अबरार अहमद को खरीदने के लिए काव्या मारन पर सुनील गावस्कर का गुस्सा, कहा: "पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसे देना भारतीयों की मौत..."
Published - 17 Mar 2026, 12:17 PM | Updated - 17 Mar 2026, 01:07 PM
Table of Contents
सनराइजर्स लीड्स ने अबरार अहमद पर लुटाए करोड़ों

दरअसल, इंग्लैंड की फ्रेंचाइजी लीग 'द हंड्रेड' के लिए सनराइजर्स लीड्स ने अबरार को 1.90 लाख पाउंड (करीब 2.34 करोड़ रुपये) में खरीदा है. इस फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक काव्या मारन की कंपनी सन ग्रुप के पास है, जो कि इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन भी है.
वहीं, भारत-पाकिस्तानी तनाव की बीच PAK क्रिकेटर को खरीदने पर काव्या मारना को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. भारतीय फैंस उनसे काफी खफा है और सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. इसी बीच दिग्गज खिलाड़ी Sunil Gavaskar ने भी SRH की मालकिन काव्या मारन पर निशाना साधा है.
टूर्नामेंट जरूरी या भारत: Sunil Gavaskar
🚨 PAK. PLAYER'S FEES SPREADS TERRORISM — SUNIL GAVASKAR BRUTAL DIG ON PAKISTAN 🚨
— Kiara (@crickiara) March 16, 2026
Sunil Gavaskar🎙️- “Pakistan players pay income tax and government used to purchase weapons and ammunition ,they are indirectly responsible for the terror attacks”🤬
pic.twitter.com/rdINVeTyKt
गाव्सकर ने याद दिलाया कि कैसे मुंबई (2008) में आतंकी हमले के बाद आईपीएल से पाकिस्तानी खिलाड़ियों को बैन कर दिया गया. उसके बाद 2019 में पुलवामा अटैक और 2025 में पहलगाम में मासूमों की हत्या हुई. इन सब में पाकिस्तान आतंकवादी है.
सुनील गावस्कर का मानना है कि अगर भारतीय मालिक अगर पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसे दे रहे हैं तो वह सीधा उस सिस्टम को पैसा दे रहे हैं जो भारत के लोगों और सैनिकों की जान लेते हैं. ऐसे में इस टूर्नामेंट में जीतना ज्यादा जरूरी है या अपना देश.
IPL 2026 में SRH को लगा बड़ा झटका
इंडियन प्रीमियर लीग की शुरूआत में महज कुछ दिन बाकी है. ऐसे में SRH के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट से उबर नहीं पाए है, माना जा रहा है कि वह IPL 2026 के शुरूआती मुकाबले मिस करेंगे. हालांकि, अभी अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट एक रिपोर्ट के अनुसार आस्ट्रेलियाई दिग्गज की गैरमौजूदगी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में तहलका मचाने वाले ईशान किशन टीम की कमान संभाल सकते हैं. जबकि, अभिषेक शर्मा उपकप्तान होंगे.
आकाश चोपड़ा ने दी ब्लाइंड रैंकिंग, कोहली को दिया सबसे निचला 7वां स्थान, तो रोहित को टॉप पर जगह
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर