SRH vs RR: राजस्थान के खिलाफ हैदराबाद के खिलाड़ियों का कमाल, ईशान ने ठोके 91 रन, प्रफुल्ल-साकिब ने बरपाया गेंद से कहर, 57 रन से जीती ऑरेंज आर्मी
Published - 13 Apr 2026, 11:18 PM
Table of Contents
SRH vs RR: आईपीएल 2026 के 21वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार फॉर्म में चल रही राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हरा दिया है। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले सुपर हिट मुकाबले में राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर मेजबानों को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था।
हैदराबाद (SRH vs RR) ने ईशान की कप्तानी पारी की बदौलत 20 ओवर में 216 रन बनाए थे, जिसके जवाब में खतरनाक राजस्थान सिर्फ 159 रन ही बना सकी। बता दें कि, बड़े रन चेज में आरआर ने पहले शुरुआती तीन विकेट पारी के पहले ही ओवर में गंवा दिए थे।
SRH vs RR: 9 रन पर आधी टीम आउट
हैदराबाद के लिए डेब्यू मैच खेल रहे प्रफुल्ल हिंगे को कप्तान ईशान किशन ने पारी का पहला ओवर डालने के लिए बुलाया और इस युवा गेंदबाज ने पहले ही ओवर में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी खेमे को नेस्तनाबूद करके रख दिया।
प्रफुल्ल ने पहले खतरनाक वैभव सूर्यवंशी को शून्य के स्कोर पर चलता किया तो इसी ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने इन फॉर्म ध्रुव जुरेल को आउट किया तो ओवर की अंतिम गेंद पर हिंगे ने लुआन-ड्रे प्रीटोरियस को आउट कर दिया।
बता दें कि, राजस्थान (SRH vs RR) के ये तीन स्तंबों को हिंगे ने खाता खोलने का समय भी नहीं किया था। शुरुआती तीन विकेट गंवाने के बाद दूसरा ओवर डालने आए साकिब हुसैन ने यशस्वी जायसवाल (1) को अपनी रफ्तार के जाल में फंसाया तो हिंगे ने एक बार फिर कहर बरपाते हुए अपने दूसरे ओवर में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग (4) को चलता कर दिया। बता दें कि, राजस्थान ने अपने शीर्ष पांच विकेट केवल 9 रन के स्कोर पर गंवा दिए थे।
जडेजा-फरेरा की पारियां गईं बेकार
9 रन पर आधी टीम पवेलियन में जाने के बाद रवींद्र जडेजा और डोनोवन फरेरा ने पारी को संभाला और छठे विकेट के लिए 72 गेंदों पर 118 रन की शतकीय साझेदारी की थी। फरेरा ने मैच में 44 गेंदों में 69 रन बनाए, जबकि रवींद्र जडेजा ने 32 गेंदों पर 45 रन की शानदार पारी खेली।
हालांकि, दोनों के विकेट जल्दी गिरने के बाद पिछल्ले बल्लेबाज भी अधिक समय तक क्रीज पर नहीं टिक सके और पूरी आरआर 159 रन पर ढेर हो गई। वहीं, इस मैच में हैदराबाद (SRH vs RR) की ओर से डेब्यू मैच खेल रहे साकिब हुसैन ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट झटके तो प्रफुल्ल हिंगे ने 4 विकेट चटकाए। वहीं, ईशान मलिंगा ने दो बल्लेबाजों का शिकार किया।
अभिषेक का नहीं खुला खाता
आईपीएल 2026 के 21वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH vs RR) के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पारी की पहली गेंद पर ही गोल्डन डक पर आउट हो गए। जोफ्रा आर्चर की पहली गेंद पर जोरदार प्रहार करना चाहा, लेकिन डीप बैकवर्ड पॉइंट पर खड़े रवि बिश्नोई ने आसान कैच पकड़ लिया।
पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद नंबर तीन पर आए कप्तान ईशान किशन ने ट्रेविस हेड के साथ दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की, लेकिन इस दौरान ट्रेविस बिल्कुल भी लय में नजर नहीं आ रहे थे। हेड ने 3 चौकों की मदद से 18 गेंदों में 18 रन बनाए। बता दें कि, हैदराबाद (SRH vs RR) की फ्लैट पिच पर ऑरेंज आर्मी के खतरनाक सलामी बल्लेबाजों का बल्ला बिल्कुल नहीं चला।
MI vs RCB मुकाबले ने तोड़ डाला 'धुरंधर 2' मूवी का भी रिकॉर्ड, इस मामले में छोड़ डाला फिल्म को भी पीछे
ईशान-क्लासेन की बेहतरीन पार्टनरशिप
शुरुआती दो विकेट गंवाने के बाद कप्तान ईशान किशन ने नंबर चार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 39 गेंदों में 88 रन की शानदार साझेदारी की। ईशान ने राजस्थान के खिलाफ 44 बॉल खेलकर 91 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के मारे थे।
अपने शतक के करीब पहुंचने के बावजूद उन्होंने बड़े हिट्स लगाना जारी रखा और इसी चक्कर में वह संदीर शर्मा का शिकार बने। ईशान के आउट होने के बाद हेनरिक क्लासेन भी 26 गेंदों में 40 रन बनाकर चलते बने तो नीतीश कुमार रेड्डी ने 13 गेंदों पर 28 और सलिल अरोड़ा ने 13 बॉल में 24 रन की नाबाद पारी खेली।
वहीं, अनिकेत वर्मा 5 बॉल पर 6 रन बनाकर रन आउट हो गए। राजस्थान रॉयल्स (SRH vs RR) की तरफ से मैच में जोफ्रा आर्चर ने सर्वाधिक दो विकेट झटके। जबकि संदीप शर्मा, तुषार देश पांडे और कप्तान रियान पराग को एक-एक विकेट मिली।
पिछले सीजन के हीरो, इस बार बने जीरो! अपनी फ्रेंचाइजी के लिए भारी बोझ बन गए ये 3 खिलाड़ी
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर