पंजाब के खिलाफ SRH की प्लेइंग XI फाइनल, ट्रेविस और अभिषेक जैसे धाकड़ 9 खिलाड़ियों को मिली एंट्री

Published - 10 Apr 2026, 04:18 PM | Updated - 10 Apr 2026, 04:22 PM

SRH

SRH : आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का मुकाबला पिछले सीजन की उपविजेता टीम पंजाब किंग्स से होने वाला है। यह मैच 11 अप्रैल को दोपहर 3:30 बजे महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा।

अगर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के पिछले तीन मैचों के प्रदर्शन पर नजर डालें, तो टीम ने अब तक एक जीत दर्ज की है, जबकि दो मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में उनकी नजर इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट में दमदार वापसी करने पर टिकी होगी।

इस अहम मुकाबले से पहले SRH की संभावित प्लेइंग इलेवन लगभग तय मानी जा रही है, जिसमें ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा जैसे स्टार खिलाड़ियों समेत कई धाकड़ नामों को मौका मिल सकता है। आइए जानते हैं किन-किन खिलाड़ियों को टीम में जगह मिल सकती है।

ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा करेंगे ओपनिंग

पंजाब किंग्स के खिलाफ इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करते नजर आएंगे। दोनों खिलाड़ी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और पावरप्ले में तेज शुरुआत दिलाने की क्षमता रखते हैं।

अगर आईपीएल 2026 में खेले गए पिछले तीन मैचों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो ट्रेविस हेड ने 3 पारियों में कुल 64 रन बनाए हैं। उनका औसत लगभग 21.33 रहा है, जबकि स्ट्राइक रेट करीब 142 के आसपास रहा है। उन्होंने एक तेजतर्रार पारी खेलकर अपनी फॉर्म के संकेत भी दिए हैं।

वहीं अभिषेक शर्मा की बात करें तो उन्होंने पिछले तीन मैचों में कुल 55 रन बनाए हैं। उनका औसत करीब 18.33 रहा है, जबकि स्ट्राइक रेट लगभग 105 के आसपास है। एक मुकाबले में उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई थी।

ऐसे में दोनों ओपनर्स पर इस मैच में अच्छी शुरुआत देने की बड़ी जिम्मेदारी होगी, जो टीम के प्रदर्शन में अहम भूमिका निभा सकती है।

यह खिलाड़ी संभालेंगे मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी

मिडिल ऑर्डर में टीम की जिम्मेदारी विकेटकीपर और कप्तान ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन और लियाम लिविंगस्टोन के कंधों पर रहेगी। ये तीनों खिलाड़ी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और मैच फिनिश करने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं।

ईशान किशन टीम को स्थिरता देने के साथ-साथ तेज रन बनाने में माहिर हैं, जबकि हेनरिक क्लासेन स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ खासतौर पर खतरनाक साबित होते हैं। वहीं लियाम लिविंगस्टोन अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से कुछ ही गेंदों में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।

ऐसे में इन तीनों खिलाड़ियों पर पारी को संभालने और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने की बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है।

ये खिलाड़ी निभाएंगे फिनिशर की भूमिका

पंजाब किंग्स के खिलाफ सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) की ओर से अनिकेत वर्मा और नितीश कुमार रेड्डी टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। दोनों खिलाड़ियों में तेजी से रन बनाने की क्षमता है और ये आखिरी ओवरों में मैच का रुख पलटने का दम रखते हैं।

अनिकेत वर्मा जहां जरूरत के मुताबिक बड़े शॉट खेलने में सक्षम हैं, वहीं नितीश कुमार रेड्डी अपनी ऑलराउंड क्षमता के साथ टीम को संतुलन भी प्रदान करते हैं। ऐसे में डेथ ओवर्स में इन दोनों बल्लेबाजों पर तेजी से रन बटोरने और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने की अहम जिम्मेदारी रहेगी।

इन खिलाड़ियों पर होगी गेंदबाज़ी आक्रमण की जिम्मेदारी

पंजाब किंग्स के खिलाफ सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) की ओर से गेंदबाज़ी आक्रमण की जिम्मेदारी हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट संभालेंगे। ये सभी गेंदबाज़ अपनी-अपनी भूमिका में अहम हैं और मैच के अलग-अलग चरणों में टीम को विकेट दिलाने की क्षमता रखते हैं।

हर्षल पटेल डेथ ओवर्स में अपनी विविधता के लिए जाने जाते हैं, वहीं जयदेव उनादकट नई गेंद से स्विंग हासिल कर शुरुआती झटके दे सकते हैं। हर्ष दुबे और शिवांग कुमार भी बीच के ओवरों में रन रोकने और विकेट निकालने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में ईशान मलिंगा टीम का हिस्सा हो सकते हैं, जो जरूरत पड़ने पर गेंदबाज़ी आक्रमण को और मजबूत करेंगे।

पंजाब किंग्स के खिलाफ SRH की प्लेइंग XI इस प्रकार हैं :

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट

इम्पैक्ट प्लेयर : ईशान मलिंगा

ये भी पढ़े : IPL 2026 के बीच टीम को बड़ा झटका, चोट के कारण बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी

Tagged:

SRH SRH vs PBKS SRH PLAYING XI IPL 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com