कमिंस-एडवर्ड्स के बाहर होने के बाद भी घातक लग रही SRH की प्लेइंग इलेवन, नंबर-11 तक एक से बढ़कर एक मैच विनर्स
Published - 20 Mar 2026, 02:45 PM | Updated - 20 Mar 2026, 02:49 PM
Table of Contents
SRH: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, जिसका पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नस्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
टूर्नामेंट के ओपनिंग में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के पास रहने वाली है तो ऑस्ट्रेलियाई नियमित कप्तान पैट कमिंस शुरुआती मैचों से बाहर हो गए हैं तो जैक एडवर्ड्स का पत्ता भी आईपीएल से कट चुका है।
लेकिन इन दोनों के बाहर होने के बावजूद एसआरएच की प्लेइंग इलेवन बेहद खतरनाक लग रही है। इस टीम में एक से बढ़कर एक मैच विनर खिलाड़ी अभी भी मौजूद है।
कमिंस-एडवर्ड्स के बाहर
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 शुरू होने से पहले ही सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को दो बड़े झटके लगे हैं। नियमित कप्तान पैट कमिंस शुरुआती मैचों से बाहर हो चुके हैं, जिसके बाद टीम की अगुवाई ईशान किशन को सौंपी गई है। कमिंस कब तक बाहर रहेंगे, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
जबकि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जैक एडवर्ड्स भी पैर में लगी चोट के कारण टूर्नामेंट छोड़ चुके हैं। एडवर्ड्स के पास एक इंटरनेशनल टी20 मैच खेलने का अनुभव था। लेकिन उनकी निचले क्रम में बल्लेबाजी टीम की ताकत बन सकती थी। हालांकि, इन दोनों के बाहर होने के बावजूद हैदराबाद (SRH) की प्लेइंग इलेवन बेहद खतरनाक नजर आ रही है।
SRH की बल्लेबाजी से बचना मुश्किल
आईपीएल 2026 में अगर किसी टीम की सबसे खतरनाक बल्लेबाजी मानी जा सकती है तो वह सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की है। ओपनिंग के ऑरेंज आर्मी के पास अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की खतरनाक जोड़ी है, जो कि पहले ओवर ही अपना आक्रामक खेल खेलना शुरू कर देते हैं।
इसके बाद नंबर तीन पर कप्तान ईशान किशन मौजूद हैं, जो कि बड़े हिट्स लगाने की काबिलियत रखते हैं। इसके बाद चौथे नंबर पर हेनरिक क्लासेन, पांचवें पर नीतीश कुमार रेड्डी और छठे पर लियाम लिविंगस्टोन बैटिंग के लिए उतर सकते हैं।
जबकि सांतवें नंबर पर अनिकेत वर्मा को बैटिंग के लिए उतारा जा सकता है। बता दें कि, इस खतरनाक बैटिंग ऑर्डर से निपटना इस सीजन किसी भी टीम के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाला है।
IPL 2026 में पर्पल कैप का खिताब जीत सकते ये 4 गेंदबाज, इन्हीं में वो खास अवार्ड जीतने की काबिलियत
गेंदबाजी में उनादकट-हर्षल का अनुभव
पैट कमिंस और जैक एडवर्ड्स के बाहर होने के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की प्लेइंग इलेवन में अनुभव की कमी बिल्कुल भी नजर नहीं आ रही है। टीम के पास तेज गेंदबाजी में हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट और ईशान मलिंगा का विकल्प मौजूद है तो नीतीश कुमार रेड्डी भी तेज गेंदबाजी करने की काबिलियत रखते हैं।
इसके बाद स्पिन ऑप्शन में टीम के पास हर्ष दुबे, लियाम लिविंगस्टोन और ट्रेविस हेड मौजूद है तो अभिषेक शर्मा भी लेफ्ट आर्म स्पिन से विकेट चटका सकते हैं। इसके अलावा इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर टीम मैनेजमेंट जीशान अंसारी को खिला सकते हैं, जो कि टीम में फुल टाइम स्पिन गेंदबाज हैं। जीशान के आने से टीम का गेंदबाजी संतुलन भी काफी मजबूत हो जाता है।
SRH की संभावित प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर