अभिषेक-तिलक नहीं, इस खिलाड़ी को टीम इंडिया से करना चाहिए बाहर, सुनील गावस्कर ने कोच को दी सलाह

Published - 24 Feb 2026, 05:11 PM | Updated - 24 Feb 2026, 05:28 PM

Sunil Gavaskar

Sunil Gavaskar: टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद प्लेइंग इलेवन में बदलाव की बहस छिड़ चुकी है। भारतीय टीम का अगला मुकाबला 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के साथ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होना है।

सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारतीय टीम को हर कीमत पर ये मुकाबला जीतना होगा, क्योंकि यहां पर अगर भारत हारता है तो उनका बैक टू बैक दूसरा खिताब जीतने का सपना चकनाचूर हो सकता है।

लेकिन जिम्बाब्वे मैच से पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने हेड कोच गौतम गंभीर को एक सलाह दी है। उन्होंने अभिषेक या फिर तिलक को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने की मांग की है।

इस खिलाड़ी को वापस लाना चाहिए-Sunil Gavaskar

भारतीय टीम के पूर्व टेस्ट कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम इंडिया को अपना सुझाव देते हुए कहा कि ''जिम्बाब्वे की टीम में अधिक बाएं हाथ के बल्लेबाज नहीं हैं। ऐसे में अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहिए, जो कि टीम के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।''

पूर्व कप्तान (Sunil Gavaskar) ने यहां तक सलाह दे डाली की ''अगर टीम को जरूरत पड़ती है तो अर्शदीप सिंह की जगह अक्षर पटेल को खिलाना चाहिए।''

हालांकि, पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने बाद में ये भी कहा कि अर्शदीप सिंह काफी शानदार लय में गेंदबाजी कर रहे हैं और उनको ऐसे में बाहर करने का फैसला बिल्कुल आसान नहीं होगा। टीम मैनेजमेंट को शायद उसी संयोजन के साथ मैदान पर उतरना चाहिए।

क्यों किया था अक्षर पटेल को बाहर?

सुपर-8 के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने उप कप्तान अक्षर पटेल को बाहर करने का फैसला किया था। हालांकि, बाद में टीम मैनेजमेंट ने अपने फैसले का समर्थन करते हुए इसपर सफाई दी थी। सहायक कोच रयान टेन डोशेट और बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा कि ''अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने का फैसला रणनीति के आधार पर लिया गया था।''

उनका कहना है कि ''टीम ने मध्य ओवरों के मैच-अप को ध्यान में रखते हुए एक अतिरिक्त बल्लेबाज को शामिल करने का फैसला किया था।'' भारतीय कोचिंग स्टाफ ने ये भी कहा था कि ''अक्षर पटेल टीम इंडिया के मुख्य सदस्य हैं और यह फैसला केवल उनकी क्षमता पर सवाल नही उठाता है, बल्कि बड़े टूर्नामेंट में हालात के अनुसार बदलाव करना जरूरी होता है।''

DY पाटिल स्टेडियम में अर्जुन तेंदुलकर ने ढाया कहर, जायसवाल का 10 मीटर दूर छटकाया स्टंप, VIDEO वायरल

अभिषेक का खेलना मुश्किल

जिम्बाब्वे के खिलाफ करो या मरो वाले मुकाबले में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का प्लेइंग इलेवन में खेलना बेहद मुश्किल लग रहा है। अभिषेक ने टूर्नामेंट में अब तक बल्ले से केवल 15 रन बनाए हैं, जो कि सुपर-8 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आए थे। इसके अलावा ग्रुप स्टेज में वह बैक टू बैक तीन बार बिना खाता खोले आउट हुए थे।

ऐसे में माना जा रहा है कि अभिषेक शर्मा को ड्रॉप करके उनके स्थान पर संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं, जिन्होंने नामीबिया के खिलाफ खेले एकमात्र मैच में 8 गेंदों पर 22 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से तीन छक्के और एक चौका निकला था।

पाकिस्तानी खिलाड़ियों के 'द हंड्रेड' में ना खेलने पर मोईन अली ने दी प्रतिक्रिया, IPL ओनर्स को ये कहकर लताड़ा

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

छह विकेट।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com