काव्या मारन को डांट लगाकर उल्टे फंसे गावस्कर, अब खुद पर उठे सवाल, पाकिस्तान को कमवाया था पैसा

Published - 22 Mar 2026, 11:01 AM | Updated - 22 Mar 2026, 11:06 AM

Sunil Gavaskar

Sunil Gavaskar: हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन ने पाकिस्तान के लेग स्पिनर अबरार अहमद को खरीदने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर दिए थे। काव्या के इस एक्शन के बाद भारत में इसका तगड़ा रिएक्शन देखने को मिला था और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर एसआचएच की मालकिन काव्या मारन के खिलाफ कड़ी आपत्ति जताई थी।

इस पूरे विवाद पर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। लेकिन अब उनपर ही सवाल उठने लगे हैं। गावस्कर पर सवाल उठ रहे हैं कि उन्होंने भी पाकिस्तान को पैसा कमवाया है। चलिए जानते हैं, क्या है पूरा विवाद।

गावस्कर ने लगाई थी काव्या को फटकार

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन को फटकार लगाते हुए कहा था कि एक पाकिस्तानी खिलाड़ी द्वारा अपनी सरकार को दिया जाने वाला आयकर भारत के खिलाफ इस्तेमाल किए जाने वाले हथिरायों को खरीदने में उपयोग किया जाता है। गावस्कर ने अपने मिड-डे के कॉलम में लिखा,

"चाहे भुगतान करने वाली संस्था भारतीय हो या उसकी विदेशी सहायक कंपनी, यदि मालिक भारतीय है, तो वह भारतीय नुकसान में योगदान दे रहा है। बात इतनी ही सरल है।" पूर्व भारतीय कप्तान के इस बयान के बाद अबरार अहमद वाला विवाद और बढ़ गया था, क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर के समय इसी पाकिस्तानी स्पिनर ने भारतीय सेना का मजाक बनाया था।

उनकी कमेंट्री पर उठे सवाल

पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने के बाद गावस्कर ने जो सवाल उठाए, उसके बाद विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं, मुंबई मिरर से बातचीत में जब उनसे पूछा गया है कि क्या आईसीसी और एसीसी प्रतियोगिताओं में उनकी कमेंट्री, जिनमें पाकिस्तान भी भाग लेता है और राजस्व का एक हिस्सा उन्हें मिलता है, वह भी भारत के खिलाफ इसी तरह की भूमिका निभाती है।

इसमें पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि जी हां, मैं आईसीसी और एसीसी के कमेंट्री पैनल का सदस्य हूं। आईसीसी और एसीसी से प्राप्त राजस्व सभी भाद लेने वाले देशों को जाता था, जहां तक मुझे मालूम है। न कि किसी भारतीय संस्था से। मुझे यह समझ नहीं आ रहा है कि आप मुझे इसमें योगदानकर्ता कैसे कह सकते हैं, जबकि मैं किसी भी कमेंटेटर, चाहे वह भारतीय हो या फिर किसी दूसरे देश का, कोई भुगतान नहीं करता हूं।

भारतीय मालिकों को बंद करना चाहिए ये-Sunil Gavaskar

सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने भारतीय स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजियों से अपनी पुरानी बात को दोहराते हुए कहा कि, ‘’मैं सीपीएल (कैरेबियन प्रीमियर लीग), आईएलटी20 (इंटरनेशनल लीग 20) या एसए20 (साउथ अफ्रीका 20) नहीं देखता हूं, इसलिए मुझे नहीं मालूम है कि इनमें कौन किसके लिए खेलता है। अगर भारतीय मालिक पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भुगतान कर रहे हैं तो उम्मीद है कि वह ऐसा करना बंद कर देंगे।''

बता दें कि, पाकिस्तान कई मौकों पर भारत में आतंकवादी हमले करवाता रहा है, जिसमें कई भारतीय मासूमों की जान जाती रही है। इसी को लेकर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने उन फ्रेंचाइजियों को फटकार लगाई है, जो पाकिस्तानी प्लेयर्स को खरीदने के लिए करोड़ों रुपये की रकम खर्च करते हैं।

IPL 2026 से पहले क्रिकेट जगत में छाया मातम, 22 साल के उभरते हुए क्रिकेटर का हुआ निधन

चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तानी के साथ शेयर की स्क्रीन

हालांकि, सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) साल 2025 में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान पाकिस्तान के एक शो में बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। उन्होंने इस दौरान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम और वकार यूनिस के साथ स्क्रीन शेयर किया था। लेकिन उन्होंने दावा किया कि इसके लिए उन्होंने न ही कोई भुगतान मांगा और न ही उनको इस शो से कुछ मिला।

हालांकि, सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) अकेले नहीं हैं, बल्कि टी20 विश्व कप 2026 के दौरान जब श्रीलंका में भारत-पाकिस्तान मुकाबला खेला गया था तो उस दौरान कमेंट्री बॉक्स में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक भारतीय पूर्व खिलाड़ियों के साथ नजर आए थे। जबकि इसी प्रतियोगिता में पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम को गले लगाया था।

पाकिस्तान को लगा एक और बड़ा झटका, इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने भी छोड़ा PSL, अब सीधे IPL में करेगा एंट्री

Tagged:

sunil gavaskar kavya maran cricket news IPL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

125 टेस्ट मैच।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com