IPL 2026 के लिए SRH की खतरनाक प्लेइंग इलेवन आई सामने, हेड, अभिषेक, ईशान, रेड्डी क्लासेन.....

Published - 13 Mar 2026, 12:48 PM | Updated - 13 Mar 2026, 12:50 PM

SRH

SRH: IPL 2026 की शुरूआत में अब सिर्फ कुछ दिन ही बाकी है. सीजन की शुरूआत 28 मार्च से होने वाली है. जिसमें 10 टीमें एक ट्रॉफी के लिए जंग लड़ेगी. लेकिन यह तो वक्त ही बताएगा की इस बार आईपीएल 2026 की ट्रॉफी कौन उठाता है. हालांकि, इस बार टूर्नामेंट काफी दिलचस्प होने वाला है क्योंकि सभी टीमें अपने स्क्वाड के साथ मजबूत दिखाई दे रही है.

सीजन का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. ऐसे में SRH की प्लेइंग XI पर नजर डालते हैं. कैसी होगी 2026 में ऑरेंज जर्सी की इलेवन....

SRH की बैटिंग लाइनअप स्ट्रांग

SRH

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की बैटिंग लाइनअप काफी मजबूत है. पिछले सीजन 2025 में भी SRH के बैटर ने विरोधी गेंदबाजों में खौफ बनाया हुआ था. हैदराबाद के पाद अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड जैसे खतरनाक ओपनर है जो कि पहली ही गेंद से चौका-छक्का लगाते हैं.

हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दोनों ही बैटरों का बल्ला खामोश रहा है. लेकिन उम्मीद है कि नए सीजन में अभिषेक और हेड नए रूप में दिखाई देंगे. IPL 2025 में दोनों की जोड़ी ने गेंदबाजों को खूब खून के आंसू रूलाया था. एक बार फैंस फिर से SRH की ओपनिंग जोड़ी का जलवा देखेंगे.

मीडिल ऑर्डर में ईशान और लियाम संभालेंगे मोर्चा

मीडिल ऑर्डर में ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन रहेंगे. जो स्पिनर्स के खिलाफ रन बनाने में कामयाब हैं. ईशान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहले ही तहलका मचा चुके हैं. इस वक्त उनका बल्ला दुश्मनों के खिलाफ तेजी से चल रहा है. एक बार उनसे उम्मीद है कि 2026 आईपीएल में वह ताबड़तोड़ रन बनाएंगे.

पैंस कमिंस टीम की कप्तानी संभालेंगे. लेकिन उनकी फिटनेस चिंता का विषय है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से भी चोटिल होने की वजह से ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने ड्रॉप कर दिया था. लेकिन IPL 2026 तक कमिंस पहले की ही लय में दिखाई देंगे.

ऑलराउंडर्स की भूमिका में नीतीश कुमार रेड्डी और लियाम लिविंगस्टोन मौजूद है, जो कि बल्ले के साथ गेंद के साथ अपना योगदान देंगे. दोनों ही खिलाड़ी अपने क्रिकेट करियर में सफल है.

गेंदबाजी डिपार्टमेंट में कप्तान पैट कमिंस अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट और हर्ष दुबे मौजूद रहेंगे. जबकि जीशान अंसारी इम्पैक्ट प्लेयर की भूमिका अदा करेंगे.

'वहीं दोनों सबसे खतरनाक...' अनिल कुंबले ने चुनी IPL हिस्ट्री की 2 सबसे मजबूत टीम, इन्हें बताया ऑल टाइम बेस्ट

IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट.

इम्पैक्ट प्लेयर: जीशान अंसारी

FAIS vs PSW Today Match Prediction, 13th T20: रन, विकेट और पिच रिपोर्ट के साथ कौन मारेगा बाजी?

Tagged:

SRH kavya maran IPL 2026 Indian Premier League 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

RCB और SRH

28 मार्च से
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com