सूर्यकुमार यादव ने बुमराह को दिए 2 नए निकनेम, अब इन नामों से भी मशहूर होंगे जस्सी
Published - 08 Mar 2026, 04:49 PM | Updated - 09 Mar 2026, 01:04 PM
Table of Contents
Jasprit Bumrah: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जसप्रीत बुमराह किसी हथियार से कम नहीं रहे हैं. उन्होंने अपनी सटीक गेंदबाजी और खतरनाक यॉर्कर ने विरोधी टीमों में खौफ बनाए रखा हुआ था. उन्होंने कई मुश्किल मैचों में टीम इंडिया के लिए विकेट लिए और जीत में अपना अहम योगदान दिया. अब भारत-न्यूजीलैंड मैच में एक बार फिर बूम-बूम बुमराह छाने वाले हैं.
लेकिन इसी बीच कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जसप्रीत (Jasprit Bumrah) को दो निकनेम दिए हैं. अब आने वाले वक्त में वह इन नामों से ही दुनियाभर में पहचाने जाएंगे.
सूर्या ने Jasprit Bumrah को दिए यह खास दो निकनेम
SURYAKUMAR YADAV ON JASPRIT BUMRAH:
— Tanuj (@ImTanujSingh) March 8, 2026
- “If I have to describe Jasprit Bumrah, I will describe him as ‘Robot or National Treasure’”. (ICC). pic.twitter.com/WUOGENBAL4
दरअसल, इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ. जिसमें मीडिया से बातचीत के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जसप्रीत बुमराह की काफी तारीफ की.
उन्होंने बुमराह को 'रोबोट' (Robot) और 'नेशनल ट्रेजर' (National Treasure) कहकर बुलाया. सूर्या ने भारतीय गेंदबाज के 2026 टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन से प्रभावित होकर यह खास निकनेम दिए.
कप्तान के निकनेम के मुताबिक उनका मानना है कि बुमराह भारतीय क्रिकेट के सबसे मूल्यवान खिलाड़ी है. इसके अलावा वह अपने अचूक गेंदबाजी से विकेट लेने की क्षमता रखते हैं.
मिशेल सेंटनर ने Jasprit Bumrah की तारीफ

IND vs NZ फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर भी जसप्रीत बुमराह की काफी तारीफ कर चुके हैं. उन्होंने भारतीय गेंदबाज के लिए कहा कि "जसप्रीत बुमराह एक वर्ल्ड क्लास बॉलर हैं. इंग्लैंड के खिलाफ, वह गेमचेंजर थे.
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी स्टुअर्ट ब्रॉड भी जसप्रीत बुमराह को शानदार गेंदबाज बता चुके हैं. उन्होंने कहा, "जसप्रीत बुमराह सबसे तेज़ गेंदबाज़ हैं जिनके जैसा मैंने कभी दूसरा नहीं देखा है.
फाइनल से ठीक पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने उठाया बड़ा कदम, रिटायरमेंट की कर दी घोषणा
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जसप्रीत बुमराह अपनी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने अब तक 7 मैचों में 15.90 की औसत और 6.62 की इकॉनमी रेट से 10 विकेट चटकाए हैं. इस टूर्नामेंट में बुमराह ने साबित किया है कि उनके जैसा गेंदबाज दुनिया में एक ही होता है. वह टूर्नामेंट में भारत के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज बने हैं.
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भी भारतीय तेज गेंदबाज ने 18वें ओवर में सिर्फ 6 रन देकर मैच का रूख ही पलट दिया. संजू की 89 रनों की तूफानी पारी और बुमराह की गेंदबाजी ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल टिकट दिलवाया.
क्रिकेट फैंस के लिए भावुक पल, आखिरी मैच खेलकर संन्यास लेगा ये स्टार खिलाड़ी
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर