PSL में स्टीव स्मिथ पर करोड़ों की बारिश, एक मैच के पड़ोसियों से लूटेंगे ये भारी-भरकम रकम

Published - 12 Feb 2026, 05:40 PM | Updated - 12 Feb 2026, 05:41 PM

Steve Smith

Steve Smith: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ पर पाकिस्तान सुपर लीग में करोड़ों रुपये की बारिश हुई है। स्टीव स्मिथ के इंडियन प्रीमियर लीग में कोई खरीदार नहीं मिला था, लेकिन पाकिस्तान सुपर लीग में उन्होंने इतिहास रच दिया। जिस खिलाड़ी का टी20 करियर लगभग समाप्त माना जा रहा था, अब उसी खिलाड़ी पर पड़ोसियों ने करोड़ों रुपये की बोली लगाकर सभी को हैरान कर दिया है।

बता दें कि, इससे पहले स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के स्क्वाड में शामिल किया गया है। स्मिथ को कंगारू कप्तान मिचेल मार्श के कवर के तौर पर स्क्वाड में जगह मिली है। जबकि अब पीसीएल पर स्टीव स्मिथ को करोड़ों रुपये मिलने जा रहे हैं।

Steve Smith ने रचा इतिहास

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के सीजन में नई फ्रेंचाइजी सियालकोट स्टैलियंस के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। सियालकोट ने स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को 14 करोड़ पाकिस्तान रुपये में खरीदा है, जिसके बाद वह पाकिस्तान सुपर लीग के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

उनसे पहले पीसीएल में किसी भी खिलाड़ी को इतनी बड़ी धनराशि नहीं मिली है, जितनी की सियालकोट ने केवल स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को खरीदने के लिए लुटा दी है। नई फ्रेंचाइजी ने स्टीव स्मिथ को खरीदने के लिए लगभग 5 लाख अमेरिकी डॉलर खर्च किए हैं, जिसके बाद स्टीव ने इतिहास रच दिया है। बता दें कि, स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को पीएसएल के एक मैच में खेलने के लगभग 1.4 पीकेआर रुपये मिलेंगे। यदि स्टीव लीग में 10 मैच खेलते हैं तब।

रनों का अंबार लगाकर आ रहे हैं स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) बिग बैश लीग में रनों का अंबार लगाकर आ रहे हैं। स्मिथ ने सिडनी सिक्सर्स की ओर से खेलते हुए 6 मैचों में 59.80 की दमदार औसत और 167.97 के स्ट्राइक रेट के साथ 299 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल थे।

यही कारण है कि नई फ्रेंचाइजी सियालकोट स्टैलियंस ने स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को खरीदने के लिए 14 करोड़ पीकेआर की ऊंची बोली लगा दी। जबकि माना जा रहा है कि इस संस्करण में सियालकोट की कप्तानी भी स्टीव स्मिथ के पास रहने वाली है, क्योंकि उनके पास इंटरनेशनल स्तर पर कप्तानी करने का अच्छा खासा अनुभव मौजूद है। वहीं, स्मिथ लीगों में भी कप्तानी का अनुभव रखते हैं।

पहली बार ऑक्शन के तहत बिके खिलाड़ी

पाकिस्तान सुपर लीग में बीते संस्करणों में खिलाड़ियों का चयन ड्रॉफ्ट प्रणाली के जरिए किया जाता है, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसमें बदलाव करते हुए पहली बार ऑक्शन प्रक्रिया को लाया गया। वहीं, इस बार टीमों की संख्या भी बढ़ाई गई है। जहां पहले इस लीग में केवल छह टीमें भाग लेती थीं तो इस बार संख्या बढ़कर आठ हो गई है।

वहीं, ऑक्शन में आठ टीमों ने मिलकर कुल 103 खिलाड़ियों को साइन किया है। इसमें डेविड वार्नर, एडम जम्पा, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, मुस्तफिजुर रहमान, डेवोन कॉनवे, रिले रॉसौ, तबरेज शम्शी, दासुन शनाका, कुसल मेंडिस और मार्नस लाबुशेन सहित उल्लेखनीय विदेशी खिलाड़ी शामिल थे।

किस्मत हो तो ऐसी! विराट कोहली ने खुद फैन को बुलाया, कहा 'मेरे साथ तस्वीर खिचवाओं...'

बाबर-साइम को मिले इतने रुपये

ऑक्शन से पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम को पेशावर जाल्मी ने 7 करोड़ पाकिस्तानी रुपये में रिटेन किया है तो सबसे महंगे रिटेंशन लिस्ट में साइम अयूब शीर्ष पर पहुंच गए हैं। उन्हें रिटेन करने के लिए उनकी फ्रेंचाइजी को 12 करोड़ पीकेआर का खर्चा करना पड़ा।

वहीं, ऑक्शन में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह को इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 8.65 करोड़ रुपये में खरीदा जबकि फहीम अशरफ को ऑक्शन में 8.5 करोड़ पीकेआर रुपये मिले। बता दें कि, नीमाली में नसीम शाह सबसे महंगे बिकने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी थे।

जबकि आईपीएल 2026 से बाहर निकाले गए मुस्तफिजुर रहमान को लौहोर कलंदर्स ने 6.44 करोड़ पीकेआर रुपये में सीधे तौर पर अपनी टीम में शामिल किया था। बता दें कि, मुस्तफिजुर को भारतीय रुपये में करीब 2.08 करोड़ रुपये मिलेंगे। जबकि आईपीएल में उन्हें केकेआर ने 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था।

शेन वॉटसन ने की बड़ी भविष्यवाणी, इस भारतीय खिलाड़ी को बताया 'प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट'

Tagged:

babar azam steve smith Pakistan Super League Steve Smith PSL
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

एक शतक।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com