Super Smash 2025-26: Match 24, ND vs CD Match Prediction in Hindi: जानें कितना बनेगा स्कोर और किस टीम की होगी जीत?
Published - 19 Jan 2026, 04:08 PM | Updated - 19 Jan 2026, 04:14 PM
Table of Contents
Super Smash 2025: नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स और सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के बीच एक बार फिर रोमांचक भिड़ंत देखने को मिलेगी। पिछले मैच में नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स विजेता रही थी। नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स लगातार 4 मैच जीत चुकी है और इस समय 20 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। दूसरी तरफ सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स टूर्नामेंट में 7 में से 3 मैच जीतकर 12 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।
सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स को शीर्ष-4 में अपनी जगह पक्की करने के लिए इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।
ND vs CD Super Smash 2025-26 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
मैच: नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स vs सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स (Super Smash 2025-26)
स्टेडियम: सेडन पार्क, हैमिल्टन (न्यूज़ीलैंड)
मैच की तारीख: 20 जनवरी 2025 (10:25 AM)
लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Sony LIV, Star Sports TEN Network पर उपलब्ध होगी।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:
कुल मैच: 10
नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स ने जीते: 6
सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स ने जीते: 4
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म:
| नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स | W | W | W | W | T |
| सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स | W | L | W | L | L |
सेडन पार्क, हैमिल्टन पिच रिपोर्ट:
सेडन पार्क की पिच आमतौर पर फ्लैट और रन बनाने के लिए अच्छी रहती है। इस मैदान पर पिछला मैच ND vs CTB के बीच खेला गया था पिच और परिस्थितियों को देखते हुए दोनों टीमों से अच्छा स्कोर देखने को मिल सकता है।
आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 8 मैचों स्कोरिंग पैटर्न…
| Overs | 1st Inn | 2nd Inn |
| 6 Overs | 52 Runs | 41 Runs |
| 10 Overs | 82 Runs | 64 Runs |
| 15 Overs | 125 Runs | 101 Runs |
| 20 Overs | 179 Runs | 153 Runs |
ND vs CD Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?
केटीन डी क्लार्क ने पिछले मैच में ओटागो के खिलाफ 54 गेंद में 100 रन बनाए हैं। यह अभी तक 6 मैच में 330 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी टीम को अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं।
डेन क्लीवर ने सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। यह 7 मैच में 241 रन बना चुके हैं। इस मैच में मिडिल ओवर्स में पारी को संभाल सकते हैं।
ND vs CD Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?
स्कॉट कुगलेइजन ने ओटागो के खिलाफ पिछले मैच में 3 विकेट लिए हैं। यह अभी तक 13 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी मिडिल ओवर्स में ब्रेकथ्रू दिला सकते हैं।
एजाज पटेल ने ऑकलैंड के खिलाफ 2 विकेट लिए हैं। यह सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के तरफ से 9 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी बल्लेबाजों को फिरकी में फंसा सकते हैं।
ND vs CD Match Prediction: किस टीम का पलड़ा भारी?
नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स टूर्नामेंट में लगातार चार मैच जीत कर अच्छी फार्म में है और वह दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। केटीन डी क्लार्क, ब्रेट हैम्पटन बल्ले और स्कॉट कुगलेइजन गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स काफी हद तक डेन क्लीवर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट पर निर्भर करती है। हालिया फॉर्म और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स मैच में आगे है।
ND vs CD Match Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:
नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स: केटीन डी क्लार्क, ब्रेट हैम्पटन, जो कार्टर, रॉबर्ट ओ'डॉनेल (कप्तान), जेवियर बेल, बेन पोमारे (विकेटकीपर), स्कॉट कुगलेइजन, टिम प्रिंगल, ओली व्हाइट, जैक गिब्सन, मैथ्यू फिशर
सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स: डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मेसन ह्यूजेस, डेन क्लीवर (विकेटकीपर), टॉम ब्रूस (कप्तान), कर्टिस हीफी, सैम कैसिडी, जॉय फील्ड, एजाज पटेल, ब्रेट रैंडेल, टोबी फाइंडले, ब्लेयर टिकनर
नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स बनाम सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स Super Smash 2025 के लिए स्क्वाड:
नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स: टिम रॉबिन्सन, टॉम ब्लंडेल (कप्तान), गैरेथ सेवरिन, मुहम्मद अब्बास, जेसी ताशकोफ, कैलम मैकलाचलन (विकेटकीपर), ऑस्कर जैक्सन, लोगान वैन बीक, पीटर यंगहसबैंड, बेन सियर्स, जेम्स हार्टशोर्न, रचिन रविंद्र, माइकल स्नेडेन, याह्या ज़ेब, निक ग्रीनवुड, निक केली
सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स: डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मेसन ह्यूजेस, डेन क्लीवर (विकेटकीपर), टॉम ब्रूस (कप्तान), कर्टिस हीफी, सैम कैसिडी, जॉय फील्ड, एजाज पटेल, ब्रेट रैंडेल, टोबी फाइंडले, ब्लेयर टिकनर, एंगस शॉ, जेडन लेनोक्स, रेमंड टूल, विलियम क्लार्क
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।