भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाने का सूर्यकुमार यादव ने इस खिलाड़ी को दिया क्रेडिट, कहा: “मैदान से बाहर रहकर भी उसने...”

Published - 01 Mar 2026, 11:13 PM | Updated - 01 Mar 2026, 11:26 PM

Suryakumar Yadav Statement

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ बेहद रोमांचक जीत दर्ज कर ली है। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवरों में 195 रन बनाए थे।

इसके जवाब में भारत ने 5 विकेट गंवाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया है। जीत के बाद भारत ने सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है तो वेस्टइंडीज का सफर यहीं पर समाप्त हो चुका है। मैच समाप्ति के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने इस खिलाड़ी की जमकर तारीफ की।

ये क्वार्टरफाइनल जैसा था-Suryakumar Yadav

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच विकेट की रोमांचक जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा कि

‘’ये मुकाबला हमारे लिए क्वार्टरफाइनल जैसा था। ज़ाहिर है, यह बहुत अच्छा एहसास है। जिस तरह से हमने खेला, यह करो या मरो का मैच था और लड़कों ने दृढ़ निश्चय दिखाया।’’

बता दें कि, भारतीय टीम को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए ये मुकाबला जीतना बेहद जरूरी थी और बड़े मैच में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन विश्व स्तरीय रहा।

संजू के लिए सूर्या ने कही ये बात

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के किसी भी बल्लेबाज ने 30 से अधिक का आंकड़ा पार नहीं किया, लेकिन संजू सैमसन ने अकेले नाबाद 97 रन की पारी खेलकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।

खास बात ये है कि विश्व कप 2026 से पहले इस खिलाड़ी की जगह प्लेइंग इलेवन में नहीं बन रही थी, लेकिन आज इसी खिलाड़ी ने भारत को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया है। संजू को लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने कहा कि

‘’देखिए, मैं हमेशा कहता हूं कि अच्छे लोगों के साथ अच्छा होता है जो इंतज़ार करते हैं। जिनमें बहुत धैर्य होता है। उनकी सारी मेहनत, जो उन्होंने पर्दे के पीछे रहकर की है जब वे खेल नहीं रहे थे, उन्हें सही समय पर उसका फल मिला है।’’

सेमीफाइनल में पहुंचने पर सूर्या ने क्या कहा?

वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने पर कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने कहा कि ‘’वहां पहुंचकर बहुत खुश हूं। जिस तरह से हमने पहले मैच से खेला है, हम इस स्थान के हकदार हैं।’’

वहीं, मैच में दबाव पर सूर्या (Suryakumar Yadav) बोले कि

‘’उम्मीदें हमेशा रहेंगी लेकिन आपको हमेशा पता होना चाहिए कि आपको मैदान पर क्या करना है। मैंने लड़कों से कहा कि बहुत से लोगों का दबाव और उम्मीदें होंगी लेकिन ऐसे मैचों में आपको साहसी होना पड़ता है। और दबाव में होने पर हमेशा सकारात्मक विकल्प चुनें। जब दबाव नहीं होता, तो मजा भी नहीं आता। दबाव होता है, घबराहट होती है, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे कैसे समझते हैं और कैसे लेते हैं।’’

टी20 वर्ल्ड कप के बाद सीधे इंग्लैंड में टी20 सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, ये 15 नाम हो सकते लंदन रवाना

Tagged:

Suryakumar Yadav Sanju Samson T20 World Cup 2026 Semi-Finals Dates
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन बनाएं।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com