सौरव गांगुली ने की अभिषेक शर्मा और वीरेंद्र सहवाग की तुलना, दोनों ओपनर्स में से इस खिलाड़ी को बताया सर्वश्रेष्ठ

Published - 01 Mar 2026, 05:33 PM | Updated - 01 Mar 2026, 05:41 PM

Sourav Ganguly

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौऱभ गांगूली (Sourav Ganguly) हाल ही में एक बयान दिया है। हाल ही में युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी को देखकर सोशल मीडिया पर उनकी तुलना दिग्गज वीरेंद्र सहवाग से की जाने लगी। इस तुलना पर पूर्णविराम लगाते हुए दादा ने साफ कर दिया है कि सहवाग एक अलग श्रेणी के खिलाड़ी हैं। गांगुली (Sourav Ganguly) ने अभिषेक की प्रतिभा को तो सराहा, लेकिन इन दोनों के तुलना पर गजब बयान दिया है।

Sourav Ganguly ने क्या कहा ?

अभिषेक शर्मा ने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में जिस तरह का अंदाजा बल्लेबाजी में दिखाया है, उससे कई प्रशंसकों को वीरेंद्र सहवाग की याद आने लगी। हालांकि, सौरभ गांगूली (Sourav Ganguly) इस तुलना से पूरी तरह सहमत नहीं हैं।

एक हालिया इंटरव्यू में गांगुली ने कहा कि अभिषेक शर्मा की तुलना सहवाग से मत कीजिए। सहवाग एक एब्सोल्यूट चैंपियन हैं। हां, यह सच है कि अभिषेक के पास प्रतिभा है और वह खेल सकते हैं, लेकिन सहवाग के स्तर तक पहुँचना एक अलग बात है।

गांगुली का मानना है कि सहवाग ने जिस तरह से टेस्ट और वनडे क्रिकेट में ओपनिंग की परिभाषा बदली, वह अद्वितीय है। सहवाग के नाम टेस्ट में दो तिहरे शतक हैं, जो उनकी खास पहचान है। दादा के अनुसार, किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए सहवाग जैसे दिग्गज से तुलना करना अभी बहुत जल्दबाजी होगी।

बाबर आजम का टी20 करियर खत्म, अब कभी नहीं मिलेगा मौका, संन्यास ही बचा आखिरी विकल्प

आंकड़ों के नजर में वीरेंद्र सहवाग vs अभिषेक शर्मा

जब हम आंकड़ों की बात करते हैं, तो वीरेंद्र सहवाग का कद काफी आगे नजर आता है। सहवाग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17,000 से अधिक रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट उस दौर में भी 100 के करीब रहता था जब टी20 का अस्तित्व ही नहीं था।

वहीं, अभिषेक शर्मा अभी अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की दहलीज पर खड़े हैं। अभिषेक ने निश्चित रूप से टी20 प्रारूप में अपनी पावर-हिटिंग से प्रभावित किया है, लेकिन बड़े मैचों का अनुभव अभी बाकी है।

सहवाग की सबसे बड़ी खूबी यह थी कि वह दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों जैसे ब्रेट ली, शोएब अख्तर के खिलाफ पहली ही गेंद से आक्रामक रुख अपनाते थे। गांगुली ने इसी मामलों की ओर इशारा करते हुए कहा कि सहवाग ने मैच विनर के रूप में अपनी पहचान दशकों तक कायम रखी, जबकि अभिषेक को अभी खुद को साबित करना पड़ेगा।

शिमरोन हेटमेयर vs ईशान किशन: टी20 इंटरनेशनल का सिक्सर किंग? जाने दोनों में से कौन जड़ता हर मैच में ज्यादा छक्के

अभिषेक शर्मा को Sourav Ganguly की सलाह

हालांकि गांगुली ने सहवाग को सर्वश्रेष्ठ बताया, लेकिन उन्होंने अभिषेक शर्मा की क्षमता पर भी भरोसा जताया है। सौरभ गांगूली (Sourav Ganguly) ने संकेत दिया कि अभिषेक में वह क्षमता है जो उन्हें भविष्य का बड़ा सितारा बना सकता है।

गांगुली की सलाह है कि अभिषेक को अपनी नेचुरल गेम खेलनी चाहिए और किसी दिग्गज का क्लोन बनने के बजाय अपनी खुद की पहचान बनानी चाहिए।

अभिषेक के लिए भारतीय टीम में जगह बनाना आसान नहीं है, क्योंकि यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी पहले से ही अपनी छाप छोड़ चुके हैं। लेकिन गांगुली (Sourav Ganguly) का मानना है कि अगर अभिषेक अपनी स्पिन गेंदबाजी और आक्रामक बल्लेबाजी में सुधार जारी रखते हैं, तो वह जल्द ही टीम इंडिया के नियमित सदस्य बन सकते हैं।

Tagged:

team india abhishek sharma Sourav Ganguly virendra sehwag
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com