Super Smash 2025-26 Match 21, CD vs AA Match Prediction in Hindi: जानें कितना बनेगा स्कोर और किस टीम की होगी जीत?
Published - 15 Jan 2026, 04:07 PM | Updated - 15 Jan 2026, 04:09 PM
Table of Contents
Super Smash 2026: सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स टीम के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण होने वाला है सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स ने अभी तक 6 में से 2 मैच जीते हैं और वह 8 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स को इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी।
ऑकलैंड एसेस ने टूर्नामेंट में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है वह 7 में से 4 मैच जीतकर 20 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।
CD vs AA Super Smash 2025-26 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
मैच: सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स vs ऑकलैंड एसेस (Super Smash 2025-26)
स्टेडियम: मैकलीन पार्क, नेपियर, न्यूजीलैंड (न्यूज़ीलैंड)
मैच की तारीख: 16 जनवरी 2025 (10:25 AM)
लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Sony LIV, Star Sports TEN Network पर उपलब्ध होगी।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:
कुल मैच: 38
सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स ने जीते: 16
ऑकलैंड एसेस ने जीते: 22
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म:
| सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स | L | W | L | L | L |
| ऑकलैंड एसेस | W | W | L | W | W |
मैकलीन पार्क, नेपियर पिच रिपोर्ट:
मैकलीन पार्क की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। इसलिए इस मैच में एक बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है। मैदान पर पिछले 3 T20 मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 186 रन और दूसरी पारी का औसत स्कोर 173 रन देखने को मिला है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 2 मैच जीते हैं।
आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 8 मैचों स्कोरिंग पैटर्न…
| Overs | 1st Inn | 2nd Inn |
| 6 Overs | 52 Runs | 53 Runs |
| 10 Overs | 88 Runs | 87 Runs |
| 15 Overs | 133 Runs | 126 Runs |
| 20 Overs | 184 Runs | 174 Runs |
CD vs AA Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?
बेवॉन जैकब्स ऑकलैंड के तरफ से शानदार फार्म में चल रहे हैं। ओटागो के खिलाफ 51 गेंद में 78 रन बनाए हैं यह अभी तक टूर्नामेंट में 328 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी अच्छा स्कोर करने की उम्मीद है।
डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने वेलिंगटन के खिलाफ पिछले मैच में 25 गेंद में 44 रन बनाए हैं यह अच्छी फार्म में है 6 मैच में 178 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी अच्छी पारी खेल सकते हैं।
CD vs AA Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?
हरजोत जोहल ने कैंटरबरी के खिलाफ 18 रन देकर 2 विकेट लिए हैं। यह ऑकलैंड के तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है अभी तक 12 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी विकेट निकाल सकते हैं।
एंगस ओलिवर ने भी ऑकलैंड की तरफ से अच्छी गेंदबाजी की है और 8 विकेट लिए हैं। इस मैच में यह भी एक से दो विकेट ले सकते हैं।
CD vs AA Match Prediction: किस टीम का पलड़ा भारी?
ऑकलैंड एसेस ने इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और वह पहले स्थान पर है। बेवॉन जैकब्स, हरजोत जोहल बल्ले और गेंद के साथ ऑकलैंड के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स काफी हद तक डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, डेन क्लीवर पर निर्भर करती है। हालिया फॉर्म और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए ऑकलैंड एसेस मैच में आगे है।
CD vs AA Match Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:
सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स: डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मेसन ह्यूजेस, डेन क्लीवर (विकेटकीपर), टॉम ब्रूस (कप्तान), कर्टिस हीफी, सैम कैसिडी, एंगस शॉ, जॉय फील्ड, एजाज पटेल, ब्रेट रैंडेल, टोबी फाइंडले
ऑकलैंड एसेस: सीन सोलिया (कप्तान), डेल फिलिप्स, मार्टिन गुप्टिल, मार्क चैपमैन, बेवॉन जैकब्स, कैम फ्लेचर (विकेटकीपर), रयान हैरिसन, सिद्धेश दीक्षित, हरजोत जोहल, एंगस ओलिवर, रोहित गुलाटी
सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स बनाम ऑकलैंड एसेस Super Smash 2025 के लिए स्क्वाड:
सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स: डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मेसन ह्यूजेस, डेन क्लीवर (विकेटकीपर), टॉम ब्रूस (कप्तान), कर्टिस हीफी, सैम कैसिडी, एंगस शॉ, जॉय फील्ड, एजाज पटेल, ब्रेट रैंडेल, टोबी फाइंडले, जेडन लेनोक्स, रेमंड टूल, विलियम क्लार्क, जोश क्लार्कसन, विल यंग
ऑकलैंड एसेस: डेल फिलिप्स, सीन सोलिया (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, मार्क चैपमैन, बेवन जैकब्स, कैम फ्लेचर (विकेटकीपर), रयान हैरिसन, सिद्धेश दीक्षित, हरजोत जोहल, एंगस ओलिवर, रोहित गुलाटी, साइमन कीन, लैकलन स्टैकपोल, ल्यूक वॉटसन, समरथ सिंह
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।