सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में सात विकेट से हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। नॉकआउट मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 253 रन बनाए थे।
इसके जवाब में इंग्लैंड लक्ष्य से सात रन पीछे रह गई। इंग्लिश बल्लेबाजों ने टीम इंडिया को अंत तक कड़ी चुनौती दी, लेकिन 20 ओवर में वह सिर्फ 246 रन ही बना सके। फाइनल में पहुंचने के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में क्या कुछ गया, चलिए आपको बताते हैं।
ये उसका फर्ज था...."- Suryakumar Yadav
इंग्लैंड के खिलाफ संजू सैमसन ने 42 गेंदों पर 89 रन की शानदार पारी खेली थी। उनकी इस पारी में 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे। जबकि उनका स्ट्राइक रेट 211.90 का था। बता दें कि, संजू ने नॉकआउट मुकाबले में न सिर्फ एक छोर को संभाला, बल्कि तेजी से रन भी बनाए।
लेकिन पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने संजू की पारी को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया। उन्होंने कहा कि ‘
’अविश्वसनीय एहसास। भारत में खेलना, एक बेहतरीन टीम की कप्तानी करना। सैमसन को पता था कि जब वह मैदान में उतरा तो उसे क्या करना है। टीम को उससे यही चाहिए था, यह उसका फर्ज था।’
बता दें कि, भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा का विकेट दूसरे ओवर में गंवा दिया था। लेकिन अभिषेक का विकेट गिरने के बाद भी संजू ने रनों की रफ्तार कम नहीं होने दी।
फील्डिंग कोच को दिया Suryakumar Yadav ने श्रेय
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया का प्रदर्शन क्षेत्ररक्षण में बेहद साधारण रहा था। इस मैच से पहले टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में 13 कैच छोड़े थे, जो कि सर्वाधिक थे। लेकिन सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय खिलाड़ियों ने फील्ड में शानदार उर्जा दिखाई और कई बेहतरीन कैच को पकड़े। इसको लेकर कप्तान सूर्या (Suryakumar Yadav) ने कहा कि
‘’हमें अपने फील्डिंग कोच टी दिलीप को श्रेय देना चाहिए। लड़के अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। खिलाड़ी अपना पूरा जोर लगा रहे हैं, जो दिख रहा है।’’
टीम इंडिया ने इस मैच में कई शानदार कैच पकड़े थे, जिसमें तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे का फील्डिंग में काफी अहम रोल रहा है। बता दें कि, इंग्लैंड के खिलाफ अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने मिलकर विल जैक्स का शानदार कैच पकड़ा था, जो कि इस मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।
ऐसा रहा मैच का हाल
भारत-इंग्लैंड के बीच दर्शकों को एक ब्लॉकबस्टर मुकाबला देखने को मिला। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन और शिवम दुबे की शानदार पारियों की बदौलत 20 ओवर में 253 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे। इंग्लैंड को फाइनल में पहुंचने के लिए 20 ओवर में 254 रन बनाने थे, लेकिन जिस तरह की शुरुआत की उम्मीद इंग्लिश खेमे को थी, उस तरह की उन्हें नहीं मिली।
हालांकि, बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज जैकब बेथेल ने अंत तक एक छोर संभालेंगे रखा, जिसमें उन्होंने 48 गेंदों पर 105 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके और सात छक्के शामिल थे। लेकिन बेथेल अकेले अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके और अंत में इंग्लैंड 20 ओवर में सिर्फ 246 रन ही बना सकी। बता दें कि, ये बैक टू बैक दूसरी बार है, जब भारत ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराया है।
इंग्लैंड के खिलाफ संजू सैमसन की मैच विनिंग पारी को लेकर सूर्या ने दिया अजीबोगरीब बयान, कहा: "ये उसका फर्ज था...."
Published - 05 Mar 2026, 11:34 PM | Updated - 05 Mar 2026, 11:37 PM
Table of Contents

IND vs ENG: सेमीफाइनल में बने 25 बड़े रिकोर्ड्स, संजू सैमसन के नाम दर्ज हुई ये उपलब्धियां, तो जेकब बेथल बने कीर्तिमान
Tagged:
Suryakumar Yadav abhishek sharma india vs england T20 World Cup 2026ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर
FAQs