टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच श्रीलंका को लगा 440 वॉल्ट का झटका, स्टार खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट के लिए हुआ बाहर
Published - 10 Feb 2026, 05:16 PM | Updated - 11 Feb 2026, 01:03 PM
Table of Contents
टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का रोमांच धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। टूर्नामेंट के 10 से ज्यादा मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें एसोसिएट टीमें कड़ी चुनौती पेश करती नजर आई है। इस बीच क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। श्रीलंका के स्टार खिलाड़ी को इंजरी के चलते आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) बाहर होना है। बीच सीजन इस खिलाड़ी का चोटिल होना टीम के लिए तगड़े झटके से कम नहीं है।
T20 World Cup 2026 के बीच श्रीलंका को लगा झटका

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में श्रीलंका ने अपने अभियान का शानदार आगाज किया है। अपने पहले मुकाबले में आयरलैंड को 20 रनों से मात देकर टीम ने अपनी जीत का खाता खोला। हालांकि, इसके बाद श्रीलंका को तगड़ा नुकसान झेलना पड़ा है।
दरअसल, श्रीलंकाई स्टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा इंजरी के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। लेकिन अभी तक श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है। रविवार को कोलंबो में आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग की चोट लग गई थी, जिसकी वजह से अब उन्हें टीम का साथ छोड़ना पड़ा।
यह भी पढ़ें: पॉइंट्स टेबल में उलटफेर! नीदरलैंड ने नामीबिया को हराकर भारत को पहुंचाया फायदा, पाकिस्तान को नुकसान
चोट बताई गंभीर
सोमवार को वानिंदु हसरंगा को एमआरआई स्कैन के लिए भीजय गया था, जिसकी रिपोर्ट में ये पता चला है कि उनकी बाईं हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट है। ब्रिटेन के एक विशेषज्ञ द्वारा जांच के बाद उन्हें पूरे टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) से बाहर कर दिया गया है। वानिंदु हसरंगा का आयरलैंड के खिलाफ प्रभावशाली रहा था।
उन्होंने चार ओवरों में 25 रन देकर 3 विकेट लेकर श्रीलंका को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। दूसरी ओर, आयरिश टीम उनके खिलाफ रन बनाने के लिए संघर्ष करती दिखाई दी। ऐसे प्रदर्शन के बाद वानिंदु हसरंगा का टीम से बाहर होना श्रीलंका के लिए 440 वॉल्ट के झटके से कम नहीं है।
Hasaranga sustained the injury during Sri Lanka's opening match of the tournament, in which he took 3/25 to derail Ireland's chasehttps://t.co/PxUCM8vQcN
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) February 10, 2026
पॉइंट्स टेबल में इस स्थान पर मौजूद श्रीलंका
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 पॉइंट्स टेबल में अगर श्रीलंका टीम की स्थिति की बात करें तो आयरलैंड के खिलाफ मिली के जीत के बाद वह दूसरे पायदान पर मौजूद है। जबकि पहले स्थान पर जिम्बाब्वे टीम का कब्जा है। बेहतर रन रेट होने की वजह से टीम इस पायदान पर जगह बनाने में सफल हुई है। वहीं, नजर डाली जाए ग्रुप बी की अन्य टीमों पर तो तीसरे स्थान पर आयरलैंड है। चौथे नंबर पर ओमान टीम का नाम है। ऑस्ट्रेलिया टीम भी इसी समूह का हिस्सा है। लेकिन उसने अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है।
यह भी पढ़ें: IND vs NAM: अभिषेक-बुमराह बाहर, संजू की एंट्री, नामीबिया के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर