STR vs THU 25th T20 Prediction in Hindi: आज BBL में कितना बनेगा स्कोर और कौन रहेगा गेम-चेंजर? जानें पूरी प्रेडिक्शन रिपोर्ट

Published - 06 Jan 2026, 09:56 AM | Updated - 06 Jan 2026, 09:57 AM

STR vs THU 25th T20 Prediction
STR vs THU 25th T20 BBL 2026

BBL 2025-26: एडिलेड स्ट्राइकर्स टीम ने टूर्नामेंट में 5 में से 2 मैच जीते हैं और वह 4 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। दूसरी तरफ सिडनी थंडर अभी तक टूर्नामेंट में सिर्फ 1 मैच जीत पाई है और वह 2 अंकों के साथ अंकतालिका में अंतिम स्थान पर है। दोनों टीम इस मैच को जीतकर अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।

STR vs THU 25th T20 BBL 2025-26 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • मैच: एडिलेड स्ट्राइकर्स vs सिडनी थंडर

  • स्टेडियम: एडिलेड ओवल, (ऑस्ट्रेलिया)

  • मैच की तारीख: 6 जनवरी 2026 (01:45 AM)

  • लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Jio Hotstar, Star Sports Network पर उपलब्ध होगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 10

  • एडिलेड स्ट्राइकर्स ने जीते: 6

  • सिडनी थंडर ने जीते: 4

  • ड्रॉ/टाई: 0

यह भी पढ़ें: 'उसे होना चाहिए था...' एबी डिविलियर्स ने इस भारतीय खिलाड़ी को जगह देने की उठाई मांग

हालिया फॉर्म:

एडिलेड स्ट्राइकर्स यह पिछले 5 में से 2 मैच जीतें है वही सिडनी थंडर ने 1 मैच जीता है।

एडिलेड स्ट्राइकर्स LWLLW
सिडनी थंडर LLLWL

एडिलेड ओवल पिच रिपोर्ट:

यह मैच एडिलेड ओवल, (ऑस्ट्रेलिया) में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 77 मैच (BBL) खेले जा चुके हैं।

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 164 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 147 रन

  • टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत: 64%

  • पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 61%

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
6 Overs47 Runs62 Runs
10 Overs78 Runs93 Runs
15 Overs126 Runs136 Runs
20 Overs178 Runs187 Runs

STR vs THU 25th T20 Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • मैथ्यू शॉर्ट: एडिलेड स्ट्राइकर्स टीम के सलामी बल्लेबाज हैं। इन्होंने अभी तक 5 मैच में 184 रन बनाए हैं पिछले मैच में 31 रन बनाए थे। इस मैच में भी यह अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

  • डेविड वार्नर: सिडनी थंडर के कप्तान और काफी अनुभवी बल्लेबाज है। पिछले मैच में इन्होंने 65 गेंद में 130 रन बनाए हैं यह अभी तक 174 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी इनके बल्ले से अच्छी पारी देखने को मिल सकती है।

STR vs THU 25th T20 Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • डेनियल सैम्स: सिडनी थंडर टीम के प्रमुख ऑलराउंडर है। इन्होंने अभी तक काफी अच्छी गेंदबाजी की है और 10 विकेट लिए हैं पिछले मैच में 3 विकेट लिए थे। इस मैच में भी यह विकेट निकाल सकते हैं।

  • लॉयड पोप: एडिलेड स्ट्राइकर्स की तरफ से पिछले मैच में 23 रन देकर 4 विकेट लिए हैं। यह अभी तक कुल 8 विकेट ले चुके हैं इस मैच में भी स्ट्राइकर्स के तरफ से प्रमुख गेंदबाज रहेंगे।

STR vs THU 25th T20 Prediction: किस टीम का पलड़ा भारी?

सिडनी थंडर इस मैच में आगे नजर आ रही है। पिछले मैच में सिडनी थंडर 205 रन का टोटल खड़ा करने के बावजूद भी हार गई। हालांकि सिडनी थंडर की बल्लेबाजी यूनिट मजबूत है दूसरी तरफ स्ट्राइकर्स कप्तान मैथ्यू शॉर्ट पर ज्यादा निर्भर करती है। इस मैदान पर भी सिडनी थंडर का जीत प्रतिशत एडिलेड स्ट्राइकर्स से ज्यादा रहा है।

STR vs THU 25th T20 Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

एडिलेड स्ट्राइकर्स: मैथ्यू शॉर्ट (कप्तान), क्रिस लिन, मैकेंज़ी हार्वे (विकेटकीपर), जेसन संघा, लियाम स्कॉट, हैरी मैनेंटी, जेमी ओवरटन, जेरिस वाडिया, ल्यूक वुड, तबरेज़ शम्सी, लॉयड पोप

सिडनी थंडर: डेविड वार्नर (कप्तान), सैम कोंस्टास, मैथ्यू गिलक्स, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), निक मैडिनसन, शादाब खान, डेनियल सैम्स, क्रिस ग्रीन, नाथन मैकएंड्रू, वेस एगर, टॉम एंड्रयूज

एडिलेड स्ट्राइकर्स बनाम सिडनी थंडर BBL 2025 के लिए स्क्वाड:

एडिलेड स्ट्राइकर्स: मैथ्यू शॉर्ट (कप्तान), क्रिस लिन, मैकेंज़ी हार्वे (विकेटकीपर), जेसन संघा, लियाम स्कॉट, हैरी मैनेंटी, जेमी ओवरटन, जेरिस वाडिया, ल्यूक वुड, लॉयड पोप, हसन अली, एलेक्स रॉस, हेनरी थॉर्नटन

सिडनी थंडर: मैथ्यू गिलक्स, डेविड वार्नर (कप्तान), सैम कोंस्टास, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), डैनियल सैम्स, क्रिस ग्रीन, नाथन मैकएंड्रू, टॉम एंड्रयूज, वेस एगर, कैमरून बैनक्रॉफ्ट, रयान हैडली, तनवीर संघा, डेविड विली

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

Big Bash League Sydney Thunder BBL 2025 Adelaide Strikers STR vs THU 25th T20 Prediction STR vs THU
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

सिडनी थंडर इस मैच में आगे नजर आ रही है।

एडिलेड स्ट्राइकर्स
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com