अपने तलाक की वजह से बर्बाद हुआ स्टार क्रिकेटर, एलीमोनी के नाम पर पत्नी ले गई 300 करोड़ रुपये की मोटी रकम
Published - 28 Jan 2026, 05:41 PM | Updated - 28 Jan 2026, 05:45 PM
Table of Contents
क्रिकेट की बात हो और एलीमोनी को छोड़ दे ये संभव ही नहीं। शायद आप इस बात को लेकर कन्फ्यूज हो सकते हैं लेकिन ये सच है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया का एक पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी इसका ताजा उदाहरण है। हमने कई सारे भारतीय क्रिकेटर के बारे में सुना है जिसे पत्नी से अलग होने पर एलीमोनी देना पड़ा है। इस बार यह खिलाड़ी भारत या पाकिस्तान का नहीं बल्कि कंगारू खिलाड़ी है। इस खिलाड़ी ने छोटे मोटे रकम नहीं बल्कि कई गुना ज्यादा रकम चुकाई हैं।
Michael Clarke का असिस्टेंट के साथ अफेयर
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क (Michael Clarke) न सिर्फ मैदान पर अपने प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध हैं, बल्कि उनके निजी जीवन के घटनाक्रमों ने भी सभी मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
दरअसल 2012 में माइकल क्लार्क (Michael Clarke) ने ऑस्ट्रेलियाई मॉडल और टीवी स्टार काइली बॉन्डी से शादी की थी। जो ऑस्ट्रेलिया में एक हाई प्रोफाइल सेलिब्रिटी शादी के रूप में जानी जाती थी। यह जोड़ी फैशन फोटोशूट्स और क्रिकेट कार्यक्रमों में एक साथ दिखाई देती थी। उनकी शादीशुदा जिंदगी में सबसे पहली बार समस्याएं तब शुरू हुईं जब वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर अपनी जीवन की नई यात्रा शुरू कर चुके थे।
दरअसल क्लार्क अपनी असिस्टेंट के साथ अफेयर के कारण उन्हें अपनी पत्नी काइली बॉन्डी से अलग होना पड़ा। क्लार्क के प्रेम संबंध की खबरों ने काइली बॉन्डी के जीवन को प्रभावित किया। इस विवाद ने माइकल क्लार्क और काइली बॉन्डी के बीच हर चीज को खत्म कर दिया।
डेल स्टेन ने की बड़ी भविष्यवाणी, RCB नहीं इस टीम को बताया IPL 2026 का विजेता
Michael Clarke ने चुकाए 300 करोड़
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज माइकल क्लार्क (Michael Clarke) के साथ जो घटना घटी है वो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। हालांकि माइकल क्लार्क की पूर्व पत्नी काइली बॉन्डी रीयल लाइफ में एक्टर और मॉडल ही थी लेकिन जो मामला है उसे असली जिंदगी में परिभाषित करता है।
माइकल साल 2020 में कानूनी रूप से अलग हो गए थे। जबकि इस तलाक के लिए माइकल क्लार्क (Michael Clarke)को कुल 300 करोड़ के लगभग एलीमोनी के रूप में देना पड़ा था। ये तलाक क्रिकेट इतिहास में सबसे महंगा तलाक साबित हुआ है। इस खबर ने पूरे इंटरनेट को अपनी ओर खींच लिया है।
मैदान पर रहा है Michael Clarke का जलवा
मैदान पर माइकल क्लार्क का अंतरराष्ट्रीय करियर शानदार रहा है। उन्होंने सभी फॉर्मेट मिलाकर ऑस्ट्रेलिया के लिए 394 मैच खेले हैं जिसमें 115 टेस्ट मैचों में 49 के औसत से 8643 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम 28 शतक और 27 अर्धशतक दर्ज हैं।
जबकि 329 का उच्चतम स्कोर रहा है। वनडे में 245 मैचों के 7,981 रन ठोके, जिसमें 8 शतक और 58 अर्धशतक थे। टी20आई में 34 मैचों में 488 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। उनकी कप्तानी का सबसे बड़ा पल 2015 आया, जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को वनडे विश्व कप जिताया।
ऋषभ पंत बनाम संजू सैमसन किसके टी20 के आंकड़ें बेहतर? जानें कौन करता भारत का विकेटकीपर होना डिजर्व
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर