संन्यास की चर्चा के बीच सूर्यकुमार यादव का बड़ा खुलासा, जानें खेलेंगे या छोड़ेंगे क्रिकेट?
Published - 10 Mar 2026, 02:15 PM | Updated - 10 Mar 2026, 02:31 PM
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने हाल ही में अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जिताकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को हराने के बाद से ही सोशल मीडिया पर सूर्या के संन्यास को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं।
फैंस को डर था कि रोहित शर्मा की तरह सूर्या (Suryakumar Yadav) भी वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद इस फॉर्मेट को अलविदा न कह दें। हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब एक रिपोर्टर ने उनके भविष्य को लेकर सवाल किया, तो कप्तान ने अपनी रिटायरमेंट की खबरों पर पूरी तरह विराम लगाते हुए अपने आगामी प्लान का खुलासा कर दिया है।
रिटायरमेंट पर Suryakumar Yadav ने क्या कहा ?

वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बीच जब सूर्यकुमार याद (Suryakumar Yadav) से उनके भविष्य और संन्यास की संभावनाओं पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए इसे खारिज कर दिया। सूर्या ने स्पष्ट किया कि फिलहाल उनका संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है और वे अपनी क्रिकेट का पूरा आनंद ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाई, संन्यास के बारे में क्यों सोचना? अभी तो सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है।
इस बयान ने उन सभी अफवाहों पर लगाम लगा दी है जिनमें कहा जा रहा था कि 35 साल की उम्र में वे युवाओं के लिए रास्ता छोड़ सकते हैं। सूर्या ने साफ कर दिया कि उनकी खेल अभी समाप्त नहीं हुई है।
कप्तान सूर्यकुमार यादव को इस साल विश्व कप में भी उनके प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल हो रहें है, हालांकि सूर्या ने बतौर कप्तान अच्छा प्रदर्शन किया है।
भारत को वर्ल्ड कप में दिलाई जीत, अब टीम इंडिया के हेड कोच ने श्रीलंका के कोचिंग पद के लिए की 'हां'
2028 टी20 वर्ल्ड कप और ओलंपिक गोल्ड का लक्ष्य
भारतीय कप्तान ने अपने करियर के दो सबसे बड़े लक्ष्यों का जिक्र करते हुए सभी को चौंका दिया। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने कहा कि उनका अगला बड़ा लक्ष्य 2028 में होने वाला टी20 वर्ल्ड कप जीतना है। इसके साथ ही उन्होंने लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी पर भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने को अपना अल्टीमेट गोल बताया।
सूर्या ने कहा कि मेरा अगला लक्ष्य भारत के लिए 2028 टी20 वर्ल्ड कप जीतना है उसके बाद मेरा सबसे बड़ा सपना ओलंपिक 2028 में स्वर्ण पदक जीतना है। इसे भूलिएगा मत। यह बयान दर्शाता है कि सूर्या (Suryakumar Yadav) भारतीय क्रिकेट को एक नए शिखर पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और फिलहाल वे अपने दिमाग में रिटायरमेंट की लेकर कुछ नहीं सोच रहे।
🚨 SURYAKUMAR YADAV ON HIS RETIREMENT 🚨
— Indian Cricket (@IPL2025Auction) March 9, 2026
REPORTER🗣️ - Sir, you are around 35 now, what are your future plans? 🧐
SURYA🗣️- "My next target is to win the 2028 T20 WC for India, and after that my ultimate goal is to win Gold in Olympics 2028"🏆🥇 pic.twitter.com/iXLvA5Tbmn
Suryakumar Yadav का लक्ष्य खराब फॉर्म से वापसी
सूर्या ने इस दौरान अपने करियर के उतार-चढ़ाव पर भी बात की। उन्होंने याद दिलाया कि 2025 का साल उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण था, जहां वे काफी समय तक अर्धशतक नहीं लगा पाए थे। लेकिन उन्होंने बतौर कप्तान टीम के लिए शानदार प्रर्दशन किया। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी वह अच्छा प्रर्दशन करने से चूक गए।
इसलिए अब उनकी नजर फॉर्म में वापसी करने पर होगी। मार्च से शुरु होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के जरिए वह अपनी बल्लेबाजी में सुधार ला सकते हैं। बता दें कि हाल ही में सूर्या (Suryakumar Yadav) ने बताया कि उनकी कप्तानी में टीम इंडिया बेहतरीन क्रिकेट खेल रही है और उनका मकसद इस लय को 2028 तक बरकरार रखना है। बोर्ड भी उनके इस विजन के साथ खड़ा है, जिससे साफ है कि सूर्या अभी लंबे समय तक नीली जर्सी में नजर आने वाले हैं।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर