STA vs STR 34th T20 Prediction in Hindi: आज BBL में कितना बनेगा स्कोर और कौन रहेगा गेम-चेंजर? जानें पूरी प्रेडिक्शन रिपोर्ट
Published - 13 Jan 2026, 10:38 AM
Table of Contents
BBL 2025-26: मेलबर्न स्टार्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स आज टूर्नामेंट में दूसरी बार आमने-सामने होगी पिछले मैच में मेलबर्न स्टार्स 6 विकेट से विजेता रही थी। मेलबर्न स्टार्स ने अभी तक टूर्नामेंट में 8 में से 5 मैच जीते हैं और वह 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। दूसरी तरफ एडिलेड स्ट्राइकर्स ने भी टूर्नामेंट में 8 में से 3 मैच जीते हैं और वह 6 अंकों के साथ छठे स्थान पर है।
एडिलेड स्ट्राइकर्स को अपनी प्लेऑफ की उम्मीद है जिंदा रखने के लिए इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।
STA vs STR 34th T20 BBL 2025-26 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
स्टेडियम: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, ऑस्ट्रेलिया
मैच की तारीख: 13 जनवरी 2026 (01:45 AM)
लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Jio Hotstar, Star Sports Network पर उपलब्ध होगी।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:
कुल मैच: 10
मेलबर्न स्टार्स ने जीते: 7
एडिलेड स्ट्राइकर्स ने जीते: 3
ड्रॉ/टाई: 0
यह भी पढ़ें: राजकोट वनडे के लिए बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग-XI, इस खिलाड़ी की होगी एंट्री
हालिया फॉर्म:
मेलबर्न स्टार्स ने पिछले 5 में से 2 मैच जीते हैं वही एडिलेड स्ट्राइकर्स ने भी 2 मैच जीतें है।
| मेलबर्न स्टार्स | W | L | L | L | W |
| एडिलेड स्ट्राइकर्स | L | L | W | L | W |
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पिच रिपोर्ट:
यह मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 78 मैच (BBL) खेले जा चुके हैं।
पहली पारी का औसत स्कोर: 158 रन
दूसरी पारी का औसत स्कोर: 144 रन
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत: 55%
पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 64%
आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…
| Overs | 1st Inn | 2nd Inn |
| 6 Overs | 41 Runs | 48 Runs |
| 10 Overs | 68 Runs | 82 Runs |
| 15 Overs | 112 Runs | 120 Runs |
| 20 Overs | 163 Runs | 165 Runs |
STA vs STR 34th T20 Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?
सैम हार्पर: मेलबर्न स्टार्स के सलामी बल्लेबाज है इन्होंने 7 पारियों में 356 रन बनाए हैं। पिछले मैच में 51 गेंद में 84 रन की नाबाद पारी खेली है।
मैथ्यू शॉर्ट: एडिलेड स्ट्राइकर्स के सलामी बल्लेबाज है पिछले मैच में इन्होंने 31 गेंद में 52 रन बनाए हैं। यह अभी तक 242 रन बना चुके हैं।
STA vs STR 34th T20 Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?
हारिस राउफ: इन्होंने पिछले मैच में 2 विकेट लिए हैं यह अभी तक 15 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी 1 से 2 विकेट लेने की उम्मीद है।
लॉयड पोप: एडिलेड स्ट्राइकर्स के तरफ से अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं पिछले मैच में 2 विकेट लिए हैं। यह 13 विकेट ले चुके हैं इस मैच में यह भी विकेट निकाल सकते हैं।
STA vs STR 34th T20 Prediction: किस टीम का पलड़ा भारी?
मेलबर्न स्टार्स इस मैच मेंआगे नजर आ रही है। इन दोनों के बीच खेले गए पिछले मैच में भी स्टार्स ने अच्छा प्रदर्शन किया था हेड-टू-हेड आंकड़ों और हालिया फॉर्म को देखते हुए भी मेलबॉर्न स्टार्स आगे है। इस मैदान पर भी मेलबॉर्न स्टार्स का जीत प्रतिशत एडिलेड स्ट्राइकर्स से ज्यादा रहा है।
STA vs STR 34th T20 Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:
मेलबर्न स्टार्स: थॉमस रोजर्स, सैम हार्पर (विकेटकीपर), कैंपबेल केलावे, ब्लेक मैकडोनाल्ड, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस (कप्तान), हिल्टन कार्टराइट, मिशेल स्वेपसन, टॉम करन, हारिस राउफ, पीटर सिडल
एडिलेड स्ट्राइकर्स: मैथ्यू शॉर्ट (कप्तान), एलेक्स कैरी, क्रिस लिन, लियाम स्कॉट, मैकेंज़ी हार्वे (विकेटकीपर), जेमी ओवरटन, हैरी मैनेंटी, ल्यूक वुड, हसन अली, कैमरन बॉयस, लॉयड पोप
मेलबर्न स्टार्स बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स BBL 2025 के लिए स्क्वाड:
मेलबर्न स्टार्स: सैम हार्पर (विकेटकीपर), थॉमस फ्रेजर रोजर्स, कैंपबेल केलावे, ग्लेन मैक्सवेल, ब्लेक मैकडोनाल्ड, मार्कस स्टोइनिस (कप्तान), हिल्टन कार्टराइट, मिशेल स्वेपसन, टॉम करन, हारिस राउफ, पीटर सिडल, जो क्लार्क, लियाम हैचर, हामिश मैकेंजी
एडिलेड स्ट्राइकर्स: एलेक्स कैरी, मैथ्यू शॉर्ट (कप्तान), क्रिस लिन, लियाम स्कॉट, जेमी ओवरटन, मैकेंज़ी हार्वे (विकेटकीपर), हैरी मैनेंटी, हसन अली, कैमरून बॉयस, लॉयड पोप, तबरेज़ शम्सी, जेसन संघा, हेनरी थॉर्नटन
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
Tagged:
BBL Big Bash League Melbourne Stars Adelaide Strikers STA vs STR 34th T20 Prediction STA vs STRऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।