पाकिस्तानी दिग्गज का बयान हुआ वायरल, बोला 'भारत के DNA में ट्रॉफियां जीतना और हमारे DNA में हार जाना...'
Published - 14 Mar 2026, 01:30 PM | Updated - 14 Mar 2026, 01:54 PM
Table of Contents
India: भारत ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है. साथ ही बता दिया है हम हिन्दुस्तानी किसी से रूकने वाले नहीं है. भारतीय क्रिकेट टीम कोई मामूली टीम नहीं है बल्कि उनके डीएनए में है जीत. अब यह बात खुद पूर्व पाकिस्तानी कप्तान राशिद लतीफ ने भी कबूल की है. उनका कहना है कि भारतीय टीम जीतने के लिए बनी है और पाकिस्तान जीतना जानती ही नहीं है.
पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने साथ ही भारतीय टीम की तारीफ की. उन्होंने विश्व कप में India के प्रदर्शन की सराहना की साथ ही अपनी पाकिस्तान क्रिकेट टीम की खूब खिंचाई की.
India के DNA में जीत: राशिद लतीफ

पाक क्रिकेटर राशिद लतीफ (Rashid Latif) ने का कि भारतीय क्रिकेट टीम की जीत उनकी रात-दिन की मेहनत है. 10 सालों की कड़ी तपस्या है. यह एक दिन में नहीं हुआ है. उन्होंने आगे कहा कि, India टॉस हारने के बाद भी धमाकेदार बैटिंग के बलबूते 250 रन बना लेता है. कोई भी टीम उनके सामने नहीं टिक पा रही है.
उनके खून में है ट्रॉफी जीतना और फाइनल खेलना. दूसरी ओर पाकिस्तान है जो बड़े टूर्नामेंट में पिछड़ रहा है. पाक के DNA में है नॉकआउट मुकाबलों से पहले ही बाहर हो जाना. लतीफ ने बिना डरे कहा कि, टीम इंडिया को जीतने की आदत पड़ चुकी है. वह हर टूर्नामेंट में जीत रहे हैं. जबकि, पाकिस्तान पिछड़ता जा रहा है.
शाहिद अफरीदी ने याद किया 2011 का मोहाली सेमीफाइनल, बोले 'हम डर के मारे सहम गए थे....'
टीम इंडिया का दबदबा
भारतीय क्रिकेट टीम 2024 का टी20 वर्ल्ड कप का खिताब रोहित शर्मा की अगुवाई में जिता था. लेकिन इस जीत के बाद हिटमैन और कोहली ने 20 ओवर के फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. इसके बावजूद भारतीय टीम की तरक्की नहीं रूकी. अब सूर्यकुमार यादव की कैप्टेंसी में टीम इंडिया ने 2026 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है.
कोच गौतम गंभीर और सूर्या ने युवाओं से सजी ऐसी टीम बनाई की जिसके आगे विरोधी टीमें भी हार मान गई. पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिला.
पाकिस्तान का बुरा हाल
एक तरफ भारत ऊंचाईयां छूं रहा है. वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट टीम का बुरा हाल होता जा रहा है. आखिरी बार पाक टीम 2022 में फाइनल में पहुंची थी. इसके बाद 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में टीम की पोल खुल गई थी. बैटिंग से लेकर गेंदबाजी तक में पाकिस्तान कमजोर नजर आता है. अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वह सुपर-8 के मुकाबलों में बाहर हो गए थे.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर