पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए श्रीलंकाई टीम का हुआ ऐलान, काव्या मारन के 2 जिगर के टुकड़ों को भी मिला मौका

Published - 07 Jan 2026, 09:49 AM

Kavya Maran

Kavya Maran: 26 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत होने वाली है। इससे पहले सभी टीमें अपने खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस पर नजर बनाए हुए हैं और उनकी मॉनिटरिंग कर रही हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन (Kavya Maran) ने इस साल दो श्रीलंकाई खिलाड़ियों को अपनी स्क्वाड में शामिल किया है। 6 जनवरी को श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान किया है। श्रीलंका की टीम में ईशान मलिंगा और कमिंदू मेंडिस का भी चयन हुआ है।

Kavya Maran के 2 खिलाड़ी टीम में शामिल

सात जनवरी से शुरू होने वाली श्रीलंका बनाम पाकिस्तान सीरीज के लिए श्रीलंका ने अपनी स्क्वाड की घोषणा कर दी है। दोनों टीमों के बीच 3 टी20 मुकाबले होने हैं, जो कि रंगीरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे। श्रीलंका स्क्वाड में सनराइजर्स हैदराबाद (Kavya Maran) के दो खिलाड़ी शामिल हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद का मालिकाना हक काव्या मारन (Kavya Maran) के पास है। श्रीलंका के राइट आर्म तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा हैं और दूसरे बाएं हाथ के स्पिनर कमिंदू मेंडिस हैं। आपको बता दें, एसआरएच ने कमिंदू मेंडिस को 75 लाख में खरीदा था, जबकि ईशान मलिंगा को 1.20 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया था।

धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ने फिर से एक साथ आने का किया फैसला, एक साल पहले ही लिया था डिवोर्स

Sunrisers Hyderabad के लिए कितने किफायती?

ये दोनों खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद (Kavya Maran) के लिए कितने किफायती साबित होंगे, यह तो आईपीएल की शुरुआत होने पर पता चलेगा। फिलहाल इन दोनों के अंकगणित पर नजर डालते हैं। कमिंदू मेंडिस अब तक आईपीएल में कुल पांच मैच खेले हैं, जिसमें 8.57 की इकोनॉमी से 2 विकेट लिए हैं और 92 रन भी बनाए हैं। कमिंदू ऑलराउंडर के रूप में टीम में शामिल किए गए हैं।

टी20 क्रिकेट में 35 मुकाबले उनके नाम हैं, जिसमें 200 रन और 3 विकेट शामिल हैं। बात करें ईशान मलिंगा की, तो ये दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और इनकी उम्र महज 24 साल है। सनराइजर्स हैदराबाद (Kavya Maran) के लिए उन्होंने आईपीएल में कुल 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम 13 विकेट शामिल हैं। 8.92 की इकोनॉमी से उन्होंने गेंदबाजी की है। वहीं टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने पांच मैच खेलकर 5 विकेट झटके हैं।

श्रीलंका स्क्वाड पाकिस्तान के खिलाफ

श्रीलंका टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए 17 सदस्यीय स्क्वाड की घोषणा कर दी है। इस स्क्वाड में एक बल्लेबाज, 7 ऑलराउंडर और तीन विकेटकीपर के साथ ही छह गेंदबाजों को जगह दी गई है।

सोचने वाली बात यह है कि इस स्क्वाड में प्रॉपर बल्लेबाज के रूप में टीम मैनेजमेंट ने बस एक खिलाड़ी को लिया है, जिससे साफ पता चलता है कि टीम के ज्यादातर खिलाड़ियों पर गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों का दबाव बढ़ जाता है, जिससे टीम कमजोर पड़ सकती है। सनराईजर्स हैदराबाद के 2 खिलाड़ी भी शामिल है।

श्रीलंका स्क्वाड: पथुम निसांका, दासुन शनाका (कप्तान), चरित असलंका, कमिंदू मेंडिस, डुनिथ वेललागे, धनंजय डी सिल्वा, जेनिथ लियानगे, वानिन्दु हसरंगा, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, महेश थीक्षाना, ट्रैवीन मैथ्यू, दुष्मंथा चमीरा, मथीसा पथिराना, नुवान थुसारा, ईशान मलिंगा।

SA U19 vs IND U19 3rd ODI Prediction in Hindi: तीसरे वनडे में कौन बिखेरेगा अपना जलवा? देखें पूरी प्रेडिक्शन रिपोर्ट

Tagged:

Srilanka Team Sunrisers Hyderabad IPL2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

रोहित शर्मा

सूर्यकुमार यादव
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com