‘द हंड्रेड’ में छाई Smriti Mandhana, सुपर जायंट्स ने भारी रकम खर्च कर बनाया अपनी टीम का हिस्सा

Published - 12 Mar 2026, 01:47 PM | Updated - 12 Mar 2026, 01:50 PM

Smriti Mandhana

Smriti Mandhana: 'द हंड्रेड' (The Hundred) लीग का आयोजन 21 जुलाई से होने वाला है और समापन 16 अगस्त को होगा. हाल ही में लीग का ऑक्शन का आयोजन हुआ. जिसमें भारतीय खिलाड़ियों को बोलबाला रहा. क्योंकि वर्ल्ड कप जीत के बाद भारतीय महिला खिलाड़ियों की डिमांड बढ़ती ही जा रही है. ऐसे में 'द हंड्रेड' भी इससे अछूती नहीं रही.

इस बार ड्राफ्ट में कुल 178 खिलाड़ियों पर बोली लगी. जबकि 28 को पहले ही रिटेन किया जा चुका है. वहीं, भारतीय ओपनर Smriti Mandhana को सुपर जायंट्स ने भारी-भरकम रकम में अपनी टीम से जोड़ लिया है.

Smriti Mandhana को सुपर जायंट्स ने कितने में खरीदा?

Smriti Mandhana

द हंड्रेड (Women's Tournament) 2026 में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (Manchester Super Giants) ने Smriti Mandhana को £90,000 (लगभग ₹95 लाख से ज़्यादा) में अपनी टीम में शामिल किया है. फ्रेंचाइजी ने उन्हें टूर्नामेंट से पहले 29 साल की इस खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग के साथ साइन किया था. इसके अलावा टीम ने इंग्लैंड की लेफ्ट-आर्म स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन को भी इस सीजन के लिए रिटेन किया है.

बता दें कि स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) पहले भी द हंड्रेड लीग में सदर्न ब्रेव के लिए खेल चुकी है . 2021 और 2024 के बीच भारतीय क्रिकेटक ने टीम के लिए ने 29 पारियों में 139.09 के स्ट्राइक रेट से 676 रन बनाए थे. जबकि 2023 में खिताब हासिल करने वाली टीम का भी हिस्सा रही है.

कितना है द हंड्रेड का बजट?

द हंड्रेड टूर्नामेंट की लोकप्रियता में भारतीय खिलाड़ियों की वजह से इजाफा हुआ है. अब महिला फ्रेंचाइजी के पास 880,000 पाउंड का बजट है. ऑक्शन से पहले बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, सदर्न ब्रेव और ट्रेंट रॉकेट्स के पास 520,000 पाउंड थे. वहीं, मैनचेस्टर सुपर जायंट्स, एमआई लंदन, सनराइजर्स लीड्स और वेल्श फायर का पर्स 570,000 का था.

VIDEO: विराट कोहली ने शुरू की IPL की तैयारी, पंत वाला रिवर्स स्कूप शॉट की प्रैक्टिस करते आए नजर

किन भारतीय खिलाड़ियों की चमकी किस्मत?

भारतीय खिलाड़ी ऋचा घोष को द हंड्रेड लीग में 50,000 पाउंड (करीब 61 लाख रुपये) में साइन किया गया. जबकि भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को द हंड्रेड (2026 सीजन) की नीलामी में £27,500 (लगभग 34 लाख रुपये) में सनराइजर्स लीड्स ने अपनी टीम में शामिल किया. जबकि, हरमनप्रीत कौर ने लीग में हिस्सा नहीं लिया. वहीं, यास्तिका भाटिया कोई खरीदार नहीं मिला.

टी20 वर्ल्ड कप में जगह ना मिलने पर कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोया ये भारतीय खिलाड़ी, बोला 'मेरा पिता का निधन...'


Tagged:

smriti mandhana TheHundred Super Giants
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

16 जुलाई से
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com