35 साल की उम्र में स्टार खिलाड़ी ने लिया संन्यास, देश के लिए 7000+ रन बनाकर कहा अलविदा
Published - 01 Mar 2026, 04:56 PM | Updated - 02 Mar 2026, 01:01 PM
Table of Contents
Star Player: दुनियाभर में वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच सिर चढ़ कर बोल रहा है. जिसमें सभी खिलाड़ी जी-तोड़ मेहनत के साथ खेल रहे हैं. इसी बीच एक स्टार खिलाड़ी (Star Player) ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. इस खिलाड़ी ने अपने देश के लिए 7000+ रन बनाए हैं, लेकिन अब वह कभी मैदान पर नजर नहीं आएगा. फैंस के साथ विरोधी खिलाड़ी भी स्टार प्लेयर के आखिरी मैच में भावुक हो गए. चलिए तो जानते हैं कौन है ये खिलाड़ी.....
Star Player ने अपने आखिरी ODI में बनाए 158 रन

हम जिस स्टार खिलाड़ी (Star Player) की बात कर रहे हैं, वो ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट की दिग्गज खिलाड़ी एलिसा हीली हैं. जिन्होंने अपने आखिरी वनडे मैच की विदाई शानदार अंदाज में ली. उन्होंने भारत के खिलाफ तीसरे ODI मैच में शतक जड़कर अपना नाम इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज करवा लिया है.
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की कप्तान हीली ने टीम इंडिया के खिलाफ 161.22 के स्ट्राइक रेट से 98 गेंदों में 158 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 27 चौके-2 छक्के भी निकले.
इसी के साथ एलिसा अपने आखिरी वनडे मैच में शतक जड़ने वाली दुनिया की दूसरी और ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गई है. एलिसा से पहले साउथ अफ्रीका की जोहमारी लोगटेनबर्ग अपने आखिरी ODI मैच में यह कमाल कर चुकी हैं.
भारतीय खिलाड़ियों ने दिया स्पेशल गार्ड ऑफ ऑनर
INDIAN TEAM GIVING A GUARD OF HONOUR TO ALYSSA HEALY 🥹❤️
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 1, 2026
- Australian legend playing her final ODI. pic.twitter.com/pRwiSL37Hl
एलिसा हीली ने जनवरी 2026 की शरूआत में ही संन्यास की घोषणा कर दी थी. उन्होंने वनडे क्रिकेट को छोड़ देने का मन बना लिया था. एलिसा ने कहा था कि वह आधिकारिक तौर पर भारत के खिलाफ सीरीज के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहेगी. दिलचस्प बात यह रही है कि एलिसा हीली के संन्यास को भारतीय टीम ने यादगार बना दिया.
जब आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज करने के लिए उतरी तो भारतीय खिलाड़ियों ने उन्हें स्पेशल गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया. इसके बाद स्टार प्लेयर (Star Player) एलिसा ने हरमनप्रीत कौर से हाथ मिलाकर धन्यवाद कहा.
ब्रेट ली ने चुने दुनिया के टॉप-10 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, कोहली को टॉप पर नहीं नंबर-4 पर दिया स्थान
ODI में बनाए 3619 से ज्यादा रन
एलिसा हीली ने साल 2010 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्होंने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए ODI में 3619 से ज्यादा रन बनाए हैं. टेस्ट में हीली ने सिर्फ 10 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 489 रन बनाए. जबकि उन्होंने 162 टी20 मुकाबले में 129.8 के स्ट्राइक रेट से 3054 कूटे. अब वनडे से संन्यास के बाद एलिसा 6-9 के बीच पर्थ में भारत के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट खेलेंगी.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर