स्टीव स्मिथ की खुल गई किस्मत, टी20 वर्ल्ड कप टीम में मिली एंट्री, ये स्टार बल्लेबाज हुआ बाहर

Published - 11 Feb 2026, 07:25 PM | Updated - 11 Feb 2026, 08:17 PM

Steve Smith

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच ऑस्ट्रेलियाई खेमे से एक ऐसी खबर आई है जिसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज और पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) जिन्हें शुरुआती स्क्वाड में जगह नहीं मिली थी उनकी किस्मत अचानक खुल गई है।

चोटों से जूझ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक बड़ा फैसला लेते हुए स्मिथ को वापस बुला लिया है। हालांकि यह खुशी एक बुरी खबर के साथ आई है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया का एक इन-फॉर्म स्टार बल्लेबाज गंभीर चोट के कारण टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो गया है।

मिचेल मार्श को लगी गंभीर चोट Steve Smith की वापसी

Mitch Marsh

ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान और विस्फोटक ऑलराउंडर मिचेल मार्श को लेकर आई खबर ने प्रशंसकों को खामोश कर दिया है। कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान मार्श को ग्रोइन एरिया में सीधे गेंद लग गई जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। मेडिकल स्कैन में यह पता चला है कि उन्हें इंटरनल टेस्टिकुलर ब्लीडिंग हुई है। यह चोट काफी गंभीर है और डॉक्टरों ने उन्हें अभी फिलहाल पूर्ण विश्राम की सलाह दी है।

मार्श की अनुपस्थिति में आयरलैंड के खिलाफ मैच में ट्रैविस हेड को कप्तानी की जिम्मेदारी संभालनी पड़ी। मार्श न केवल कप्तान थे बल्कि वे ऊपरी क्रम में टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ भी माने जाते थे। उनकी चोट ने टीम के संतुलन को पूरी तरह से बिगाड़ दिया है जिससे अब ऑस्ट्रेलिया के आगे के सफर पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

PAK vs USA: यूएसए के खिलाफ पाकिस्तान टीम ने मचाया धमाल, 32 रनों से जीत दर्ज कर सुपर-8 की दावेदारी मजबूत

Steve Smith की सरप्राइज एंट्री

जब ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप के लिए अपना शुरुआती 15 सदस्यीय स्क्वाड घोषित किया था तो स्टीव स्मिथ को जगह नहीं दी गई थी। चयनकर्ताओं का मानना था कि स्मिथ (Steve Smith) का स्ट्राइक रेट मोडर्न टी20 के मानकों पर खरा नहीं उतरता है मतलब वह उस गती से रन बनाने के काबिल नहीं हैं। हालांकि स्मिथ ने हालिया बिग बैश लीग 25-26 सीजन में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलते हुए आलोचकों का मुंह बंद कर दिया था।

उन्होंने 6 पारियों में 59.80 की औसत और 167.97 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 299 रन बनाए थे जिसमें एक शानदार शतक भी शामिल था। इसी फॉर्म और श्रीलंकाई पिचों पर स्पिन खेलने की उनकी काबिलियत को देखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें कवर खिलाड़ी के तौर पर तुरंत श्रीलंका पहुंचने का आदेश दिया है। स्मिथ (Steve Smith) अब आधिकारिक तौर पर टीम के साथ जुड़ेंगे और अगर मार्श पूरे टूर्नामेंट से बाहर घोषित होते हैं तो वे सीधे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के कई बड़े नाम बाहर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया की राह अब कांटों भरी नजर आ रही है। टीम पहले ही अपने दो सबसे अनुभवी तेज गेंदबाजों पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को इंजरी के कारण खो चुकी है। अब कप्तान मिचेल मार्श का चोटिल होना टीम के लिए किसी सदमे जैसा साबित हुआ है। स्टीव स्मिथ (Steve Smith) की वापसी ने अनुभव तो प्रदान किया है लेकिन टीम के पास अब तेज गेंदबाजी विकल्पों की भारी कमी है।

चयनकर्ताओं ने हेजलवुड की जगह अभी तक किसी आधिकारिक रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है जबकि नाथन एलिस और जेवियर बार्टलेट पर अब अतिरिक्त दबाव होगा। स्मिथ की एंट्री से मध्यक्रम मजबूत जरूर होगा लेकिन मार्श जैसा ऑलराउंडर विकल्प मिलना नामुमकिन है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या स्टीव स्मिथ (Steve Smith) इस किस्मत से मिली एंट्री को एक यादगार प्रदर्शन में बदलकर ऑस्ट्रेलिया को विश्व चैंपियन बना पाएंगे या नहीं।

अभिषेक बाहर-संजू-बुमराह की एंट्री, कुछ ऐसी होगी नामीबिया और पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन

Tagged:

Team Australia steve smith Mitchell Marsh
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

रोहित शर्मा, 31 छक्के

सचिन तेंदुलकर
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com