स्मृति मंधाना ने बताया उस खास शख्स का नाम, जिसने शादी टूटने के दर्द से निकाला

Published - 22 Feb 2026, 11:21 AM | Updated - 22 Feb 2026, 11:24 AM

Smriti Mandhana

Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 82 रन की शानदार पारी खेलकर भारत को ऑस्ट्रेलिया सरजमीं पर तीन मैच की वनडे सीरीज को 2-1 से जिताने में काफी अहम भूमिका निभाई थी।

मंधाना (Smriti Mandhana) ने मैच में 55 गेंदों पर 8 चौके और तीन छक्कों की मदद से 82 रन बनाए थे, जबकि इस मैच में उन्होंने जेमिमा रोड्रिग्स के साथ दूसरे विकेट के लिए काफी अहम साझेदारी की, जिसकी बदौलत भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज जीतने में सफल रहा। हालांकि, मैच समाप्ति के बाद उप कप्तान मंधाना ने खुद उस शख्स का नाम बताया, जिसने उन्हें शादी टूटने के दर्द से बाहर निकाला था।

मैच के बाद बोलीं Smriti Mandhana

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 82 रनों की बहुमूल्य पारी खेलने और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने के कारण उप कप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया था। जब वह इस ट्रॉफी को लेने पहुंचीं तो उन्होंने जेमिमा रोड्रिग्स की जमकर तारीफ की और बताया कि

‘’जब वह बल्लेबाजी के आईं, उस समय वह 16 गेंदों पर 15 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही थीं। हालांकि, इस समय तक वह अपनी टाइमिंग को ठीक कर रही थीं, उन्होंने तीन-चार चौके लगाए, जिसके कारण उन्हें लय प्राप्त करने में काफी मदद मिली, क्योंकि उन्हें वापसी के लिए थोड़ा समय मिल गया था।’’

लोगों को ये नजर नहीं आतीं- मंधाना

भारतीय उप कप्तान स्मृति मंधाना ने आगे अपने बयान में कहा

"ये छोटी-छोटी बातें अक्सर लोगों की नजर में नहीं आतीं, लेकिन मुझे लगता है कि जब जेमिमा ने आकर तेजी से 2-3 चौके लगाए, तो मुझे भी सुकून मिला। इसलिए, उन्हें इस तरह की पारी खेलने का श्रेय जाता है।"

बता दें कि, स्मृति मंधाना की ये पारी उस वक्त आई थी, जब टीम ने शेफाली वर्मा का विकेट केवल 19 के मामूली स्कोर पर गंवा दिया था और भारत को वापसी के लिए एक अहम साझेदारी की जरूरत थी। यही पर जेमिमा और मंधाना ने सूझ-बूझ दिखाई, जिसके बलबूत भारतीय टीम सीरीज जीतने में सफल हो रही।

शादी टूटने के दर्द से इस शख्स ने निकाला बाहर

स्मृति मंधाना ने इस मैच में अपनी शादी टूटने का जिक्र नहीं किया, लेकिन माना जाता है कि जेमिमा रोड्रिग्स उनसे बेहद करीब है। दरअसल, जब मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टूटी थी, उस वक्त जेमिमा ही थी जो उनके साथ हर मौकों पर खड़ी रही थी। मंधाना (Smriti Mandhana) की शादी टूटने के बाद जेमिमा ने इंस्टाग्राम पर एक खाना शेयर किया था।

माना जाता है कि जेमिमा ने ये गाना मंधाना के लिए शेयर किया था। उस वक्त ये पोस्ट काफी वायरल हुआ था। जबकि अब ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ मंधाना ने इस बार फिर जेमिमा की तारीफ करके बता दिया कि उनकी जिंदगी में जेमिमा कितनी महत्वपूर्ण हैं।

'वो खेल क्यों रहा हैं....' बाबर आजम पर भड़का पाकिस्तान का ये पूर्व खिलाड़ी, बाहर करने की उठाई मांग

क्यों टूटी थी मंधाना की शादी?

हालांकि, अभी तक इस राज से पर्दा नहीं उठ सका है कि भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) और पलाश मुच्छल की शादी किन कारणों के चलते टूटी थी। दरअसल, ये दोनों 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले थे, लेकिन शादी से कुछ दिन पहले ही इसको रोकनी पड़ी।

हालांकि, शुरुआत में माना जा रहा था कि मंधाना के पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण शादी को आगे स्थगित किया है, लेकिन बाद में जो खबरें मीडिया में आईं उसने सभी को चौंका कर दिया। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शादी से पहले पलाश का किसी और महिला के साथ अफेयर और मंधाना (Smriti Mandhana) के साथ उन्होंने पैसों को लेकर धोखाधड़ी की थी। हालांकि, इन दोनों की ओर से इसपर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जबकि मंधाना ने इन बयानों का खंडन भी नहीं किया था।

ड्रॉप या दोबारा भरोसा? कप्तान सूर्या ने अफ्रीका भिड़ंत से पहले अभिषेक शर्मा पर दिया अपडेट

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

82 रन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com