रोहित शर्मा के लिए सूर्यकुमार यादव ने बोली ऐसी बात, जीत लिया करोड़ों हिन्दुस्तानियों का दिल
Published - 10 Feb 2026, 02:23 PM | Updated - 11 Feb 2026, 01:02 PM
Table of Contents
Rohit Sharma: भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के लिए एक ऐसी बात बोली, जिसने करोडो़ं हिंदुस्तानियों का दिल जीत लिया। सूर्यकुमार यादव आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में जहां भारतीय टीम की कमान संभाल रहे हैं तो दूसरी ओर पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को इस टूर्नामेंट का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है।
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें सूर्यकुमार यादव पूर्व भारतीय कप्तान को एक ऐसी बात बोलते हैं, जिनको देखकर क्रिकेट प्रशंसक भी सूर्या की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाते हैं।
सूर्या ने रोहित के लिए बोली ये खास बात
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के बीच ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव एक साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि, सूर्या इस दौरान ऑनलाइन के जरिए जुड़े थे। इस वायरल वीडियो में सूर्यकुमार, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कहते हैं कि ‘’रोहित भाई आप हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे।’’
इसपर रोहित शर्मा तुरंत कहते हैं कि ‘’तुम कप्तान हो, विश्व कप 2026 के लिए आपको गुड लक।’’ बता दें कि, सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया में लाने का श्रेय भी रोहित शर्मा को ही जाता है। रोहित शर्मा के कप्तान बनने के बाद सूर्या को टीम इंडिया में अधिक मौके मिलने लगे थे और सूर्या ने रोहित शर्मा के उस भरोसे पर खरे उतरे थे।
View this post on Instagram
टॉस छोड़कर लगाया रोहित को गले
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के पहले मैच में भारतीय टीम का सामना संयुक्त राज्य अमेरिका से हो रहा था। इस मैच में टॉस के दौरान जब सूर्या टॉस के लिए पहुंचे तो पीछे से रोहित शर्मा उनके पास से गुजर रहे थे, कि तभी कप्तान सूर्यकुमार टॉस को छोड़कर तुरंत रोहित शर्मा को गले लगाने के लिए दौड़ पड़े।
इस दौरान कप्तान सूर्या ने रोहित (Rohit Sharma) से पूछा कि ''जल्दी बताओं, मुझे पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए या फिर गेंदबाजी। इसपर रोहित शर्मा तुरंत कहते हैं कि पागल है क्या? गेंदबाजी कर।'' इसपर सूर्या हंसते हुए टॉस के लिए वापस लौट जाते हैं। बता दें कि, ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर क्रिकेट प्रशंसकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
भारतीय खिलाड़ियों से मिले Rohit Sharma
भारत बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका के मुकाबले के दौरान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद थे। जहां पर रोहित ने सभी भारतीय खिलाड़ियों से मिले और उन्हें गले लगाया। वहीं, इस दौरान कुछ खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम की बालकनी में खड़े थे। इसपर रोहित शर्मा कहते हैं कि अजीब लग रहा है ना, वहां से यहां अजीब लग रहा ना?
जबकि रोहित शर्मा इस दौरान ईशान किशन, संजू सैमसन को भी गले लगाते हैं। जबकि वह ईशान किशन की शानदार बल्लेबाजी की तारीफ करते हैं। बता दें कि, यह पहला मौका है, जब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को आईसीसी टी20 विश्व कप का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। दरअसल, विश्व कप का पिछला संस्करण भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता था और यही कारण है कि आईसीसी ने रोहित शर्मा को ये अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर