IPL 2026 से पहले SRH को लगा बड़ा झटका, पैट कमिंस बाहर, अभिषेक शर्मा नए कप्तान
Published - 17 Mar 2026, 11:48 AM | Updated - 17 Mar 2026, 11:56 AM
Table of Contents
Abhishek Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 शुरू होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने कप्तान में बदलाव किया है। टीम के नियमित अनुभवी कप्तान पैट कमिंस बाहर हो गए हैं तो सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को कप्तानी सौंपी जा सकती हैं। हालांकि, अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को शुरुआती कितने मैचों में कप्तान बनाया जाएगा।
लेकिन माना जा रहा है कि पैट कमिंस की वापसी होने तक अभिषेक ही टीम की अगुवाई करते नजर आ सकते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद का आईपीएल 2026 में पहला मैच 28 मार्च को गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होना है। ये मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है।
क्यों पैट कमिंस होंगे बाहर?
सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं और अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि वह कब तक आईपीएल में जुड़ेंगे। यही कारण है कि कमिंस की जगह अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को सनराइजर्स हैदराबाद टीम का कप्तान बनाया जा सकता है।
बता दें कि, कमिंस को अपनी चोट के कारण पहले एशेज सीरीज के मैचों और फिर टी20 विश्व कप 2026 से बाहर होना पड़ा था। उनकी गैरमौजूदगी के कारण ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप स्टेज मैचों से बाहर हो गई थी। जबकि अब आईपीएल 2026 में भी उनके खेलने पर संशय बना हुआ है।
Abhishek Sharma होंगे नए कप्तान!
पैट कमिंस के शुरुआती मैचों को मिस करने के बाद अभिषेक शर्मा को कप्तान बनाया जा सकता है। अभिषेक ने घरेलू और इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। आईसीसी रैंकिंग में अभिषेक (Abhishek Sharma) विश्व के नंबर एक टी20 बल्लेबाज हैं। जबकि वह पंजाब की घरेलू टीम की 16 टी20 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं।
इस दौरान उनकी कप्तानी में पंजाब ने 10 मैचों में जीत दर्ज की है तो 4 मैच में पंजाब को शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस दौरान दो मैच टाई हुए हैं। इसके अलावा अभिषेक पंजाब की लिस्ट ए टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं और ऐसे में हैदराबाद को उनसे बेहद विकल्प मिलना फिलहाल मुश्किल है।
हालांकि, इसपर अंतिम फैसला सनराइजर्स हैदराबाद टीम मैनेजमेंट का होगा कि वह अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के साथ जाने का फैसला करती है या फिर ईशान किशन भी कप्तानी की दौड़ में आगे हैं।
काव्या मारन की सनराइजर्स के लिए अब नहीं खेलेंगे पाकिस्तान के अबरार अहमद, जानें क्यों?
सनराइजर्स हैदराबाद का शेड्यूल
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। टूर्नामेंट का ओपनिंग गेम सनराइजर्स हैदराबाद और गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। इसके बाद हैदराबाद का दूसरा मैच 2 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। ये मैच कोलकाता में खेला जाएगा।
जबकि 5 अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हैदराबाद की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी, जिसकी अगुवाई ऋषभ पंत संभाल रहे हैं। 11 अप्रैल को मुल्लांपुर में हैदराबाद की भिड़ंत पंजाब किंग्स से होगी। बता दें कि, बीसीसीआई ने अभी सिर्फ शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया है, जिसमें ऑरेंज आर्मी के सभी मैच उनके घर के बाहर आयोजित किए गए हैं।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर