सौरव गांगुली ने इस खिलाड़ी की अजीत अगरकर से लगाई सिफारिश, बोले 'इसे तुरंत टीम इंडिया में मौका दो....'
Published - 08 Apr 2026, 12:49 PM | Updated - 08 Apr 2026, 01:36 PM
Sourav Ganguly : भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने मोहम्मद शमी की भारतीय क्रिकेट टीम में कमबैक का समर्थन किया है. उनका कहना है कि हालिया समय में शमी का प्रदर्शन अच्छा रहा है. ऐसे में अब उनकी टीम इंडिया में वापसी होनी चाहिए.
दरअसल, मंगलवार को बंगाल प्रो T20 लीग के तीसरे सीज़न के उद्घाटन के दौरान गांगुली (Sourav Ganguly) ने मोहम्मद शमी की काफी तारीफ की. उन्होंने कहा कि शमी और जसप्रीत बुमराह की जोड़ी विरोधी टीमों के खिलाफ खतरनाक साबित हो सकती है.
Sourav Ganguly ने मोहम्मद शमी पर क्या कहा?

9 अप्रैल को कोलकाता में लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला खेला जाएगा. लेकिन इस हाईवोल्टेज मुकाबले में मोहम्मद शमी पर सभी नजरें रहने वाली है.
वहीं, गांगुली (Sourav Ganguly) ने शमी की फिटनेस और उनके प्रदर्शन की सराहना की. BCCI के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि, शमी की वापसी जसप्रीत बुमराह के साथ नई गेंद से गेंदबाज़ी करने वाली पार्टनर के रूप में होनी चाहिए.
गागुंली ने आगे कहा, "शमी बहुत बेहतरीन गेंदबाज है. हम सभी ने देखा पिछली रात सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उसकी गेंदबाज़ी देखी थी. चार ओवर में सिर्फ़ नौ रन, और वह भी T20 के दो बेहतरीन खिलाड़ियों, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के खिलाफ. यह सचमुच ज़बरदस्त था"
टीम इंडिया के लिए खेलता हुआ देखना चाहता हूं: गांगुली
सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने मोहम्मद शमी के रणजी ट्रॉफी में खेलने के फैसले को सही ठहराया. उन्होंने कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि उन्होंने खेलना जारी रखा. एक तेज गेंदबाजी के लिए यह काफी मुश्किल होता है. लेकिन उन्हें नई गेंद के साथ गेंदबाजी करते हुए देखना काफी शानदार है"
गांगुली ने आगे कहा, " शमी बेहद फिट हैं. वह महीनों से लगातार शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. ऐसे में वह अब अपनी बेहतरीन फॉर्म में पहुंच चुके हं. कोई भी अब उनकी बराबरी नहीं कर सकता है. मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं, और जल्द ही उन्हें दोबारा टीम इंडिया के लिए खेलता हुआ देखना चाहता हूं"
मोहम्मद शमी को एक मौके की तलाश
मोहम्मद शमी के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए लास्ट टी20i मैच इंग्लैंड के खिलाफ वानखेड़े में 2 फरवरी, 2025 को खेला था. जबकि, वनडे उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 09 मार्च, 2025 को आखिरी मैच खेला था. तब से वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं.
हालांकि, वह लगातार घरेलू क्रिकेट में सक्रिय थे. अब माना जा रहा है कि IPL 2026 में शमी के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए इंडिया में दोबारा वापसी हो सकती है.
टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू हुआ तय! इस डेट को पहली बार पहनेंगे टीम इंडिया की ब्लू जर्सी
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर