दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार का सूर्यकुमार यादव ने इस खिलाड़ी के सिर फोड़ा ठिकरा, कहा: "उन्हें बेहतर करना था...."

Published - 22 Feb 2026, 11:13 PM | Updated - 22 Feb 2026, 11:27 PM

Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अहमदाबाद में खेले गए अहम मुकाबले में भारत को 76 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने सात विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी तरह लड़खड़ा गई और महज़ 111 रन पर सिमट गई।

इस बड़ी हार के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) साफ तौर पर निराश नजर आए और मैच के बाद उन्होंने हार की वजहों पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी।

शुरुआत शानदार, लेकिन बीच के ओवरों में बदला मैच

Team India

टीम ने IND vs SA मुकाबले की शुरुआत बेहतरीन अंदाज़ में की और शुरुआती झटकों से विपक्ष को 21 रन पर 3 विकेट तक पहुंचा दिया। उस समय मैच पूरी तरह टीम की पकड़ में नजर आ रहा था। हालांकि 7 से 15 ओवर के बीच विपक्षी बल्लेबाज़ों ने लय पकड़ी और मैच का रुख बदल दिया।

कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने कहा, “मुझे लगता है कि शुरुआत से ही हम मुकाबले में बने हुए थे। हमने शुरुआत में बहुत अच्छी गेंदबाजी की, 21 रन पर 3 विकेट ले लिए थे। लेकिन उसके बाद 7वें से 15वें ओवर के बीच उन्होंने जिस तरह बल्लेबाजी की, वह काफी शानदार थी। फिर हम बाद में दोबारा मैच में वापसी करने में सफल रहे।”

पावरप्ले में विकेट गंवाना पड़ा भारी

180-185 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत की जरूरत थी, लेकिन पावरप्ले में लगातार विकेट गिरने से दबाव बढ़ गया। छोटी-छोटी साझेदारियां नहीं बन पाईं, जो बड़े लक्ष्य के लिए जरूरी थीं। कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने साफ कहा,

"कुल मिलाकर देखें तो हमारी गेंदबाजी काफी अच्छी रही, लेकिन हम बल्लेबाजी थोड़ी और बेहतर कर सकते थे। मेरा मानना है कि जब आप 180–185 रन का लक्ष्य पीछा कर रहे होते हैं, तो पावरप्ले में मैच जीता नहीं जा सकता, लेकिन हारा जरूर जा सकता है। हमने पावरप्ले में बहुत ज्यादा विकेट गंवा दिए और फिर 180–185 रन का पीछा करने के लिए जो छोटी-छोटी साझेदारियां चाहिए थीं, वे नहीं बना सके।

लेकिन यही खेल का हिस्सा है। हम इससे सीखेंगे, बैठकर विश्लेषण करेंगे और फिर पहले से ज्यादा मजबूत होकर वापसी करेंगे।"

बुमराह–अर्शदीप की जोड़ी पर पूरा भरोसा : Suryakumar Yadav

गेंदबाज़ी में टीम के लिए सबसे बड़ी सकारात्मक बात तेज़ गेंदबाज़ों का प्रदर्शन रहा। जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने मिलकर आठ ओवर में लगभग पांच विकेट लेकर विपक्ष को दबाव में रखा। कप्तान (Suryakumar Yadav) ने उनकी तारीफ करते हुए कहा,

"मुझे लगता है कि हर कोई जानता है कि उनकी जोड़ी (बुमराह–अर्शदीप) कितनी घातक रही है। दोनों काफी समय से साथ खेल रहे हैं। अगर आज का मैच देखें तो दोनों ने मिलकर आठ ओवर डाले, लगभग पांच विकेट लिए और करीब 45–50 रन ही दिए। अगर मैं गलत नहीं हूं, मुझे आंकड़ों में बहुत महारत नहीं है। लेकिन दोनों ने साझेदारी में शानदार गेंदबाजी की और हम उनसे यही उम्मीद करते हैं।"

"दोनों अनुभवी खिलाड़ी हैं और हमारी टीम में उनका होना हमारे लिए बड़ी ताकत है। अगले मैच (जिम्बाब्वे के खिलाफ) के लिए योजना यही है कि हम अच्छी बल्लेबाजी करें, अच्छी गेंदबाजी करें और फील्डिंग भी बेहतर रखें। बस इतना ही। हम चीजों को सरल रखने की कोशिश करेंगे, वही ब्रांड का क्रिकेट खेलेंगे जो हम खेलना चाहते हैं। कुछ भी बदलने वाला नहीं है। मुझे विश्वास है कि हम मजबूत वापसी करेंगे।"

ये भी पढ़े : IND vs SA STATS RECORD: अफ्रीका के खिलाफ बुमराह ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि, तो सूर्यकुमार के नाम दर्ज हुआ ये अनचाहा रिकॉर्ड

Tagged:

Suryakumar Yadav IND VS SA cricket news T20 World Cup 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com