Super Smash 2025-26: Eliminator 1, AA vs CTB Match Prediction in Hindi: जानें कितना बनेगा स्कोर और किस टीम की होगी जीत?
Published - 29 Jan 2026, 03:36 PM | Updated - 29 Jan 2026, 03:55 PM
Table of Contents
AA vs CTB Match Prediction: Super Smash 2025-26 टूर्नामेंट अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। ऑकलैंड एसेस और कैंटरबरी के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। ऑकलैंड एसेस ने 5 मैच जीते हैं और वह 24 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही है जबकि कैंटरबरी ने 4 मैच जीते हैं और वह लीग स्टेज पर 20 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
दोनों टीमें इस एलिमिनेटर मैच में जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकने के इरादे से उतरेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और AA vs CTB Match Prediction पर नजर डालेंगे।
AA vs CTB Eliminator 1 मैच से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
मैच: ऑकलैंड एसेस vs कैंटरबरी (Super Smash 2025-26)
स्टेडियम: हैगले ओवल, क्राइस्टचर्च (न्यूजीलैंड)
मैच की तारीख: 30 जनवरी 2026 (07:00 PM)
लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Star Sports Network, Jio Hotstar पर उपलब्ध होगी।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:
कुल मैच: 10
ऑकलैंड एसेस ने जीते: 5
कैंटरबरी ने जीते: 5
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म:
| ऑकलैंड एसेस | W | L | L | W | W |
| कैंटरबरी | L | L | L | W | L |
हैगले ओवल, क्राइस्टचर्च पिच रिपोर्ट:
आज AA vs CTB Match Prediction रिपोर्ट में हैगले ओवल, क्राइस्टचर्च (न्यूजीलैंड) की पिच पर काफी कुछ निर्भर करता है। इस मैदान पर पिछले 5 मैचों के आंकड़े इस प्रकार हैं।
पहली पारी का औसत स्कोर: 185 रन
दूसरी पारी का औसत स्कोर: 150 रन
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत: 100%
पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 69%
आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 8 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…
| Overs | 1st Inn | 2nd Inn |
| 6 Overs | 49 Runs | 46 Runs |
| 10 Overs | 82 Runs | 81 Runs |
| 15 Overs | 129 Runs | 120 Runs |
| 20 Overs | 192 Runs | 158 Runs |
AA vs CTB Match Prediction: एलिमिनेटर में कौन कर सकता है रनों की बारिश?
टॉम लैथम ने पिछले मैच में 55 रन बनाए हैं यह कैंटरबरी के प्रमुख बल्लेबाज हैं। इस मैच में भी टीम को अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं।
लैकलन स्टैकपोल ने ऑकलैंड की तरफ से पिछले मैच में 66 रन बनाए हैं। यह भी बल्ले के साथ अच्छी फार्म में है। इस मैच में भी बड़ा स्कोर कर सकते हैं।
AA vs CTB Match Prediction: एलिमिनेटर में कौन गेंद से दिखा सकता है कमाल?
सिद्धेश दीक्षित ने पिछले मैच में 3 विकेट लिए हैं यह ऑकलैंड के तरफ से लगातार विकेट ले रहे हैं। इस मैच में भी विकेट लेने की उम्मीद है।
कोल मैककोन्ची कैंटरबरी टीम के कप्तान है इन्होंने अभी तक 10 विकेट लिए हैं। पिछले मैच में 1 विकेट लिया है इस मैच में भी विकेट निकाल सकते हैं।
AA vs CTB Match Prediction: किस टीम का पलड़ा भारी?
ऑकलैंड एसेस vs कैंटरबरी मैच में एक अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है। हालांकि ऑकलैंड की गेंदबाजी यूनिट काफी मजबूत है यही कारण है कि इस मैच में ऑकलैंड को भड़त हासिल है।
AA vs CTB Match Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:
ऑकलैंड एसेस: कॉलिन मुनरो, डेल फिलिप्स, एडम जोन्स, लैकलन स्टैकपोल, कैम फ्लेचर (विकेट कीपर), रयान हैरिसन, सीन सोलिया (कप्तान), आदित्य अशोक, एंगस ओलिवर, हरजोत जोहल, रोहित गुलाटी
कैंटरबरी: टॉम लैथम, हेनरी निकोल्स, मैथ्यू बॉयल, राइस मारियू, कोल मैककोन्ची (कप्तान), मिशेल हे (विकेट कीपर), लियो कार्टर, एलएलबी हार्पर, ट्रैविस मुलर, फ्रेजर शेट, माइकल रे
AA vs CTB Match Prediction: Super Smash League के लिए स्क्वाड:
ऑकलैंड एसेस: कॉलिन मुनरो, डेल फिलिप्स, एडम जोन्स, लैकलन स्टैकपोल, कैम फ्लेचर (विकेटकीपर), रयान हैरिसन, सीन सोलिया (कप्तान), आदित्य अशोक, एंगस ऑलिवर, हरजोत जोहल, रोहित गुलाटी, सिद्धेश दीक्षित, बेन लिस्टर, ल्यूक वॉटसन
कैंटरबरी: टॉम लैथम, हेनरी निकोल्स, मैथ्यू बॉयल, राइस मारियू, कोल मैककोन्ची (कप्तान), मिशेल हे (विकेटकीपर), लियो कार्टर, एलएलबी हार्पर, सीन डेवी, फ्रेजर शेट, माइकल रे, रौनक कपूर, चैड बोवेस
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।