वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंकाई टीम का भी हुआ ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मिला गोल्डन चांस

Published - 01 Jan 2026, 02:25 PM | Updated - 02 Jan 2026, 01:29 PM

World Cup 1

World Cup: विश्व कप 2026 के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने आगामी विश्व कप के लिए 15 खिलाड़ियों को गोल्डन चांस दिया है, जिसकी कमान एक युवा खिलाड़ी के कंधों पर सौंपी है।

टीम आगामी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, ताकि वह विश्व कप (World Cup) के खिताब पर कब्जा कर सके। बोर्ड ने 15 सदस्यीय दल में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ियों को मौका दिया है। चलिए आपको बताते हैं किन 15 खिलाड़ियों के कंधों पर बोर्ड ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

युवा खिलाड़ियों को बनाया कप्तान और उप कप्तान

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इस साल होने वाले अंडर-19 वनडे विश्व कप 2026 (World Cup) के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। श्रीलंका क्रिकेट पैनल ने आगामी टूर्नामेंट के लिए कोलंबो के रॉयल कॉलेज के विमथ दिनसारा को कप्तान बनाया गया है।

विमथ ने लिस्ट ए में अब तक चार मैच 42.66 की दमदार औसत से 128 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। वहीं, कैंडी के किंग्सवुड कॉलेज के कविजा गामागे को उप कप्तान का कार्यभार सौंपा गया है। 18 साल के गामागे अब तक दो लिस्ट ए मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 16 रन बनाए हैं।

एशिया कप में दिखा था इन खिलाड़ियों का जलवा

हाल ही में दुबई में खेले गए अंडर-19 एशिया कप 2025 में युवा श्रीलंकाई खिलाड़ियों का धमाकेदार प्रदर्शन देखने को मिला था। युवा ऑलराउंर सेथमिका सेनेविरत्ने ने नेपाल के खिलाफ गेंदबाजी में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए पांच बल्लेबाजों का शिकार किया था।

जबकि वीरन चामुदिथा ने अफगानिस्तान अंडर-19 के खिलाफ 62 रन की पारी खेली थी और टूर्नामेंट में 2.89 की इकॉनमी से रन लुटाए थे। वहीं, चमिका हीन्तिगला ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की थी, जिसके लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया था। अब आईसीसी टूर्नामेंट में भी इन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन की उम्मीद प्रशंसकों को होगी।

जानें क्यों विजय हजारे ट्रॉफी का चौथा राउंड नहीं खेल रहे कोहली-रोहित? जानें अब कब आएंगे मैदान पर नजर

15 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट

आईसीसी अंडर-19 वनडे विश्व कप 2026 (World Cup) की शुरुआत 15 जनवरी से होने जा रही है, जिसका खिताबी मुकाबला 6 फरवरी को खेला जाएगा। इस बार युवा टूर्नामेंट की मेजबानी जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा।

बता दें कि, इस टूर्नामेंट में श्रीलंका अंडर-19 को ग्रुप ए में रखा गया है, जिसमें उनके साथ जापान, आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमें शामिल हैं। बता दें कि, श्रीलंका का पहला मैच 17 जनवरी को जापान, 19 जनवरी को आयरलैंड और 23 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया से होगा। ये तीनों मैच नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक में खेले जाएंगे। जबकि श्रीलंकाई अंडर-19 टीम (World Cup) इस टूर्नामेंट के लिए 1 जनवरी को रवाना हो चुकी है।

अंडर-19 World Cup के लिए श्रीलंका का स्क्वाड

विमथ दिनसारा, कविजा गमागे, दिमंथा महाविथाना, वीरन चामुदिथा, डुलनिथ सिगेरा, चमिका हीन्तिगला, एडम हिल्मी, चमारिन्दु नेथसारा, सेथमिका सेनेविरत्ने, कुगथास मथुलन, रसिथ निमसारा, विग्नेश्वरन आकाश, जीवंथा श्रीराम, सेनुजा वेकुनागोडा, मलिन्था सिल्वा।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड आया सामने, मार्श (कप्तान), मैक्सवेल, हेड....

Tagged:

World Cup Sri Lanka ICC Under-19 World Cup Cricket World Cup 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

विमथ दिनसारा को।

कविजा गामागे को।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com