STA vs THU 14th T20 Prediction in Hindi: BBL में आज किसका चलेगा बल्ला और कौन करेगा विकेटों की बारिश? पढ़ें पूरी प्रेडिक्शन रिपोर्ट
Published - 28 Dec 2025, 09:19 AM | Updated - 28 Dec 2025, 09:24 AM
Table of Contents
BBL 2025: मेलबर्न स्टार्स और सिडनी थंडर के बीच बिग बैश लीग टूर्नामेंट का 14वां मैच खेला जाएगा। मेलबर्न स्टार्स ने अभी तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों मैच जीते हैं और वह पहले स्थान पर है। दूसरी तरफ सिडनी थंडर ने भी अभी तक 1 मैच जीता है और वह 2 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। सिडनी थंडर इस मैच में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी। आइए इस लेख के जरिए जानते हैं इस मैच से जुड़ी कुछ जानकारियों के बारे में....
STA vs THU 14th T20 BBL 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
स्टेडियम: मनुका ओवल, कैनबरा (ऑस्ट्रेलिया)
मैच की तारीख: 28 दिसंबर 2025 (01:45 PM)
लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Jio Hotstar, Star Sports Network पर उपलब्ध होगी।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:
| मैच | मेलबर्न स्टार्स ने जीते | सिडनी थंडर ने जीते | ड्रॉ/टाई |
| 10 | 4 | 6 | 0 |
यह भी पढ़ें: गम में डूबा क्रिकेट जगत, इस कोच का मैच शुरू होने से कुछ मिनट पहले हो गया निधन
हालिया फॉर्म:
मेलबर्न स्टार्स यह पिछले 5 में से 4 मैच जीतें है वही सिडनी थंडर ने 2 मैच जीतें है।
| मेलबर्न स्टार्स | W | W | W | L | W |
| सिडनी थंडर | W | L | L | L | W |
मनुका ओवल, कैनबरा (ऑस्ट्रेलिया) पिच रिपोर्ट:
यह मैच मनुका ओवल, कैनबरा (ऑस्ट्रेलिया) में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 28 मैच (BBL) खेले गए हैं जिसमें पहली पारी का औसत स्कोर 167 रन है और दूसरी पारी का औसत स्कोर 143 रन है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 50% मैच जीते हैं और पेसर्स ने 56% विकेट लिए हैं।
आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…
| Overs | 1st Inn | 2nd Inn |
| 6 Overs | 47 Runs | 46 Runs |
| 10 Overs | 79 Runs | 77 Runs |
| 15 Overs | 115 Runs | 113 Runs |
| 20 Overs | 161 Runs | 160 Runs |
STA vs THU 14th T20 Prediction: कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन?
सैम हार्पर: मेलबर्न स्टार्स के सलामी बल्लेबाज है। पिछले मैच में शतक लगाया है। यह अभी तक 165 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी 50-60 रन बना सकते हैं।
मार्कस स्टोइनिस: मेलबर्न स्टार्स के कप्तान और प्रमुख ऑलराउंडर है। यह बल्ले और गेंद से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं पिछले मैच में 32 रन बनाए हैं और 2 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी अच्छा योगदान कर सकते हैं।
मैथ्यू गिलक्स: सिडनी थंडर की तरफ से पिछले मैच में प्लेयर ऑफ द मैच रहे हैं। इन्होंने 48 गेंद में 76 रन बनाए हैं। इस मैच में भी 30 से 40 रन बना सकते हैं।
STA vs THU 14th T20 Prediction: कौन लेगा सबसे ज्यादा विकेट?
पीटर सिडल: यह काफी अनुभवी गेंदबाज है। इन्होंने पिछले मैच में 3 विकेट लिए हैं। यह अभी तक कुल 7 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी 2 से 3 विकेट ले सकते हैं।
टॉम कुरेन: मेलबर्न स्टार्स की तरफ से इन्होंने भी अच्छी गेंदबाजी की है और 7 विकेट लिए हैं। यह भी इस मैच में 1 से 2 विकेट ले सकते हैं।
STA vs THU 14th T20 Prediction: किस टीम की होगी जीत?
मेलबर्न स्टार्स इस मैच में चौथी जीत दर्ज कर सकती है। मेलबर्न स्टार्स ने अभी तक सभी डिपार्टमेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है। कप्तान मार्कस स्टोइनिस बल्ले और गेंद से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
सिडनी थंडर का रिकॉर्ड इस मैदान पर अच्छा रहा है और हेड-टू-हेड आंकड़ों में भी सिडनी थंडर आगे है, लेकिन अभी तक इस टूर्नामेंट में सिडनी थंडर ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। दूसरी तरफ मेलबॉर्न स्टार्स लगातार तीन मैच जीतकर अच्छी फार्म में है।
STA vs THU 14th T20 Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:
मेलबर्न स्टार्स: जो क्लार्क, सैम हार्पर (विकेट कीपर), कैंपबेल केलावे, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस (कप्तान), हिल्टन कार्टराइट, टॉम कुरेन, जोनाथन मेर्लो, मिशेल स्वेपसन, हारिस राउफ, पीटर सिडल
सिडनी थंडर: मैथ्यू गिलक्स, सैम कोन्स्टास, डेविड वार्नर (कप्तान), कैमरून बैनक्रॉफ्ट, सैम बिलिंग्स (विकेट कीपर), शादाब खान, डेनियल सैम्स, क्रिस ग्रीन, नाथन मैकएंड्रू, तनवीर संघा, रीस टॉपली
मेलबर्न स्टार्स बनाम सिडनी थंडर BBL 2025 के लिए स्क्वाड:
मेलबर्न स्टार्स: जो क्लार्क, सैम हार्पर (विकेट कीपर), कैंपबेल केलावे, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस (कप्तान), हिल्टन कार्टराइट, टॉम करन, जोनाथन मेर्लो, मिशेल स्वेपसन, हारिस राउफ, पीटर सिडल, लियाम हैचर, हामिश मैकेंजी, थॉमस फ्रेजर रोजर्स
सिडनी थंडर: सैम कोन्स्टास, मैथ्यू गिलकेस, डेविड वार्नर (कप्तान), कैमरून बैनक्रॉफ्ट, सैम बिलिंग्स (विकेट कीपर), शादाब खान, डैनियल सैम्स, क्रिस ग्रीन, नाथन मैकएंड्रू, तनवीर संघा, रीस टॉपली, रयान हैडली, ब्लेक निकितारस, एडन ओ कॉनर
ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।