरे टूर्नामेंट में रिंकू का बल्ला शांत ही रहा है। यही कारण है कि रिंकू को बाहर करते कप्तान सूर्या (Suryakumar Yadav) उप कप्तान अक्षर पटेल की वापसी करवा सकते हैं। जबकि मोहम्मद सिराज का भी अगला मैच खेलना बेहद मुश्किल लग रहा है, क्योंकि कप्तान सूर्या (Suryakumar Yadav) सिराज की बजाय अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह के साथ जाने का फैसला कर सकते हैं।

दिल्ली पिच एनालिसिस: IND vs ZIM मैच में किसे मदद करेगी पिच? जानें बल्लेबाज या गेंदबाज किसका रहेगा दबदबा

सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल

भारत के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना अब पहले से अधिक कठिन हो चुका है। सुपर-8 के पहले मैच में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रन की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। जबकि वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन के बड़े अंतर से हराकर भारत की राह को पहले से अधिक मुश्किल कर दिया है।

दरअसल, भारत का नेट रन रेट माइनस में है, जबकि वेस्टइंडीज ने भी जिम्बाब्वे को 107 रन से हराकर तगड़ा रन रेट हासिल कर लिया है। ऐसे में भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बाकी बचे दोनों मैचों में बड़ी जीत हासिल करनी होगी।

टीम इंडिया का स्क्वाड

Suryakumar Yadav (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल (उप कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।

रणजी खेलने लायक नहीं हैं ये खिलाड़ी, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ अहम मुकाबले में इसे मौका देने की जिद्द में अड़े कोच गंभीर

Tagged:

Suryakumar Yadav Zimbabwe Cricket Board T20 World Cup 2026 India vs Zimbabwe
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

12 गेंदों पर 15 रन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com