सूर्या(कप्तान) सिराज, अर्शदीप, चक्रवर्ती, सुंदर, अक्षर.... एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया फाइनल, जानें कौन-कौन से नाम

Published - 20 Feb 2026, 04:00 PM | Updated - 20 Feb 2026, 04:02 PM

Asian Games 2026

Asian Games 2026: भारतीय टीम एशियन गेम्स 2026 में एक बार फिर स्वर्ण पदक जीतने के लिए तैयार हो चुकी है। इससे पहले साल 2023 में चीन के हांगझोऊ में एशियन गेम्स का आयोजन हुआ था, जिसमें पहली बार क्रिकेट को शामिल किया गया था।

इस टूर्नामेंट में भारत की पुरुष और महिला टीम ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया था। अब एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के लिए टीम इंडिया फाइनल हो चुकी है। इस बार एशियन खेले का महाकुंभ जापान के ऐची-नागोया शहर में खेला जाएगा। चलिए जानते हैं कि इन खेलों में भारत के कौन-कौन से खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं।

सूर्या को मिल सकती है Asian Games 2026 में कमान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) में अपने मुख्य खिलाड़ियों को मैदान पर उतराने का फैसला किया है। इसका साफ मतलब है कि बीसीसीआई ने अभी से एलए ओलंपिक 2028 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। दरअसल, ओलंपिक से पहले बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों को पूरी तरह से तैयार करना चाहती है, जिसके कारण वह अपने प्रमुख खिलाड़ियों को मौका देगी।

बता दें कि, माना जा रहा है कि बीसीसीआई ने एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) में सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाने का फैसला किया है, जबकि अभी उप कप्तान के नाम पर मुहर नहीं लगी है। अगर सूर्या कप्तान बनते हैं तो वह ऋतुराज गायकवाड़ के बाद भारत के दूसरे कप्तान होंगे, जिन्होंने एशियन गेम्स में भारत का नेतृत्व किया है।

बीसीसीआई ने भेजी अपनी लिस्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) को एक लंबी चौड़ी सूची भेजी है, जिसमें केवल भारत के प्रमुख खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, अगले महीने के अंत तक आधिकारिक टीम की सूची गेम्स प्रबंधन कमिटी को भेज दी जाएगी और अंतिम चयन प्रक्रिया मई के अंत तक होने की उम्मीद है। टाइम ऑफ इंडिया के अनुसार, खिलाड़ियों के अंतिम नाम तय होने पर इंडिया ए टीम भेजेगा। इसमें भारत के शीर्ष खिलाड़ी चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

टी20 वर्ल्ड कप के बीच मैदान पर मधुमक्खियों ने बोला धावा, 15-20 खिलाड़ी इंजर्ड, सभी अस्पताल में भर्ती

सूर्या समेत इन खिलाड़ियों के भेजे नाम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह और वाशिंगटन सुंदर का नाम शामिल है।

चौंकाने वाली बात ये है कि इस लिस्ट में संजू सैमसन, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, कुलदीप यादव का नाम शामिल है। ऐसे में देखना होगा कि जब फाइनल लिस्ट जारी होती है तो उनमें इन खिलाड़ियों के नाम शामिल होते हैं या फिर नहीं।

महिलाओं में इन खिलाड़ियों के भेजे नाम

पुरुष भारतीय टीम के अलावा एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के लिए महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के नाम भी भेजे गए हैं। इसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर, उप कप्तान स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिला, क्रांति गौड़ और श्री चरणी शामिल हैं।

जबकि प्रतिका रावल को लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। बता दें कि, इससे पहले साल 2023 में आयोजित हुए एशियन गेम्स में भारत की पुरुष और महिला टीम ने स्वर्ण पदक जीता था। उस वक्त जहां महिला टीम की कमान मंधाना के पास थी तो पुरुष टीम का नेतृत्व ऋतुराज गायकवाड़ कर रहे थे।

क्वालिफिकेशन कैलकुलेशन: सेमीफाइनल में जाने के लिए भारत को चाहिए इतनी जीत, नहीं तो हो जाएगी बाहर

Tagged:

Suryakumar Yadav bcci varun chakravarthy Asian Games 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

चीन के हांगझोऊ।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com