SRH vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, राजस्थान-हैदराबाद ने किए दो-दो बदलाव
Published - 13 Apr 2026, 06:35 PM | Updated - 13 Apr 2026, 07:16 PM
Table of Contents
SRH vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 21वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का नाम अजेय रथ पर सवार राजस्थान रॉयल्स से होने वाला है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। रियान की कप्तानी में आरआर ने अभी तक चार मैच खेले हैं और चारों मैचों में उनको जीत मिली है।
जबकि वह फिलहाल अंक तालिका में पहले पायदान पर मौजूद है। दूसरी ओर साल 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद पॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर है। ऐसे में दोनों ही टीमों के लिए यह मैच (SRH vs RR) बेहद अहम होने वाला है। जहां राजस्थान अपनी विनिंग स्ट्रीक को जारी रखना चाहेगी तो ऑरेंज आर्मी की नजर दूसरा मैच जीतने पर होगी।
SRH vs RR: राजस्थान ने जीता टॉस
शानदार फॉर्म में चल रही राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कप्तान रियान पराग ने टॉस के दौरान कहा कि यह नई पिच है और वे हर संभव मदद का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि टीम में कुछ बदलाव किए गए हैं, हेटमायर को आराम दिया गया है।
🚨Toss update from Hyderabad🚨@rajasthanroyals have won the toss and elected to field first against @SunRisers
— IndianPremierLeague (@IPL) April 13, 2026
Updates ▶️ https://t.co/xGTDdKbXpY#TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvRR pic.twitter.com/s1QTySIOh6
उनकी जगह प्रिटोरियस आए हैं। बृजेश की जगह देशपांडे भी वापस आ गए हैं। बता दें कि, पिछले मैच में तुषार देशपांडे को मौका नहीं दिया था। लेकिन हैदराबाद में उनपर टीम मैनेजमेंट ने एक बार फिर भरोसा जताया है। वहीं, साउथ अफ्रीका के लुहान-ड्री प्रिटोरियस आईपीएल में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं।
हैदराबाद ने किए दो चेंज
पिछले मैच में करीबी हार मिलने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव किए हैं। उन्होंने टीम के सीनियर प्लेयर हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट को बाहर कर दिया है, जबकि उनके स्थान पर प्रफुल्ल हिंगे और अन्य दूसरे प्लेयर को मौका दिया हया है।
टॉस के समय ईशान ने कहा कि हर्षल और उनादकट को टीम में जगह नहीं मिली है। उनका कहना है कि वे अंडर-19 दिनों से ही टीमों की कप्तानी करते आ रहे हैं और वे हमेशा टीम के लिए और बेहतर करने की इच्छा रखते हैं। कप्तान होने से फर्क पड़ता है और इससे मुझे काफी मदद मिली है।
कैसा रहने वाला है हैदराबाद की पिच का मिजाज
हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिलता है। यहां पर बड़े हिट्स लगाना काफी आसान होता, क्योंकि गेंदबाजों को पिच से कोई मदद नहीं मिलती है। ऐसे में गेंद बल्ले पर सीधी आती है और फ्लैट पिच होने का कारण बल्लेबाज उछाल पर पूरा भरोसा कर सकता है।
यही कारण है कि अन्य मैदानों के मुकाबले यहां पर अधिक चौके-छक्के देखने को मिलते हैं। यहां पर आईपीएल इतिहास के कुल 84 मैच खेले हैं, जिसमें पहले बैटिंग करने वाली ने 35 और रन चेज करने वाली टीम ने 48 मैच जीते हैं। हैदराबाद ने इस मैदान पर आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर 286/5 बनाया है, जो कि आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ही बनाया था।
यहां देखों दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे।
IPL 2026 के बीच पसरा मातम, रोड एक्सीडेंट में टीम इंडिया के उभरते क्रिकेटर का हुआ निधन
Tagged:
SRH vs RR IPL 2026 Hyderabad vs Rajasthanऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर