भारत की खिताबी जीत के बाद सातवें आसमान पर सुनील गावस्कर, खुशी से झुमते-नाचते आए नजर
Published - 09 Mar 2026, 04:00 PM | Updated - 09 Mar 2026, 04:01 PM
Table of Contents
Sunil Gavaskar: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 की जीत का जश्न पूरे भारत में मनाया जा रहा है। रविवार, 8 मार्च को भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रन के बड़े मार्जिन से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है।
इस जीत के बाद न सिर्फ क्रिकेट प्रशंसकों के बीच खुशी की लहर दौड़ रही है, बल्कि पूर्व टेस्ट कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) भी अपनी खुशी का इजहार करने से खुद को रोक नहीं। भारत की खिताबी जीत के बाद गावस्कर सातवें आसमान पर नजर आए और मैदान पर ही वह खुशी से झुमते-नाचते दिखे। अब सोशल मीडिया पर गावस्कर का ये प्यारा वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसको फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
76 की उम्र में Sunil Gavaskar ने दिखाए डांस मूव
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) 76 साल के हैं, लेकिन क्रिकेट के प्रति उनका प्रेम बिल्कुल भी कम नहीं हुआ है और इसका उदाहरण भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच के बाद देखने को मिला।
खिताबी जीत के बाद टी20 विश्व कप के आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें गावस्कर (Sunil Gavaskar) डांस करते नजर आ रहे हैं।
Sunil Gavaskar puts the dancing shoes on, literally! 🕺💙
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 8, 2026
Team India repeat, defeat history, & the former champion isn’t holding anything back while celebrating!#INDvNZ #Champions 🏆 pic.twitter.com/m0GFwttaZH
जैसे ही ब्रॉडकास्टर ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर डाला तो देखते ही देखते ये काफी वायरल हो गया। इस वीडियो में सुनील गावस्कर खुशी से झुमते दिख रहे हैं तो उनके दोनों तरफ पार्थिव पटेल और पीयूष चावला खड़े नजर आ रहे हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी के समय भी किया था डांस
हालांकि, ये कोई पहला मामला नहीं है, जब पूर्व भारतीय कप्तान टीम इंडिया के आईसीसी ट्रॉफी जीतने पर इस तरह से डांस कर रहे हैं। इससे पहले साल 2025 में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।
उस दौरान भी सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) खुशी से झुम उठे थे। वहीं, टी20 विश्व कप 2026 की ट्रॉफी जीतने के बाद सुनील गावस्कर के अलावा इरफान पठान भी डांस करते नजर आए थे, जिनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इनके अलावा हार्दिक पंड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ नाचते दिखे थे तो खिलाड़ियों ने ट्रॉफी जीतने के बाद भांगड़ा डांस किया था।
VIDEO: इधर जीत की खुशी मना रही थी टीम इंडिया, उधर रोहित शर्मा और रितिका की हुई लड़ाई
भारत तीसरी बार बना चैंपियन
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी20 विश्व कप के खिताब पर कब्जा किया है। इससे पहले साल 2007 में खेले गए पहले संस्करण में भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पाकिस्तान को हराकर टी20 ट्रॉफी जीती थी।
इसके बाद साल 2024 में रोहित शर्मा भारत के दूसरे कप्तान बने, जिन्होंने टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीतने वाली खास उपलब्धि हासिल की तो सूर्यकुमार यादव भी इस खास रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं।
बता दें कि, भारत सर्वाधिक तीन बार टी20 विश्व कप जीतने वाली दुनिया की एकमात्र टीम है। जबकि बैक टू बैक दो ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड भी भारत के नाम दर्ज हो चुका है। टीम इंडिया ने फाइनल मैच 96 रन के अंतर से जीता था।
टी20 वर्ल्ड कप में नजरअंदाज होने पर छलका मोहम्मद सिराज का दर्द, कहा: "पानी पिलाने के लिए.. "
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर