Super Smash 2025-26: Match 25, CTB vs OV Match Prediction in Hindi: जानें कितना बनेगा स्कोर और किस टीम की होगी जीत?
Published - 20 Jan 2026, 03:21 PM
Table of Contents
Super Smash 2025: कैंटरबरी और ओटागो के बीच एक बार फिर रोमांचक भिड़ंत देखने को मिलेगी। पिछले मैच में कैंटरबरी विजेता रही थी कैंटरबरी 4 मैच जीत चुकी है और इस समय 16 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। दूसरी तरफ ओटागो टूर्नामेंट में 8 में से 3 मैच जीतकर 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।
ओटागो को शीर्ष-4 में अपनी जगह पक्की करने के लिए इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।
CTB vs OV Super Smash 2025-26 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
मैच: कैंटरबरी vs ओटागो (Super Smash 2025-26)
स्टेडियम: हैगले ओवल, क्राइस्टचर्च (न्यूज़ीलैंड)
मैच की तारीख: 21 जनवरी 2025 (10:25 AM)
लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Sony LIV, Star Sports TEN Network पर उपलब्ध होगी।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:
कुल मैच: 10
कैंटरबरी ने जीते: 7
ओटागो ने जीते: 3
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म:
| कैंटरबरी | L | L | W | L | W |
| ओटागो | L | W | L | W | L |
हैगले ओवल, क्राइस्टचर्च पिच रिपोर्ट:
हैगले ओवल, क्राइस्टचर्च की पिच बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों के अनुकूल है। इस मैदान पर बड़े स्कोर देखने को मिले हैं। इस मैदान पर पिछला मैच CTB vs AUCK के बीच खेला गया था जिसमें 200 रन का स्कोर देखने को मिला। इस मैच में भी अगर पावरप्ले सही रहा तो दोनों टीमों का स्कोर मजबूत रह सकता है।
आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों स्कोरिंग पैटर्न…
| Overs | 1st Inn | 2nd Inn |
| 6 Overs | 47 Runs | 41 Runs |
| 10 Overs | 79 Runs | 70 Runs |
| 15 Overs | 119 Runs | 104 Runs |
| 20 Overs | 179 Runs | 141 Runs |
CTB vs OV Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?
मैक्स चू ने पिछले मैच में 37 रन बनाए हैं यह अभी तक अपनी टीम के लिए 8 मैच में सर्वाधिक 217 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी प्रभावशाली योगदान कर सकते हैं।
मैथ्यू बॉयल कैंटरबरी के तरफ से बल्ले के साथ अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं इन्होंने 7 मैच में 175 रन बनाए हैं। मिडिल ओवर्स में पारी को संभाल सकते हैं।
CTB vs OV Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?
बेन लॉकरोज़ ओटागो के तरफ से लगातार विकेट लेने वाले गेंदबाज है। यह 8 मैच में 11 विकेट ले चुके हैं डेथ ओवर्स में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।
कोल मैककॉन्ची ने कैंटरबरी के तरफ से अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। यह 9 विकेट ले चुके हैं। इस पिच पर अपनी गेंदबाजी से मैच का रुख बदल सकते हैं।
CTB vs OV Match Prediction: किस टीम का पलड़ा भारी?
कैंटरबरी टूर्नामेंट में 4 मैच जीतकर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वेन्यू रिकॉर्ड और हेड-टू-हेड आंकड़ों को देखें तो कैंटरबरी इस मैदान पर ओटागो से ज्यादा सफल रही है, यही वजह है कि इस मैच में उसकी स्थिति मजबूत मानी जा रही है।
CTB vs OV Match Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:
कैंटरबरी: राइस मारियू, हैरी चेम्बरलेन, मैथ्यू बॉयल, कोल मैककॉन्ची (कप्तान), लियो कार्टर, माइकल रिपन, जेसी फ्रू (विकेट कीपर), कैमरून पॉल, एलएलबी हार्पर, सीन डेवी, ट्रैविस मुलर
ओटागो: जैकब कमिंग, जमाल टॉड, मैक्स चू (कप्तान) (विकेटकीपर), जैक बॉयल, ट्रॉय जॉनसन, रूबेन क्लिंटन, जेक गिब्सन, बेन लॉकरोज़, ज़ैक कमिंग, डैनरू फर्न्स, मैथ्यू बेकन
कैंटरबरी बनाम ओटागो Super Smash 2025 के लिए स्क्वाड:
कैंटरबरी: राइस मारियू, हैरी चेम्बरलेन, मैथ्यू बॉयल, कोल मैककोन्ची (c), लियो कार्टर, माइकल रिपन, जेसी फ्रू (wk), कैमरून पॉल, एलएलबी हार्पर, ट्रैविस मुलर, सीन डेवी, टॉम लैथम, ईश सोढ़ी, चैड बोवेस
ओटागो: जैकब कमिंग, जमाल टॉड, मैक्स चू (wk/c), जैक बॉयल, ट्रॉय जॉनसन, रूबेन क्लिंटन, जेक गिब्सन, बेन लॉकरोज़, ज़ैक कमिंग, डैनरू फर्न्स, मैथ्यू बेकन, लुई जॉनसन, जैकब डफी, ल्यूक जॉर्जसन
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।