SRH के प्रैक्टिस मैच में भारी बवाल, ईशान किशन से भिड़ा नौसिखिया गेंदबाज, उंगली दिखाकर बोला 'चल निकल...'
Published - 22 Mar 2026, 04:29 PM | Updated - 22 Mar 2026, 04:39 PM
Ishan Kishan: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरूआत 28 मार्च से होने जा रही है. SRH उन टीमों से में से एक जिनमें एक से बढ़कर एक बल्लेबाज देखने को मिलेगा. ईशान किशन से लेकर ट्रेविस हेड जैसे विस्फोटक बैटर सनराइजर्स हैदराबाद की ताकत बनेंगे. वहीं, पैट कमिंस की अनुपस्थिति में ईशान किशन एसआरएच की कप्तानी संभालेंगे. जबकि अभिषेक शर्मा उपकप्तानी.
21 मार्च को SRH ने होम ग्राउंड पर अपना प्रैक्टिस मैच खेला. जिसमें सभी खिलाड़ियों को दो गुटों में बांट दिया गया था. इस दौरान का ईशान किशन (Ishan Kishan) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें उनकी ही टीम के एक नए-नवेले खिलाड़ी ने उंगली दिखाई.
Ishan Kishan को आउट कर गुस्सा हुआ गेंदबाज
🚨 BIG FIGHT IN SRH PRACTICE MATCH !🤯
— lndian Sports Netwrk (@IS_Netwrk29) March 21, 2026
SRH captain Ishan scored 20 runs in one over against leg-spinner Zeeshan, but on the last ball of the over, Zeeshan dismissed him. After taking the wicket, Zeeshan pointed his finger at Ishan Kishan, which led to an argument between… pic.twitter.com/W9eLDOVyVB
ईशान किशन इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं. घरेलू क्रिकेट में रन बनाने के बाद उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार बैटिंग की. पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए खूब रन कूटे. उनका यही अंदाज SRH के प्रैक्टिस मैच में देखने को मिला.
ईशान (Ishan Kishan) ने 24 गेंदों में 72 रन कूटे. इस दौरान जब मौजूदा कप्तान बैटिंग कर रहे थे तो 8वें ओवर में गेंदबाजी जीशान अंसारी कर रहे थे तो उस दौरान 4 गेंदों में दो चौके और 2 छक्के लगाकर 20 रन बनाए. इसके बाद ईशान के एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की. लेकिन वह अपनी गेंद कैच करवा बैठे.
ईशान किशन के रिएक्शन ने जीता दिल

फिर जीशान अंसारी विकेट लेने के बाद काफी अग्रेसिव दिखाई दिए, और उन्होंने गुस्से में ईशान (Ishan Kishan) को उंगली दिखाते हुए जाने का इशारा किया. हालांकि जीशान की इस हरकत पर कप्तान ने खुद रिएक्शन नहीं दिया. बल्कि वह मुस्कुराते हुए मैदान से बाहर चले गए.
लेकिन जीशान को गुस्से में देख सभी हैरान रह गए. आखिर वह अपने कप्तान पर ही क्यों गुस्सा हो रहे हैं. लेकिन ईशान ने काबिले तारीफ लीडरशिप की. उन्होंने बिना गुस्सा दिखाए ही जीशान का अग्रेसन झेल लिया.
अब हर कोई यह वीडियो देखने के बाद कह रहा है कि इतनी छोटी उम्र में भी किशन कितने समझदार हैं. उन्हें मालूम है एक कप्तान को कैसे अपने खिलाड़ियों को संभालना है.
एमएस धोनी की IPL विदाई पर सस्पेंस खत्म? रॉबिन उथप्पा ने बताया कब लेंगे CSK से रिटायरमेंट
SRH के बल्लेबाजों का जलवा
प्रैक्टिस मैच की बात करें तो ईशान किशन (Ishan Kishan) के साथ अभिषेक शर्मा ने भी अच्छी बैटिंग की. उन्होंने अपने बल्ले से 94 रनों की लंबी पारी खेली. जबकि, हेनरिक क्लासेन ने भी 49 जड़े. वहीं, सलिल अरोरा ने भी सिर्फ 16 गेंदों में 47 रन जड़े. हालांकि, ट्रैविस हेड अभी टीम से नहीं जुड़े हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि SRH की बैटिंग लाइनअप इतनी स्ट्रॉग है कि कोई भी गेंदबाज उनके आगे आने से डरेगा.
5 खिलाड़ियों जिन्होंने PSL को मार दी लात, 2 ने कर ली IPL में एंट्री, 3 फ्रेंचाइजी के संपर्क में
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर