SL-W vs PAK-W 25th Match Preview in Hindi: श्रीलंका करेगी जीत दर्ज या पाकिस्तान बचाएगी अपनी लाज? पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Published - 23 Oct 2025, 02:44 PM | Updated - 29 Oct 2025, 04:49 PM

SL-W vs PAK-W
SL-W vs PAK-W Match 25 Women's World Cup

SL-W vs PAK-W 25th ODI Women’s WC 2025 मैच डिटेल:

श्रीलंका वूमेन बनाम पाकिस्तान वूमेन के बीच आईसीसी वूमेन वर्ल्ड कप 2025 का 25वा मैच 24 अक्टूबर को R Premadasa Stadium, Colombo, Sri Lanka में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय अनुसार 03:00 PM बजे शुरू होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण Jio Hotstar, Fancode पर और लाइव स्कोर cricketaddictor.com पर उपलब्ध रहेगा। तो आईए जानते हैं इस मैच से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां…

SL-W vs PAK-W 25th ODI Women’s WC 2025 मैच प्रीव्यू:

श्रीलंका वूमेन ने पिछले मैच में बांग्लादेश को रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की है। दूसरी तरफ पाकिस्तान वूमेन अभी तक जीत दर्ज नहीं कर पाई है और अंतिम स्थान पर है। पाकिस्तान वूमेन को अपने पिछले मैच में साउथ अफ्रीका वूमेन के खिलाफ 10 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी है। पाकिस्तान वूमेन अंकतालिका में अंतिम स्थान पर है।

यह दोनों टीम टूर्नामेंट में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। इस मैच में दोनों टीमों की कोशिश टूर्नामेंट में अपने सफ़र को जीत के साथ समाप्त करने के ऊपर रहेगी।

श्रीलंका वूमेन के लिए पिछले मैच में कप्तान चमारी अथापथु ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया है और हसिनी परेरा बल्ले से अच्छी फार्म में है। पाकिस्तान वूमेन की ओर से सिदरा अमीन और फातिमा सना ने कुछ हद तक संघर्ष दिखाया, लेकिन बाकी खिलाड़ी पूरी तरह फ्लॉप साबित हुईं। टीम को अपने आत्मसम्मान को बचाने के लिए इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

श्रीलंका वूमेन बनाम पाकिस्तान वूमेन हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

श्रीलंका वूमेन और पाकिस्तान वूमेन के बीच पिछले 5 सालों में 10 मैच खेले गए हैं। जिसमें श्रीलंका वूमेन ने 3 मैच जीते हैं और पाकिस्तान वूमेन ने 7 मैच जीते हैं।

टीम मैच
श्रीलंका वूमेन ने जीते 3
पाकिस्तान वूमेन ने जीते 7
Tie0
NR0

SL-W vs PAK-W 25th ODI मौसम और पिच रिपोर्ट:

श्रीलंका वूमेन और पाकिस्तान वूमेन के बीच यह मैच कोलंबो में खेला जाएगा। इस मैच में तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इस मैच के दौरान बारिश की संभावना काफी ज्यादा है। ह्यूमिडिटी भी 72% तक रहने की उम्मीद है।

यह मैच R Premadasa Stadium, Colombo, Sri Lanka में खेला जाएगा। में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 17 वनडे मैच खेले गए हैं जिसमें लो स्कोरिंग मैच देखने को मिले है। एक नजर स्टेडियम के आंकड़ों पर…

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 53%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत47%
पहली पारी का औसत स्कोर 231
दूसरी पारी का औसत स्कोर 186
कुल विकेट (पिछले मैच के आंकड़े) 106
तेज गेंदबाजों ने लिए 51
स्पिनर्स ने लिए 55

श्रीलंका वूमेन बनाम पाकिस्तान वूमेन मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

श्रीलंका वूमेन: विशमी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), उदेशिका प्रबोधनी, सुगंधिका कुमारी, मल्की मदारा, इनोका राणावीरा

पाकिस्तान वूमेन: मुनीबा अली, ओमैमा सोहेल, सिदरा अमीन, आलिया रियाज़, नतालिया परवेज़, फातिमा सना (कप्तान), सिदरा नवाज़ (विकेटकीपर), रमीन शमीम, डायना बेग, नाशरा संधू, सादिया इकबाल

महिला विश्व कप के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड:

श्रीलंका वूमेन: उदेशिका प्रबोधनी, चमारी अटापट्टू (कप्तान), हासिनी परेरा, नीलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, सुगंधिका कुमारी, अनुष्का संजीवनी, अचिनी कुलसुरिया, इनोका राणावीरा, विशमी राजपक्ष, इमेशा दुलानी, हर्षिता समरविक्रमा, मल्की मदारा, डेवमी विहंगा, पियुमी वत्सला

पाकिस्तान वूमेन: मुनीबा अली, नशरा संधू, डायना बेग, आलिया रियाज, फातिमा सना (कप्तान), सिदरा नवाज, ओमाइमा सोहेल, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, सैयदा-अरूब शाह, नतालिया परवेज, सिदरा अमीन, रमीन शमीम, सदफ शम्स, रमीन शमीम, एमान फातिमा, शवाल जुल्फिकार

श्रीलंका वूमेन बनाम पाकिस्तान वूमेन मैच के लिए प्रमुख खिलाड़ी:

श्रीलंका वूमेनपाकिस्तान वूमेन
चमारी अथापथुसिदरा अमीन
हसिनी परेराफातिमा सना
अनुष्का संजीवनीनतालिया परवेज़
इनोका राणावीरा सादिया इकबाल

श्रीलंका वूमेन बनाम पाकिस्तान वूमेन मैच में क्या है एक्सपर्ट की राय:

श्रीलंका वूमेन इस मैच में विजेता रह सकती है। श्रीलंका वूमेन के तरफ से कप्तान चमारी अथापथु अच्छी फार्म में है। बाकी खिलाड़ियों ने भी साथ दिया है। दूसरी तरफ पाकिस्तान वूमेन टीम की बल्लेबाज यूनिट टूर्नामेंट में पूरी तरह फ्लॉप रही है।

सिदरा अमीन सिर्फ बल्ले से अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। गेंदबाजी यूनिट से फातिमा सना ने अच्छी गेंदबाजी की है श्रीलंका वूमेन अपनी मजबूत बल्लेबाजी और गेंदबाजी यूनिट के चलते दूसरी जीत दर्ज कर सकती है।

श्रीलंका वूमेन के जीतने की संभावना: 60%

पाकिस्तान वूमेन के जीतने की संभावना: 40%

Tagged:

Pakistan Women vs Sri Lanka Women SL-W vs PAK-W SL-W vs PAK-W ICC Women's World Cup
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

वूमेन वर्ल्ड कप 2025 का 25वा मैच 24 अक्टूबर को R Premadasa Stadium, Colombo, Sri Lanka में खेला जाएगा।

पिच बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों दोनों के लिए संतुलित मानी जा रही है। स्पिनर्स को मदद मिल सकती है।

श्रीलंका वूमेन हालिया प्रदर्शन के आधार पर थोड़ी मजबूत दिख रही है।