SRH vs LSG: पंत-शमी की आंधी में उड़ी हैदराबाद, नीतीश-हेनरिक की संघर्ष वाली पारियां गईं बेकार, 5 विकेट से जीती लखनऊ सुपर जायंट्स

Published - 05 Apr 2026, 07:19 PM

SRH vs LSG

SRH vs LSG: रविवार को खेले गए डबल हेडर के पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हरा दिया है। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जो कि एक दम सटीक रहा।

लखनऊ के गेंदबाजों ने ऑरेंज आर्मी (SRH vs LSG) को पहले 10 ओवर में सिर्फ 35 रन बनाने का मौका दिया था लेकिन रेड्डी और क्लासेन की शतकीय साझेदारी ने उन्हें 20 ओवर में 156 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। वहीं, लखनऊ ने 157 रन का टारगेट आसानी से हासिल कर लिया। इस रन चेज में लखनऊ के हीरो कप्तान ऋषभ पंत रहे, जिन्होंने नाबाद 68 रन की पारी खेली।

SRH vs LSG: मार्करम-पंत ने खेली धांसू पारियां

सनराइजर्स हैदराबाद के द्वारा दिया गया लक्ष्य शुरुआत में बेहद आसान लग रहा था, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स को 157 रन का टारगेट चेज करने के लिए अंतिम ओवर तक कोशिश करनी पड़ी। टारगेट का पीछा करने उतरी एलएसजी (SRH vs LSG) की शुरुआत खराब रही। 12 गेंदों पर 14 रन बनाकर मिचेल मार्श आउट हो गए। इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत और एडन मार्करम ने मिलकर मोर्चा संभाला।

दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 28 गेंदों पर 40 रन जोड़े, लेकिन मार्करम की पारी भी 27 गेंदों पर 45 रन बनाकर समाप्त हो गई। इसके बाद एलएसजी ने आयुष बदोनी, निकोलस पूरन और अब्दुल समद के बड़े विकेट भी जल्दी गंवा दिए, लेकिन कप्तान पंत अंत तक क्रीज पर खूंटा गाड़कर खड़े रहे और अपनी टीम को 5 विकेट से जीताकर नाबाद वापस लौटे।

इस मैच में पंत ने 50 गेंदों पर नाबाद 68 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके शामिल थे। खास बात ये है कि यह पारी उनको आगामी मैचों में यकीनन आत्मविश्वास जरूर देगी।

SRH की बल्लेबाजी ने फिर कटाई नाक

टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा (0) आउट हो गए। तो तीसरे ओवर की पहली गेंद पर ट्रेविस हेड (7) चलते बने। इसके बाद इन फॉर्म कप्तान ईशान किशन की पारी भी एक के निजी स्कोर पर समाप्त हो गई तो लियाम लिविंगस्टोन 20 गेंदों पर 14 रन बनाकर चलते बने।

हैदराबाद (SRH vs LSG) ने अपने शीर्ष चार विकेट सिर्फ 26 के स्कोर पर गंवा दिए थे। इसके बाद नीतीश कुमार रेड्डी और हेनरिक क्लासेन ने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की और एक बार सेट होने के बाद पिटारे से बड़े हिट निकालने शुरू किए।

IPL 2026 के अगले 3-4 मैचों से बाहर हुआ टीम इंडिया का सबसे बड़ा खिलाड़ी, नहीं खेल पायेगा मुकाबले

हैदराबाद के खिलाफ दिखा मोहम्मद शमी का जलवा

नीतीश कुमार रेड्डी और हेनरिक क्लासेन ने पांचवें विकेट के लिए 63 गेंदों पर 116 रन जोड़े, जिसकी वजह से हैदराबाद 20 ओवर में 156 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी। रेड्डी ने इस मैच में 3 चौके और पांच छक्कों की मदद से 33 गेंदों पर 56 रन की शानदार पारी खेली तो हेनरिक क्लासेन ने 5 चौके और दो छक्कों की मदद से 41 गेंदों पर सर्वाधिक 62 रन बनाए।

इस मैच में हैदराबाद (SRH vs LSG) की दूसरी सर्वाधिक साझेदारी 22 गेंदों पर 15 रन की थी, जो कि क्लासेन और लिविंगस्टन के बीच चौथे विकेट के लए हुई थी। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स (SRH vs LSG) की ओर से मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी की।

उन्होंने अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी के खिलाफ 4 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा के दो बड़े विकेट लिए। जबकि प्रिंस यादव और आवेश खान के हाथ भी दो-दो सफलता लगी। वहीं, ए सिद्धार्थ और दिग्वेश राठी के खाते में एक-एक विकेट आई।

IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में शोक की लहर, दिग्गज पत्रकार संतोष सूरी का निधन, मोहम्मद कैफ ने जताया दुख

Tagged:

lucknow super giants SRH vs LSG Sunrisers Hyderabad Match Report
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com