स्टार स्पोर्ट्स पैनल की भविष्यवाणी, 12 एक्सपर्ट्स की लिस्ट वायरल, इन 4 टीमों को माना प्लेऑफ का पक्का दावेदार
Published - 27 Mar 2026, 01:51 PM | Updated - 27 Mar 2026, 01:57 PM
Table of Contents
IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. सीजन का पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और बेंगलुरू चैलेजर्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों की भिड़त RCB का आधिकारिक होम ग्राउंड बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M. Chinnaswamy Stadium) में होगी. लेकिन आगामी सीजन की शुरूआत से पहले 12 एक्सपर्ट्स स्टार स्पोर्ट्स पैनल ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की 4 प्लेऑफ टीमों का चयन किया है.
IPL 2026 के लिए दिग्गजों ने चुनी टॉप 4 टीमें

दरअसल, IPL 2026 से पहले स्टार स्पोर्ट्स के पैनम में शामिल दिग्गज खिलाड़ियों ने आईपीएल के प्लेऑफ के लिए 4 टीमों के नाम बताए हैं. साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और RCB के फाफ डु प्लेसिस ने शीर्ष-4 टीमों में बेंगलुरू चैलेजर्स, मुंबई इंडियंस, पीबीकेएस और चेन्नई सुपरकिंग्स/दिल्ली कैपिटल्स का नाम लिया है. भारत के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान ने एमआई, डीसी, पीबीकेएस और आरआर को चुना है.
टॉप 4 के लिए कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने आरसीबी, एमआई, डीसी और पीबीकेएस का चयन किया है. जबकि, हरभजन सिंह ने अपनी पसंदीदा IPL टीमों में एमआई, एसआरएच, पीबीकेएस को चुना है.
पुजारा, मोहम्मद कैफ और पीयूष चावला का चयन
भारत के पूर्व ओपनर चेतेश्वर पुजारा ने IPL 2026 की प्लेऑफ रेस के लिए GT, CSK, KKR और MI को रखा है. मोहम्मद कैफ ने 2025 की चैंपियन टीम आरसीबी को पहले नंबर पर रखा है. दूसरे पर पंजाब को. तीसरे पर दिल्ली कैपिटल्स को और लास्ट में उन्होंने मुंबई इंडियंस को जगह दी है.
हनुमा विहारी ने एसआरएच, डीसी, पीबीकेएस और एमआई को टॉप 4 के लिए पसंद किया है. जबकि पीयूष चावला के अनुसार इस बार आईपील में जो टीमें प्लेऑफ तक पहुंचेगी वो आरसीबी, एमआई, केकेआर और पीबीकेएस हैं.
सभी दिग्गज की लिस्ट में RCB का नाम
सबा करीम ने अपनी लिस्ट में RCB, MI, DC और CSK को रखा है. उनके मुताबिक यह 4 टीमें IPL 2026 का प्लेऑफ खेलेगी. जबकि संजय बांगर के मुताबिक, एमआई, आरसीबी, पीबीकेएस और डीसी प्लेऑफ तक पहुंचेगी. बाकी टीमें नीचे पायदान पर रहेगी.
लक्ष्मीपति बालाजी (Lakshmipathy Balaji) जो कि भारत के पूर्व गेंदबाज हैं उनका कहना है कि IPL 2026 में बेंगलुरू, चेन्नई, मुंबई और हैदराबाद शीर्ष 4 में होगी. वहीं, एरोन फिच का मानना है कि आरसीबी, एसआरएच, एमआई और सीएसके होगी.
इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 के लिए टीम इंडिया DONE, सूर्या(कप्तान), हार्दिक, अर्शदीप, अभिषेक, संजू....
Tagged:
RCB csk mi rr GT PBKS IPL 2026ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर