खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन पर बोले सूर्यकुमार यादव, टीम से होंगे बाहर या मिलेगा एक और चांस?
Published - 30 Jan 2026, 12:32 PM | Updated - 30 Jan 2026, 12:36 PM
Table of Contents
Sanju Samson: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के अंतिम दौर में है। सीरीज का निर्णायक मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है। ये मैदान संजू सैमसन का होम ग्राउंड है। हालांकि, मैच से पहले चर्चा सैमसन के बल्ले की नहीं, बल्कि कप्तान सूर्यकुमार यादव के एक वायरल वीडियो की हो रही है। खराब फॉर्म के कारण आलोचना झेल रहे सैमसन का उनके घर में स्वागत जिस अंदाज में हुआ, उसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है।
सूर्या ने लिए Sanju Samson के लिए मजे
भारतीय टीम जब तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर पहुँची, तो वहां अपने स्थानीय हीरो संजू सैमसन (Sanju Samson) की एक झलक पाने के लिए फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसी दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने माहौल को हल्का करने के लिए एक मज़ाक किया।
वायरल वीडियो में सूर्या को लोगों से रास्ता मांगते हुए सुना जा सकता है, जहाँ वे मजाकिया लहजे में कहते हैं कि प्लीज रास्ता दे दो, चेट्टा को डिस्टर्ब मत करो। चेट्टा का मतलब मलयालम में बड़ा भाई होता है। सूर्या का यह अंदाज देख संजू अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
कप्तान के इस व्यवहार से साफ है कि टीम के अंदर सैमसन को लेकर माहौल ठीक-ठाक है। अंदाजा लगाया जा रहा था की संजू के खराब प्रदर्शन के कारण टीम के भीतर सभी चीज सही नहीं चल रहा होगा।
टी20 में खराब फॉर्म Sanju Samson के लिए चिंताजनक
भले ही एयरपोर्ट पर हंसी-मजाक का माहौल हो, लेकिन मैदान पर संजू सैमसन के आंकड़े चिंताजनक हैं। शुभमन गिल की जगह ओपनिंग स्लॉट में वापसी करने के बाद से सैमसन एक भी अर्धशतक नहीं जड़ पाए हैं। पिछले 15 पारीयों की बात करें तो संजू सैमसन (Sanju Samson) मात्र 262 रन बनाए हैं।
विशाखापत्तनम में पिछले मैच में उन्होंने 15 गेंदों पर 24 रनों की पारी खेलकर लय में लौटने के इरादा से उतरे थे लेकिन वे इसे बड़े स्कोर में तब्दील करने में नाकाम रहे। आगामी टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए संजू पर दबाव बढ़ता जा रहा है क्योंकि टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की करने के लिए उन्हें कंसीस्टेंसी दिखानी होगी।
कब कहाँ और कैसे देखें IND vs NZ 5th T20 मैच, जानें किधर आएगी फ्री LIVE स्ट्रीम
होम ग्राउंड पर करेंगे कुछ बड़ा ?
संजू सैमसन (Sanju Samson) के लिए तिरुवनंतपुरम का यह मैच करो या मरो जैसा हो सकता है। दिलचस्प बात यह है कि संजू कई बार भारतीय टीम के साथ अपने इस घरेलू मैदान पर आए हैं, लेकिन उन्हें कभी नीली जर्सी में यहाँ खेलने का मौका नहीं मिला।
अगर प्लेइंग इलेवन में उन्हें जगह मिलती है, तो यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का यहाँ पहला मैच होगा। अपने घरेलू दर्शकों के सामने एक बड़ी पारी न केवल टीम को जीत दिला सकती है, बल्कि उनके टी20 वर्ल्ड कप के टिकट पर लगी शंकाओं को भी खत्म कर सकती है। संजू सैमसन (Sanju Samson) का यह दुसरा टी20 विश्व कप होगा और वह इसे अच्छे से भूनाना चाहेंगे।
जबकि इस साल कई ऐसे युवा टीम में हैं जिनका यह पहला विश्व कप होगा और उनके उपर किसी भी तरह का दवाब नहीं होगा जिसका फायदा भारतीय टीम इस साल खूलकर उठाएगी।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर