सूर्या (कप्तान), संजू, सिराज, सुंदर... वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का हुआ ऐलान
Published - 27 Feb 2026, 12:20 PM | Updated - 27 Feb 2026, 01:04 PM
Table of Contents
भारतीय टीम (Team India) सुपर 8 के दूसरे मुकाबले में जिम्बावे को 72 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश करने का रास्ता साफ कर लिया है। जबकि साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराकर भारत की राह को आसान कर दिया। जिम्बावे के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने वापसी की. जबकि तिलक और हार्दिक के बल्ले ने तबाही मचाया।
भारत (Team India) का अगला मैच वेस्टइंडीज से एक मैच को होना है जिसकी 15 सदस्य सक्वाड की घोषणा हुई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ इस धाकड़ टीम के साथ उतरेगा भारत।
जिम्बावे पर Team India की शानदार जीत

भारतीय टीम (Team India) जिम्बावे को 72 रनों से हराने के रन रेट में सुधार के साथ ही सेमीफाइनल की राह को आसान कर लिया है। भारत के इस सफर में साउथ अफ्रीका का योगदान कमाल का रहा, वेस्टइंडीज जैसी धाकड़ टीम को साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट से हराकर भारतीय फैंस का दिल जीत लिया।
जिम्बावे टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, टीम इंडिया (Team India) पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 20 ओवर में 256 का विशाल स्कोर बना दिया। भारतीय टीम के इस पारी में संजू सैमसन टीम में वापसी करते हुए 15 गेंदों में 24 रनों की पारी खेले जबकि अभिषेक शर्मा अपने आलोचकों को जवाब देते हुए 30 गेंदों में 55 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। धाकड़ बल्लेबाज ईशान किशन का बल्ला आज थोड़ा खामोश रहा उन्होंने 24 गेंदों में 38 रन बनाए।
कप्तान सूर्या इस मैच में कुछ अलग मिजाज में खेल रहे थे जिसमें 253 की स्ट्राइक रेट से 13 गेंदों में 33 रन बना डाले। तिलक और हार्दिक का बल्ला खुलकर चला जिसमें हार्दिक पांड्या 23 गेंदों में 50 बनाए और तिलक वर्मा की तेज तर्रार 16 गेंदों में 44 ने जिम्बावे गेंदबाजों को नेस्तनाबूत कर दिया।
टीम India ने जिम्बावे को 184 पर रोका
भारतीय टीम बल्लेबाजी में कहर ढाने के बाद गेंदबाजी में जिम्बावे को जल्दी ऑलआउट करने के विचार से मैदान में उतरी लेकिन भारत (India) की सोच पर जिम्बावे के ओपनर ब्रायन बेनेट ने पानी फेर दिया और 97 रनों की शानदार नॉटआउट पारी खेलकर सभी को चौंका दिया।
हालांकि भारत (Team India) ने अपने नेट रन रेट काफी हद तक सही कर लिया। गेंदबाजी में भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने कमाल की गेंदबाजी की। अर्शदीप ने चार ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट अपने झोली में डाली। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को एक भी विकेट नहीं मिला हालांकि उन्होंने अच्छे इकोनॉमी से गेंदबाजी की।
इस मैच में शिवम दुबे सबसे महंगे साबित हुए उन्होंने दो ओवर में 46 रन लुटाए, अगर भारत इन ऋणों को बचाने में कामयाब होता तो नेट रन रेट प्लस में हो सकती थी हालांकि शिवम ने एक विकेट लेकर अपनी गोल्डन आर्म से परिचित करवाया। वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने भी एक एक विकेट अपने झोली में डाली। इसी के साथ जिम्बावे 20 ओवर में मात्र 184 बना सकी और भारत ने मैच को आसानी से जीत लिया।
वेस्टइंडीज के खिलाफ Team India की 15 सदस्य सक्वाड
एक मार्च को भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर 8 का तीसरा मुकाबला होना है मतलब की दोनों टीम का आखिरी और मस्त विनिंग गेम होगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया पिछले मैच वाली प्लेइंग 11 के साथ उतरेगी। क्योंकि इस टीम में सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया, बल्लेबाजी और गेंदबाजी का समीकरण अच्छा रहा। इसी बीच रिंकू सिंह के पिता का देहांत हो गया, इस भारतीय बल्लेबाज के लिए बहुत बड़ा सदमा है। जिसके कारण वह टीम से बाहर हैं।
बतौर ओपनर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई जबकि ईशान तीसरे स्थान पर आकर लगभग ठीक-ठाक पारी खेले। जिम्बावे के खिलाफ मुकाबले में भारत की बल्लेबाजी क्रम में बदलाव देखने को मिली जिसमें तिलक वर्मा को छठे स्थान पर भेजा गया। उस स्थान पर तिलक ने 16 गेंदों में 44 रनों की शानदार पारी खेली।
वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग 15 : संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, मौहम्मद सिराज।
Tagged:
team india IND vs WI T20 World Cup Super-8ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर