SS-W vs BH-W 26th T20 Prediction in Hindi: सिक्सर्स के खिलाफ हीट खोल पाएगी जीत का खाता? पढ़ें टॉप प्लेयर, स्कोर और मैच प्रेडिक्शन

Published - 27 Nov 2025, 11:58 AM | Updated - 27 Nov 2025, 03:21 PM

SS-W vs BH-W 26th T20 Prediction
SS-W vs BH-W 26th T20 WBBL 2025

WBBL 2025: सिडनी सिक्सर्स वूमेन ने टूर्नामेंट में 5 में से 3 मैच जीते हैं और वह 6 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। दूसरी तरफ ब्रिसबेन हीट वूमेन अभी तक जीत दर्ज नहीं कर पाई है और अंतिम स्थान पर है। ब्रिसबेन हीट की प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म हो चुकी है वही सिडनी सिक्सर्स को शीर्ष-4 में जगह पक्की करने के लिए इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी आइए इस लेख के जरिए जानते हैं इस मैच से जुड़ी कुछ जानकारियों के बारे में....

SS-W vs BH-W 26th T20 WBBL 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • मैच: सिडनी सिक्सर्स वूमेन vs ब्रिसबेन हीट वूमेन

  • स्टेडियम: एडिलेड ओवल, एडेलेड, (ऑस्ट्रेलिया)

  • मैच की तारीख: 28 नवंबर 2025

  • लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Jio Hotstar, Star Sports पर उपलब्ध होगी

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (पिछले 5 साल):

मैच सिडनी सिक्सर्स वूमेन ने जीते ब्रिसबेन हीट वूमेन ने जीते ड्रॉ/टाई
10 4 6 0

यह भी पढ़ें: MS-W vs HB-W 24th T20 Prediction in Hindi: हरीकेंस फिर मचाएंगी धमाल या स्टार्स देंगी कड़ी टक्कर? पढ़ें टॉप प्लेयर, स्कोर और मैच प्रेडिक्शन

हालिया फॉर्म:

सिडनी सिक्सर्स वूमेन ने पिछले 5 में से 3 मैच जीते हैं वही ब्रिसबेन हीट वूमेन लगातार पांच मैच हार चुकी है।

सिडनी सिक्सर्स वूमेन W L W L W
ब्रिसबेन हीट वूमेन L L L L L

एडिलेड ओवल पिच रिपोर्ट:

यह मैच एडिलेड ओवल, एडेलेड, (ऑस्ट्रेलिया) में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 31 मैच खेले गए हैं जिसमें पहली पारी का औसत स्कोर 128 रन है और दूसरी पारी का औसत स्कोर 123 रन है। आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 9 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs 1st Inn 2nd Inn
6 Overs 40 Runs 44 Runs
10 Overs 66 Runs 72 Runs
15 Overs 107 Runs 109 Runs
20 Overs 146 Runs 130 Runs

इस मैदान पर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 65% मैच जीते हैं और स्पिनर्स ने 55% विकेट लिए हैं।

SS-W vs BH-W 26th T20 Prediction: कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन?

  • सोफिया डंकले: सिडनी सिक्सर्स की सलामी बल्लेबाज है। इन्होंने टूर्नामेंट में 5 मैच में सबसे ज्यादा 165 रन बनाए हैं। इस मैच में भी 30 से 40 रन बना सकती है।

  • नादिन डी क्लार्क: ब्रिसबेन हीट की प्रमुख ऑलराउंडर है। इन्होंने 6 मैच में 133 रन बनाए हैं और 5 विकेट लिए हैं। इस मैच में 20 से 30 रन और 1 से 2 विकेट ले सकती है।

SS-W vs BH-W 26th T20 Prediction: कौन लेगा सबसे ज्यादा विकेट?

  • एशले गार्डनर: सिडनी सिक्सर्स टीम की प्रमुख गेंदबाज है। इन्होंने 5 मैच में 11 विकेट लिए हैं और 44 रन बनाए हैं। इस मैच में भी 2 से 3 विकेट ले सकती है।

  • लूसी हैमिल्टन: ब्रिसबेन हीट के तरफ से इन्होंने अच्छी गेंदबाजी की है और 7 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी 1 से 2 विकेट ले सकती है।

SS-W vs BH-W 26th T20 Prediction: किस टीम की होगी जीत?

सिडनी सिक्सर्स वूमेन इस मैच में टूर्नामेंट में अपनी चौथी जीत दर्ज कर सकती है। सिडनी सिक्सर्स टीम की सलामी बल्लेबाज सोफिया डंकले, एलिस पेरी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। कप्तान एशले गार्डनर ने गेंदबाजी में टीम का जिम्मा संभाल रखा है। दूसरी तरफ ब्रिसबेन हीट लगातार 6 मैच हार चुकी है और नादिन डी क्लार्क को छोड़कर बाकी खिलाड़ी खास योगदान नहीं कर पाई है।

SS-W vs BH-W 26th T20 Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

सिडनी सिक्सर्स वूमेन: सोफिया डंकले, एलिस पेरी, एलिसा हीली (विकेट कीपर), एशले गार्डनर (कप्तान), मैटलन ब्राउन, मैडी विलियर्स, एरिन बर्न्स, एम्मा मैनिक्स-गीव्स, काओइमहे ब्रे, लॉरेन कुआ, लॉरेन चीटल

ब्रिसबेन हीट वूमेन: चार्ली नॉट, लॉरेन विनफील्ड-हिल, जेस जोनासेन (कप्तान), जॉर्जिया रेडमेन (विकेट कीपर), नादिन डी क्लार्क, चिनेल हेनरी, मिकायला रिगले, एनी ओ नील, सियाना जिंजर, निकोला हैनकॉक, लूसी हैमिल्टन

सिडनी सिक्सर्स वूमेन बनाम ब्रिसबेन हीट वूमेन WBBL 2025 के लिए स्क्वाड:

सिडनी सिक्सर्स वूमेन: सोफिया डंकले, एलिस पेरी, एलिसा हीली (विकेट कीपर), एशले गार्डनर (कप्तान), मैटलन ब्राउन, मैडी विलियर्स, एरिन बर्न्स, एम्मा मैनिक्स-गीव्स, काओइमहे ब्रे, लॉरेन कुआ, लॉरेन चीटल, एल्सा हंटर, अमेलिया केर, मथिल्डा कारमाइकल, कोर्टनी सिप्पेल

ब्रिसबेन हीट वूमेन: चार्ली नॉट, लॉरेन विनफील्ड-हिल, जेस जोनासेन (कप्तान), जॉर्जिया रेडमेन (विकेट कीपर), नादिन डी क्लार्क, चिनेल हेनरी, मिकायला रिगले, एनी ओ नील, सियाना जिंजर, निकोला हैनकॉक, लूसी हैमिल्टन, ग्रेस हैरिस, लिली बैसिंगथवेट, लुसिंडा बॉर्के, बोनी बेरी, ग्रेस पार्सन्स

Tagged:

Brisbane Heat Women Sydney Sixers Women WBBL 2025 SS-W vs BH-W 26th T20 Prediction SS-W vs BH-W SS-W vs BH-W Match Prediction
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

सिडनी सिक्सर्स वूमेन इस मैच में टूर्नामेंट में अपनी चौथी जीत दर्ज कर सकती है।

एडिलेड ओवल पिच संतुलित मानी जाती है।

इस मैच में सोफिया डंकले,नादिन डी क्लार्क और एशले गार्डनर प्रमुख खिलाड़ी रहेंगी।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com