Super Smash 2025-26: Match 23, WF vs CTB Match Prediction in Hindi: जानें कितना बनेगा स्कोर और किस टीम की होगी जीत?

Published - 18 Jan 2026, 03:47 PM | Updated - 18 Jan 2026, 03:51 PM

WF vs CTB Match Prediction
WF vs CTB Super Smash 2026

Super Smash 2025: वेलिंगटन फायरबर्ड्स टीम ने इस साल काफी खराब प्रदर्शन किया है वह 8 में से सिर्फ 1 मैच जीत पाई है और 6 अंकों के साथ अंतिम स्थान पर है। दूसरी तरफ कैंटरबरी टूर्नामेंट में 6 में से 4 मैच जीतकर 16 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

कैंटरबरी इस मैच को जीतकर शीर्ष-4 में अपनी जगह सुनिश्चित करना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।

WF vs CTB Super Smash 2025-26 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • मैच: वेलिंगटन फायरबर्ड्स vs कैंटरबरी (Super Smash 2025-26)

  • स्टेडियम: बेसिन रिज़र्व, वेलिंगटन (न्यूज़ीलैंड)

  • मैच की तारीख: 19 जनवरी 2025 (08:55 AM)

  • लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Sony LIV, Star Sports TEN Network पर उपलब्ध होगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 10

  • वेलिंगटन फायरबर्ड्स ने जीते: 4

  • कैंटरबरी ने जीते: 6

  • ड्रॉ/टाई: 0

यह भी पढ़ें: AFG vs WI 1st T20I Preview in Hindi: पहले T20I में किसकी होगी जीत? जानें पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित प्लेइंग XI

हालिया फॉर्म:

वेलिंगटन फायरबर्ड्स LLLLW
कैंटरबरी LWLWW

बेसिन रिज़र्व, वेलिंगटन पिच रिपोर्ट:

बेसिन रिज़र्व, वेलिंगटन (न्यूज़ीलैंड) की पिच पर बल्लेबाजों के अनुकूल है। इस मैदान पर बड़े स्कोर देखने को मिले हैं। इस मैदान पर पिछला मैच WF vs ND के बीच खेला गया था जिसमें दोनों पारियों में 180+स्कोर देखने को मिला इस मैच में दोनों टीमों के लिए 150+ स्कोर संभव है।

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 8 मैचों स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
6 Overs43 Runs52 Runs
10 Overs72 Runs78 Runs
15 Overs116 Runs116 Runs
20 Overs160 Runs152 Runs

WF vs CTB Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • टॉम ब्लंडेल ने फायरबर्ड्स के तरफ से अभी तक काफी अच्छी बल्लेबाजी की है पिछले मैच में भी 47 रन बनाए हैं यह अभी तक 278 रन बना चुके हैं। इस मैच में टीम को मजबूत शुरुआत दिला सकते हैं।

  • टॉम लैथम कैंटरबरी के तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं ऑकलैंड के खिलाफ इन्होंने अर्धशतक लगाया था इस पिच पर टिककर रन बनाने में माहिर हैं।

WF vs CTB Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • बेन सियर्स वेलिंगटन के तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है। इन्होंने 6 मैच में नौ विकेट लिए हैं इन परिस्थितियों में विकेट निकालने में सक्षम हैं।

  • कोल मैककॉन्ची कैंटरबरी के कप्तान है इन्होंने अभी तकअपनी टीम के लिए सर्वाधिक 8 विकेट लिए हैं। इस मैच में मिडिल ओवर्स में ब्रेकथ्रू दिला सकते हैं।

WF vs CTB Match Prediction: किस टीम का पलड़ा भारी?

कैंटरबरी ने इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और वह तीसरे स्थान पर है। मैथ्यू बॉयल, टॉम लैथम बल्ले और कैमरून पॉल, कोल मैककॉन्ची गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर वेलिंगटन फायरबर्ड्स काफी हद तक टॉम ब्लंडेल, बेन सियर्स पर निर्भर करती है। हालिया फॉर्म और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए कैंटरबरी मैच में आगे है।

WF vs CTB Match Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

वेलिंगटन फायरबर्ड्स: टिम रॉबिन्सन, टॉम ब्लंडेल (कप्तान), गैरेथ सेवरिन, मुहम्मद अब्बास, जेसी ताशकोफ, कैलम मैकलाचलन (विकेटकीपर), ऑस्कर जैक्सन, लोगान वैन बीक, पीटर यंगहसबैंड, बेन सियर्स, जेम्स हार्टशोर्न

कैंटरबरी: राइस मारियू, हैरी चेम्बरलेन, मैथ्यू बॉयल, कोल मैककॉन्ची (कप्तान), लियो कार्टर, माइकल रिपन, जेसी फ्रू (विकेट कीपर), कैमरून पॉल, ईश सोढ़ी, एलएलबी हार्पर, फ्रेजर शेट

वेलिंगटन फायरबर्ड्स बनाम कैंटरबरी Super Smash 2025 के लिए स्क्वाड:

वेलिंगटन फायरबर्ड्स: टिम रॉबिन्सन, टॉम ब्लंडेल (कप्तान), गैरेथ सेवरिन, मुहम्मद अब्बास, जेसी ताशकोफ, कैलम मैकलाचलन (विकेट कीपर), ऑस्कर जैक्सन, लोगान वैन बीक, पीटर यंगहसबैंड, बेन सियर्स, जेम्स हार्टशोर्न, रचिन रविंद्र, माइकल स्नेडेन, याह्या ज़ेब, निक ग्रीनवुड, निक केली

कैंटरबरी: राइस मारियू, हैरी चेम्बरलेन, मैथ्यू बॉयल, कोल मैककॉन्ची (कप्तान), लियो कार्टर, माइकल रिपन, जेसी फ्रू (विकेट कीपर), कैमरून पॉल, ईश सोढ़ी, एलएलबी हार्पर, फ्रेजर शेट, सीन डेवी, चैड बोवेस, टॉम लैथम

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

Super Smash T20 League Canterbury Kings Wellington Firebirds WF vs CTB Match Prediction WF vs CTB
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

यह सुपर स्मैश मुकाबला बेसिन रिज़र्व, वेलिंगटन में खेला जाएगा।

बेसिन रिज़र्व की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल रहती है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com