22 तारीख से इस खतरनाक टीम से भिड़ेगी टीम इंडिया, खेलेगी 2 टेस्ट 5 टी20 और 5 ODI की लंबी सीरीज

Published - 13 Mar 2026, 04:46 PM | Updated - 13 Mar 2026, 04:54 PM

Team India

Team India: भारत फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब तीसरी बार जीता है. जिसका सारा क्रेडिट भारतीय खिलाड़ियों की मेहनत और जुनून को जाता है. जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और विश्व कप की ट्रॉफी उठाई. अभी इस जीत का जश्न ठंडा भी नहीं हुआ. वहीं, बीसीसीआई ने टीम इंडिया (Team India) के नए शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. जिसके मुताबिक इस वर्ष भारतीय क्रिकेट टीम को खतरनाक क्रिकेट टीम के खिलाफ 2 टेस्ट, 5 टी20 और 5 ODI की लंबी सीरीज खेलनी है.

इस टीम से होगा Team India का सामना

Team India

भारतीय क्रिकेट टीम 22 अक्टूबर से नवंबर 2026 तक न्यूज़ीलैंड का दौरा करेगी. इस दौरान दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट, 5 वनडे और 5 T20I मैच खेले जाएंगे. खास बात यह है कि छह सालों में यह भारत (Team India) का पहला पूर्ण न्यूजीलैंड दौरा है. जिसमें 50-ओवर के मैचों की संख्या बढ़ाकर पाँच कर दी गई है. जबकि T20I सीरीज़ को घटाकर तीन मैच का कर दिया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित रोहित शर्मा और विराट कोहली कीवी टीम के खिलाफ 5 ODI सीरीज खेलेंगे. उनकी मौजूदगी ही मैचों की संख्या बढ़ाने की खास वजह है. हिटमैन और कोहली को आखिरी बार T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए देखा गया था.

रोहित और विराट के लिए खास ODI सीरीज

टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से ही रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे फॉर्मेट में सक्रिय है. ऐसे में भी दोनों खिलाड़ियों का फॉर्म में बने रहना काबिले तारीफ है. 2027 ODI वर्ल्ड कप के हिसाब से भी रोहित और विराट के लिए कीवी टीम के खिलाफ 50 ओवर की श्रृंखला बेहद महत्वपूर्ण है. फिलहाल, दोनों सीनियर प्लेयर्स अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं और IPL 2026 में हिस्सा लेने वाले हैं. जिसकी तैयारी में वह जोर-शोर से लगे हुए हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में कीवी टीम से मिली टक्कर

T20I World Cup 2026 फाइनल में टीम इंडिया की भिड़त न्यूजीलैंड टीम से हुई थी. कीवी टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया था. भारत ने इंग्लैंड जैसी खतरनाक टीम से जीतकर फाइनल में एंट्री ली थी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला.

हालांकि, भारत की गेंदबाजी और बल्लेबाजी ने कीवियों की कमर तोड़ दी. बुमराह ने बॉलिंग का मोर्चा संभाला तो संजू सैमसन ने हाई स्कोर बनाने में अहम योगदान दिया.

जिसकी बदौलत भारत ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता. अब अक्टूबर में न्यूजीलैंड Team India को हराकर अपनी विश्व कप की हार का दर्द भूलाना चाहेगी. ऐसे में नीली जर्सी को हर तरह से तैयार रहना होगा.

RCB फैंस लिए आई दुःख की खबर, सबसे बड़ा मैच IPL से होगा बाहर, चोट के चलते नहीं खेल पाएगा टूर्नामेंट

Tagged:

IND vs NZ team india bcci T20 World Cup 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

न्यूजीलैंड से

सूर्यकुमार यादव
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com