Super Smash 2025-26: AA vs ND Match Prediction in Hindi: जानें कितना बनेगा स्कोर और किस टीम की होगी जीत?
Published - 21 Jan 2026, 04:59 PM | Updated - 21 Jan 2026, 05:00 PM
Table of Contents
AA vs ND Match Prediction: ऑकलैंड एसेस और नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के बीच टूर्नामेंट का 26वा मैच खेला जाएगा। ऑकलैंड एसेस 4 मैच जीत चुकी है और इस समय 20 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। दूसरी तरफ नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स ने भी 4 मैच जीते हैं लेकिन वह 22 अंकों के साथ पहले स्थान पर है।
यह दोनों टीम टूर्नामेंट में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम है इसलिए इस मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।
AA vs ND Super Smash 2025-26 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
मैच: ऑकलैंड एसेस vs नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स (Super Smash 2025-26)
स्टेडियम: ईडन पार्क आउटर ओवल, ऑकलैंड (न्यूज़ीलैंड)
मैच की तारीख: 22 जनवरी 2025 (08:55 AM)
लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Sony LIV, Star Sports TEN Network पर उपलब्ध होगी।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:
कुल मैच: 10
ऑकलैंड एसेस ने जीते: 7
नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स ने जीते: 3
ड्रॉ/टाई: 0
यह भी पढ़ें: SL vs ENG Match Prediction in Hindi, 1st ODI: कोलंबो में कौन मारेगा बाजी? जानें रन, विकेट और मैच प्रेडिक्शन रिपोर्ट
हालिया फॉर्म:
| ऑकलैंड एसेस | L | W | W | L | W |
| नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स | W | W | W | W | T |
ईडन पार्क आउटर ओवल, ऑकलैंड पिच रिपोर्ट:
ईडन पार्क आउटर ओवल (ऑकलैंड) की पिच पर संतुलित मानी जाती है। इस मैच में दोनों टीमों के लिए 150+ स्कोर संभव है। आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों स्कोरिंग पैटर्न…
| Overs | 1st Inn | 2nd Inn |
| 6 Overs | 44 Runs | 45 Runs |
| 10 Overs | 74 Runs | 73 Runs |
| 15 Overs | 110 Runs | 97 Runs |
| 20 Overs | 154 Runs | 131 Runs |
AA vs ND Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?
केटीन डी क्लार्क ने ओटागो के खिलाफ 54 गेंद में 100 रन बनाए हैं। यह बेहतरीन फार्म में चल रहे हैं इस मैच में भी प्रभावशाली योगदान कर सकते हैं।
ब्रेट हैम्पटन ने भी पिछले मैच में अर्धशतक लगाया है यह अभी तक 6 मैच में 281 रन बना चुके हैं। मिडिल ओवर्स में पारी को संभाल सकते हैं।
AA vs ND Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?
स्कॉट कुगलेइजन ने पिछले मैच में 3 विकेट लिए हैं यह अभी तक 13 विकेट ले चुके हैं। डेथ ओवर्स में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।
हरजोत जोहल ऑकलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं पिछले मैच में भी 2 विकेट लिए हैं। इस पिच पर अपनी गेंदबाजी से मैच का रुख बदल सकते हैं।
AA vs ND Match Prediction: किस टीम का पलड़ा भारी?
नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स टूर्नामेंट में 4 मैच जीतकर पहले स्थान पर पहुंच गई है। वेन्यू रिकॉर्ड और हेड-टू-हेड आंकड़ों को देखें तो नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स इस मैदान पर ऑकलैंड एसेस से ज्यादा सफल रही है, यही वजह है कि इस मैच में उसकी स्थिति मजबूत मानी जा रही है।
AA vs ND Match Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:
ऑकलैंड एसेस: मार्टिन गुप्टिल (कप्तान), डेल फिलिप्स (विकेट कीपर), एडम जोन्स, बेवोन जैकब्स, लैकलन स्टैकपोल, रयान हैरिसन, सिद्धेश दीक्षित, हरजोत जोहल, एंगस ओलिवर, रोहित गुलाटी, बेन लिस्टर
नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स: केटीन डी क्लार्क, ब्रेट हैम्पटन, जो कार्टर, रॉबर्ट ओ'डॉनेल (कप्तान), जेवियर बेल, बेन पोमारे (विकेट कीपर), स्कॉट कुगलेइजन, टिम प्रिंगल, ओली व्हाइट, जैक गिब्सन, मैथ्यू फिशर
ऑकलैंड एसेस बनाम नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स Super Smash 2025 के लिए स्क्वाड:
ऑकलैंड एसेस: डेल फिलिप्स, मार्टिन गुप्टिल, कॉलिन मुनरो, सीन सोलिया (कप्तान), एडम जोन्स, लैकलन स्टैकपोल, कैम फ्लेचर (विकेटकीपर), रयान हैरिसन, हरजोत जोहल, आदित्य अशोक, एंगस ओलिवर, बेन लिस्टर
नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स: केटीन डी क्लार्क, ब्रेट हैम्पटन, जो कार्टर, रॉबर्ट ओ'डॉनेल (कप्तान), स्कॉट कुगलेइजन, जेवियर बेल, बेन पोमारे (विकेटकीपर), टिम प्रिंगल, हेनरी कूपर, जैक गिब्सन, जोशुआ ब्राउन, फर्गस लेलमैन
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।